कौन हैं डॉ. सुब्रत गुप्ता, जो बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के बने सलाहकार

Who Is Retd Ias Dr Subrata Gupta West Bengal Govt Appointed As Advisor To West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari Know All
कौन हैं डॉक्टर सुब्रत गुप्ता, जो बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद बने सलाहकार, जानें सबकुछ
पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद शुभेन्दु अधिकारी के लिए सेवानिवृत्त आईएएस डॉक्टर सुब्रत गुप्ता विशेष सलाहकार नियुक्त किये गये हैं।  सुब्रत गुप्ता बंगाल निवासी ही हैं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की शपथ बाद उनके सलाहकार नियुक्त किये गए हैं। पश्चिम बंगाल सरकार के एक आदेश में कहा गया है कि सेवानिवृत्त आईएएस डॉक्टर सुब्रत गुप्ता मुख्यमंत्री के एडवाइजर होंगें। डॉक्टर सुब्रत गुप्ता बंगाल में मुख्य केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है। भाजपा को पहली बार सत्ता मिली है ताे वहीं दूसरी तरफ अभी तक सत्तारूढ टीएमसी विपक्ष में भाजपा वाली जगह चली गई है। डॉक्टर सुब्रत गुप्ता बंगाल के ही हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में 27 अलग-अलग दायित्व संभाले हैं।

रिटायर आईएएस डॉ. सुब्रत गुप्ता बने शुभेन्दु अधिकारी के सलाहकार।

बंगाल SIR में संभाली थी बड़ी जिम्मेदारी

डॉक्टर सुब्रत गुप्ता ने 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से राज्य में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी। उन्हें केंद्रीय चुनाव आयोग ने विशेष रोल पर्यवेक्षक बनाया था। आयोग ने उन्हें नवंबर 2025 में, पश्चिम बंगाल के लिए ‘विशेष रोल पर्यवेक्षक’ नियुक्त किया था, ताकि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) की देखरेख की जा सके। डॉक्टर सुब्रत गुप्ता 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे 35 सालों तक सिविल सेवा में रहे। उन्हें बंगाल की अच्छी समझ है। उन्होंने वामदलों और फिर टीएमसी की सरकारों के दौरान प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाली हैं। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली है।

कौन हैं डॉक्टर सुब्रत गुप्ता

डॉक्टर सुब्रत गुप्ता ने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में पीएचडी करने वाले डॉक्टर सुब्रत गुप्ता ने कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में एम टेक और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में बीई किया है। वह बंगाल में लंबी पारी खेल चुके हैं। वह कोलकाता में देश के पहले अंडरग्राउंड वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट भी सुपरवाइज कर चुके हैं। तब वह कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी थे। वह अपने सेवाकाल में बर्धमान और जलाईगुड़ी जिलों के कलेक्टर भी चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *