उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारी इधर-उधर, गढ़वाल मंडलायुक्त, देहरादून-बागेश्वर जिलाधिकारी हटे

उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारी इधर-उधर, गढ़वाल मंडलायुक्त, देहरादून-बागेश्वर जिलाधिकारी हटे
उत्तराखंड में IAS और पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुये हैं. देहरादून जिलाधिकारी को भी हटाया गया है.
UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER
उत्तराखंड आईएएस ट्रांसफर

देहरादून 23 मई 2026 : उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले कर दिए गए हैं. यही नहीं PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. सरकार ने स्थानांतरण सूची जारी कर दी है.

विशेष यह है कि इस स्थानांतरण सूची में कई बड़े परिवर्तन हुए हैं. इसमें गढ़वाल मंडलायुक्त से लेकर देहरादून और बागेश्वर के जिलाधिकारी पक्ष बदले गये है.

सूचनानुसार BVRC पुरुषोत्तम  अब सचिव उच्च शिक्षा होगें.  पूर्व की जिम्मेदारियां भी उनके पास बनी रहेगी. इसके अलावा अब तक गढ़वाल कमिश्नर रहे विनय शंकर पांडे से यह जिम्मेदारी हटाकर अब स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. अब तक स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को प्रति नियुक्ति को राज्य सरकार ने रिलीज कर दिया है.

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल को भी हटाया गया है. उन्हें अब नियोजन की जिम्मेदारी मिली है. आनंद स्वरूप गढ़वाल मंडलायुक्त बने हैं है.  देहरादून के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी अब आशीष चौहान को दी गई है.

उधर संजय कुमार को समाज कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है. इस अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई की जिम्मेदारी दी गई है. सौरभ गहरवाल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के साथ निदेशक यूडीआरपी की जिम्मेदारी मिली है. सिडकुल के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी उनके पास बनी रहेगी.

आलोक कुमार पांडे को देहरादून नगर निगम का नगरायुक्त बनाया गया है. नमामि बंसल को अब अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. उधर संदीप तिवारी को गढ़वाल मंडल विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. इसके अलावा निदेशक एनएचएम की भी जिम्मेदारी उनके पास रहेगी. दीप्ति सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में निदेशक, के साथ प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम और खेल विभाग में निदेशक बनाया गया है. प्रतीक जैन को आयुक्त कर और महानिदेशक निबंधक की जिम्मेदारी दी गई है.अपूर्व पांडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है. उधर आकांक्षा कोडे को विद्यालय शिक्षा में महानिदेशक और कर्मचारी बीमा योजना का निदेशक बनाया गया है.

प्रदेश में राज्य सिविल सेवा यानी पीसीएस अधिकारियों के अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है. इसमें गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी बनाया गया है. ईलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी की जिम्मेदारी मिली है. सुंदरलाल सेमवाल को अब अपर सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है.

महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है. सुनील सिंह को अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी मिली है. फ़िंचा राम को एडीएम पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है. अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम बनाया गया है. जितेंद्र कुमार को एडीएम हरिद्वार, योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत भेजा गया  है.

TAGGED:

उत्तराखंड आईएएस ट्रांसफर
उत्तराखंड में पीसीएस स्थानांतरण
देहरादून जिलाधिकारी बने आशीष चौहान
गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे हटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *