एनकाउंटर से बुलडोजर तक: बरेली में पांच अपडेट

एनकाउंटर से बुलडोजर एक्शन तक… बरेली हिंसा मामले में आज क्या-क्या हुआ, जानें 5 बड़े अपडेट
Bareilly Violence: बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर के साथ हुए हंगामे के नए वीडियो सामने आए हैं. ड्रोन से ली गई तस्वीरों में कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस के साथ उलझते और फिर लाठीचार्ज के बाद भागते हुए देखा गया.

नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2025। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव मामले में सख्ती से पेश आ रही है. उपद्रव फैलाने वालों पर लगातार शकंजा कसा जा रहा है. फरार चल रहे दो आरोपितों भी एनकाउंटर के बाद पुलिस ने धर दबोचा है. मौलाना तौकीर रजा और उसके गुर्गो नदीम और नफीस समेत अब तक 77 लोग पकड़े जा चुके है. वहीं 100 से ज़्यादा लोगों को घेर पूछताछ चल रही है. अब तक 200 से ज़्यादा नामांकित और 3000 अज्ञात आरोपितों पर मुकदमा लिखा जा चुका है. इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है. अब तक के पांच बड़े अपडेट जानेंजानेंधरे गये

पुलिस की बंदूक छीनने वाले दोनों आरोपित
बरेली पुलिस ने दो और आरोपितों को एनकाउंटर बाद धर दबोचा है.  सीबीगंज थाना पुलिस की टीम ने आज  दोनों आरोपितों को मुठभेड़ में पकड़ा. गिरफ्तार आरोपितों के नाम इदरीस  और इकबाल हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में दोनों आरोपितों को गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज को अस्पताल ले जाया गया. इदरीस पर कुल 20 आपराधिक मामले हैं, जबकि इकबाल पर 17 मामले पहले से ही चल रहे हैं. उनके पास से पुलिस से छीनी सरकारी बंदूक मिली है. इसके अलावा दो तमंचे, जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी उनके पास से मिले हैं. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने माना है कि वे 26 सितंबर को हुए दंगे में नदीम खान के इशारे  पर शामिल हुए थे.

तौकीर के दामाद मोहसिन रजा के चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर
बिजली चोरी के मामले में मौलाना तौकीर रजा के करीबी और सपा पार्षद उस्मान रजा खान, मोहसिन रजा खान समेत तीन लोगों पर मुकदमा लिखा गया है. साथ ही करीब एक करोड़ रुपए का अर्थदण्ड उन पर ठोंका गया है. आरोप है कि इन लोगों ने अवैध कनेक्शन लेकर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन खोला और यें लंबे समय से बिजली चोरी कर रहे थे. मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की तो बुलडोज़र सीधे चार्जिंग गोदाम पर चला और पूरा ढांचा ध्वस्त कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यहां से रोजाना 70-80 ई-रिक्शा अवैध बिजली से चार्ज किए जाते थे.

बरेली जा रहे सांसद इमरान मसूद घर में नजरबंद
इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और उनके करीबी सपा एमएलसी शाहनवाज खान बरेली जाने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने उनको उनके घर में ही नजरबंद कर दिया. इमरान मसूद को सुबह साढ़े पांच बजे ट्रेन पकड़नी थी. लेकिन पुलिस को जैसे ही पता चला कि वे बरेली जा रहे हैं पुलिस टीम ने उन्हें उनके साथियों के साथ ही उनके घर पर रोक दिया. इस पर इमरान मसूद ने कहा कि बरेली में एकतरफा कार्रवाई हो रही है, उनको सिर्फ अधिकारियों से मिलना था.फतेहपुर में मजार पर अराजकता मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

मौलाना तौकीर पर भड़की फरहत की पत्नी
मौलाना तौक़ीर रज़ा हिंसा से पहले जिस फ़रहत के घर रुका था, उसके घरवाले अब तौकीर को गलत बता रहे हैं. फ़रहत की पत्नी इब्ना ख़ुशनसीब ने कहा कि मौलाना अक्सर उनके घर आकर रुकते थे. उस दिन भी आए और आराम करने लगे. अगले दिन शहर में हिंसा हो गई और हिंसा बाद पुलिस ने फ़रहत और उसके बेटे को भी मौलाना के साथ पकड़ लिया. फरहत की पत्नी ने सरकार से उनके घर पर बुलडोजर न चलाने की अपील की. फ़रहत की पत्नी ने कहा कि मौलाना ने जो किया, वो नहीं करना चाहिए था क्योंकि उसकी परमिशन नहीं थी. उनका दावा है कि घटना वाले दिन उनके पति फरहत घर पर नहीं थे.

बरेली उपद्रव की ड्रोन तस्वीरें जारी
बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर के साथ हुए हंगामे के नए वीडियो सामने आए हैं. ड्रोन से ली गई तस्वीरों में कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस से उलझते और फिर लाठीचार्ज बाद भागते देखा गया. बरेली पुलिस ने तीन अलग-अलग वीडियो जारी किए हैं. इन वीडियो में देखा गया कि शुरुआत में मुस्लिम भीड़ पुलिस पर हावी हो रही थी. मौके पर मौजूद पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने और उन्हें समझाने की कोशिश में थी. इस बीच कुछ मुस्लिमों को भी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश करते देखा गया. बावजूद इसके प्रदर्शनकारी रुक नहीं रहे थे और भीड़ लगातार आगे बढ़ने की कोशिश में थी. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस बल प्रयोग पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ भागने लगी. इन ड्रोन तस्वीरों में दूर तक लोगों को भागते देखा गया. बड़ी संख्या में लोग पास की मस्जिद में भी घुस गए थे, जबकि कुछ लोग मस्जिद की छत पर खड़े थे.

मौलाना तौकीर पर बरेली के धर्मगुरु ने कसा व्यंग्य
बरेली के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी ने बिना नाम लिए मौलाना तौकीर रज़ा पर व्यंग्य कसा है. शहाबुद्दीन रिज़वी ने  कहा कि कुछ रेडिकल और कुछ पोलिटिकल लोगों ने अपने सियासी फायदे को जानबूझकर ये सब किया. अब गेंहू के साथ घुन भी पिस रहा है. बरेली में जो हुआ वो अफ़सोस की बात है. मुहब्बत के इज़हार के नाम पर हिंसा पैगंबर की शिक्षा के ख़िलाफ़ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *