तंदूरी रोटियों में थूकता पकड़ा गया अल हरम चिकन प्वाइंट काफिरोज

uttar pradeshbulandshahrKakod Spitting Rotis Baking Tandoor Chicken Point Video Social Media
‘माफी दे दो आगे से नहीं करूंगा’, तंदूर में रोटी सेंकते समय थूकता दिखाई दिया कारीगर, पुलिस ने पकड़ा
बुलंदशहर जिले के ककोड़ कस्बे में चिकन प्वाइंट पर तंदूर में रोटी सेंकते समय रोटियों पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है।

बुलंदशहर 08 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले के ककोड़ कस्बे में चिकन प्वाइंट पर तंदूर में रोटी सेंकते समय कथित तौर पर रोटियों पर थूकने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे में चिकन प्वाइंट पर तंदूर में रोटियों पर थूकने का मामला

घटना सिकंदराबाद रोड स्थित जफर भाई मार्केट में संचालित अल हरम चिकन पॉइंट की बताई गई है। बुलंदशहर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने वीडियो की जांच की तो उसमें एक व्यक्ति तंदूर में रोटी सेंकते समय प्रत्येक रोटी पर मुंह से थूकता दिखाई दिया।
वीडियो में दिखे व्यक्ति की हुई पहचान
इसके बाद उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ ककोड़ कस्बे में सिकंदराबाद रोड स्थित जफर भाई की मार्केट में अल हरम चिकन प्वाइंट पर पहुंचे। वहां वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति से पूछताछ की गई। उसकी पहचान फिरोज (पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला बाजार खाम, जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर) के रूप में हुई।

प्रेमसुख दडिया (IPS) सीओ सिकंदराबाद के मुताबिक, वायरल वीडियो दिखाकर रोटियों पर थूकने के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपित माफी मांगने लगा और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की सूचना होटल मालिक मुस्तकीम को दी गई। मौके से वायरल वीडियो को डीवीडी में सुरक्षित कर साक्ष्य के तौर पर संलग्न किया गया है। मामले में आरोपित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपित फिरोज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान फिरोज के रूप में की। आरोपित बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कस्बे के मोहल्ला बाजार खाम का निवासी बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *