दुष्यंत,डाॅ.सुधा यादव समेत छह बने राज्यपाल,डाॅ.बिसेन उत्तराखंड के राज्यपाल

दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर
राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. इसमें केरल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु का नियमित राज्यपाल बनाया गया है. ब्रज मोहन राम ओडिशा के राज्यपाल बने.

दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर
राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की.
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2026 , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की हैं. इस फेरबदल में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अब तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉक्टर सुधा यादव को कर्नाटक और डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं दुष्यंत गौतम सिक्किम के नए राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं.

केरल से भेजे गए राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मार्च से ही तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, जब तत्कालीन राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. अब राष्ट्रपति के नए आदेश के बाद वह तमिलनाडु के नियमित राज्यपाल बन गए हैं. गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके आर्लेकर इससे पहले हिमाचल प्रदेश और बिहार के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वहीं केरल में उनकी जगह ओम प्रकाश माथुर लेंगें. राजस्थान से पूर्व राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर ने जुलाई 2024 में सिक्किम के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था.

पलामू से पूर्व लोकसभा सांसद ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल बनाया गया है, जो हरि बाबू कंभमपति की जगह लेंगे. कंभमपति ने जनवरी 2025 में ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी. वहीं, महेंद्रगढ़ से पूर्व भाजपा सांसद और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य डॉक्टर सुधा यादव को थावरचंद गहलोत के स्थान पर कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व लोकसभा सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह की जगह जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम को सिक्किम में ओम प्रकाश माथुर की जगह नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल किया है। राष्ट्रपति भवन से प्रेस रिलीज के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरलम से सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरलम से ट्रांसफर कर तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है।

नई नियुक्तियों में ओम प्रकाश माथुर (जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं) को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है।

इसके अलावा बृज मोहन राम को ओडिशा, डॉक्टर सुधा यादव को कर्नाटक, डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त की गयी हरियाणा की वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर सुधा यादव कारगिल युद्ध में बलिदान बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की पत्नी हैं। डॉक्टर यादव महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य भी रही हैं।

रसायन विज्ञान में आईआईटी रुड़की से एमएससी और पीएचडी करने वाली डॉक्टर यादव 2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति को ओबीसी समाज और शहीद सैनिकों के परिवारों के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।

दिल्ली के दलित नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। उन्होंने आरएसएस और भाजपा में करीब पांच दशक तक संगठनात्मक कार्य किया है। वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

नगर निगम पार्षद से राज्यसभा सदस्य तक की यात्रा तय करने वाले गौतम की नियुक्ति को जमीनी स्तर से उभरे दलित नेतृत्व के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं। ओबीसी समुदाय के बिसेन चार बार विधायक और बालाघाट से सांसद रह चुके हैं।

उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में स्कूल शिक्षा, वन, परिवहन और खनन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में भी उनकी पहचान रही है और भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रति उनकी विशेष रुचि रही है।

ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त किये गये झारखंड के वरिष्ठ दलित नेता बृज मोहन राम किसान परिवार से हैं। राम अविभाजित बिहार में विधायक रह चुके हैं और पलामू से तीन बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा और धोबी महासंघ में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *