ईसाई मतांतरण:निशा भगत की मौत पर तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय समेत कई पर केस
nisha-bhagat-suicide-case-fir-against-former-pithoria-sho
झारखंड: निशा भगत की मौत पर पुलिस की कार्रवाई, तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय समेत कई पर केस
राँची 08 नवंबर 2026 । रांची के पिठोरिया में सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय समेत नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी लिख जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता आनंदु भगत की शिकायत पर आत्महत्या को उकसाने और आपराधिक षडयंत्र की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।
रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में 6 नवंबर को निशा भगत की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय और अन्य अधिकारियों समेत नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के पिता आनंदु भगत के लिखित बयान के आधार पर पिठोरिया थाने में की है। पुलिस ने मामले में आत्महत्या को उकसाने और आपराधिक षडयंत्र रचने की धाराओं में मुकदमा लिखा है।
प्राथमिकी में गंभीर आरोप मृतका के पिता ने अपनी लिखित शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को झूठे मामलों में फंसाकर सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी। शिकायत के अनुसार एक सोचे-समझे षड्यंत्र में सोशल मीडिया पर निशा का घोर चरित्र हनन किया गया और उनके खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया गया।
इसी मानसिक वेदना और सामाजिक बदनामी से तंग आकर निशा भगत ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पिता ने स्पष्ट किया कि यह केवल सामान्य आत्महत्या नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र में की गई हत्या है। नामांकित आरोपितों पर कसता शिकंजा
दर्ज प्राथमिकी में कई प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
मृतका के पिता ने पिठोरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय और अन्य पुलिस अधिकारियों के अलावा अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा तथा जमीन व चर्च से जुड़े कथित दलालों पर सीधा आरोप लगाया है।
पिता ने शिकायत में कहा कि जब भी उनकी बेटी घर से बाहर निकलती थी, आरोपित रास्ते में रोककर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इन लगातार बढ़ते दबावों और प्रताड़ना से निशा के पास कोई अन्य रास्ता नहीं बचा था।
उच्च स्तरीय जांच और वीडियो साक्ष्य
मौत को गले लगाने से पहले मृतका निशा भगत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बयान जारी किया था। इस वीडियो बयान में उन्होंने खुद को प्रताड़ित करने वाले कई चेहरों के नाम खुलकर बताये थे ।
फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, थाना प्रभारी को फोन कर कही थी जान देने की बात
आदिवासी नेत्री निशा भगत का फेसबुक लाइव वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रोते हुए कई लोगों पर आरोप लगा रही हैं। उन्होंने आत्महत्या की धमकी देते हुए झारखंड पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया, जिससे यह मामला चर्चा में है।
आदिवासी नेत्री निशा भगत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
फेसबुक लाइव में रोते हुए कई लोगों पर आरोप लगाए।
जागरण संवाददाता, रांची। इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर रोने के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत ने अपनी जान दे दी। पहले उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर आकर जान देने को मजबूर करने वालों का नाम बताया। फिर फांसी लगा ली।
इंटरनेट मीडिया पर लाइव के दौरान निशा भगत ने पिठौरिया थाना प्रभारी को फोन कर कहा था कि वो अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही हैं। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘मेरी मौत की जिम्मेदार झारखंड पुलिस।’ पोस्ट में उन्होंने मिशनरी, पैसे और जमीन को लेकर भी अपनी बात रखी थी। इस घटना के बाद केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे।
कुछ घंटे पहले किया था पोस्ट
इससे कुछ घंटे पहले निशा भगत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘मेरी मौत का जिम्मेदार झारखंड पुलिस।’ पोस्ट में उन्होंने मिशनरी, पैसे और जमीन को लेकर भी अपनी बात रखी है। उनकी पोस्ट और लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
निशा की जान जाने के लिए सरकार जिम्मेदार : मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनजातीय समाज की मुखर आवाज रही निशा भगत की आत्महत्या के लिए जानकारी मिली है। उन्होंने झारखंड के सत्ता शीर्ष में बैठे लोगों के साथ पिठोरिया थाना प्रभारी और अजय तिर्की जिम्मेवार है। सरकार की शह पर कुछ दलालों द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
बाबूलाल मरांडी बोले कि आदिवासियों के हक की आवाज उठाने वाली महिला को इस हद तक प्रताड़ित होना पड़ा कि उन्होंने जान दे दे। निशा भगत ने जिन लोगों को जिम्मेवार बताया है, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हो।
जो कुछ हुआ, उससे स्तब्ध और मर्माहत हूं : आदित्य
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि जनजातीय समाज के हक-अधिकारों की मुखर आवाज और उनके हितों के लिए निरंतर संघर्षरत युवा नेता निशा भगत के असामयिक निधन की सूचना से वो स्तब्ध और मर्माहत हैं।
झारखंड का अंतर्द्वंद्व: कुड़मि ST आंदोलन, निशा भगत प्रकरण और सामाजिक दरार की इनसाइड स्टोरी
झारखंड की राजनीति और सामाजिक ताने-बाने में हमेशा से एक अंतर्धारा बहती रही है—अपने अस्तित्व, अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई। हाल के महीनों में ‘रेल टेका, डहर छेका’ आंदोलन और उसके इर्द-गिर्द घटी घटनाओं ने न केवल राज्य की सियासत को हिला दिया है, बल्कि कई ऐसे अनसुलझे और असहज सवाल खड़े कर दिए हैं जिन पर अब खुलकर बात करना ज़रूरी हो गया है।
कुड़मि समाज की अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल होने की संवैधानिक मांग, उसके विरोध में उभरे स्वर, और फिर विरोध का प्रमुख चेहरा रहीं नेत्री निशा भगत का अचानक इस दुनिया से रुखसत हो जाना—यह महज़ व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि झारखंड के बहुसंख्यक मूलवासी-आदिवासी समाज को आपस में लड़ाने वाली अदृश्य ताकतों की गहरी साजिश का संकेत है।
विरोध की राजनीति और निशा भगत का दुखद अंत
सितंबर 2025 में कुड़मि समुदाय द्वारा अपनी पुरानी संवैधानिक मांग को लेकर ‘रेल टेका, डहर छेका’ (रेल और सड़क रोको) आंदोलन का आह्वान किया गया था। इस आंदोलन का विरोध करने वालों में निशा भगत और ज्योत्सना केरकेट्टा सबसे प्रखर चेहरे बनकर उभरीं।
विडंबना यह थी कि ये दोनों नेत्रियां जिन राजनीतिक और सामाजिक मंचों से सक्रिय थीं, उनके शीर्ष नेतृत्व ने आंदोलन को समर्थन दिया था। इसके बावजूद, उन्होंने अपनी ही पार्टी और नेताओं के खिलाफ जाकर मोर्चा खोला। उन्होंने एसटी समुदाय के एक हिस्से को यह संदेश देने की कोशिश की कि कुड़मि समाज का दावा उनके अधिकारों पर अतिक्रमण है।
लेकिन राजनीति की बिसात पर मोहरे जितनी तेजी से आगे बढ़ाए जाते हैं, ज़रूरत खत्म होने पर उतनी ही बेदर्दी से किनारे भी कर दिए जाते हैं। निशा भगत का सोशल मीडिया लाइव पर आकर रोना, यह कहना कि उन्होंने समाज के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया लेकिन आज कोई उनके साथ खड़ा नहीं है, और अंततः आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लेना—यह हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोरता है।
अपने अंतिम बयानों में निशा भगत ने न केवल अपने साथी विरोधियों (जैसे ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की) पर आरोप लगाए, बल्कि शासन-प्रशासन और सरकार की उपेक्षा को भी कटघरे में खड़ा किया। इससे यह साफ जाहिर होता है कि:
* इस्तेमाल और उपेक्षा: आंदोलन के विरोध को हवा देने के लिए जिन तत्वों ने पर्दे के पीछे से समर्थन और वादे किए थे, उन्होंने समय बीतते ही हाथ पीछे खींच लिए।
* रणनीतिक अलगाव: आंदोलन के बाद जब अन्य नेताओं ने इस विवाद का राजनीतिक लाभ समेट लिया, तब निशा भगत खुद को सामाजिक और राजनीतिक रूप से पूरी तरह अलग-थलग महसूस करने लगीं।
ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य: क्या कुड़मि की मांग असंवैधानिक है?
जब भी कुड़मि ST स्टेटस का मुद्दा उठता है, तो इसे अक्सर एक नए “दावे” के रूप में पेश किया जाता है, जबकि ऐतिहासिक और दस्तावेजी साक्ष्य इसके उलट हैं:
* 1950 से पहले की स्थिति: 1913 और 1931 की जनगणना और गजेटियर रिकॉर्ड्स में कुड़मि/कुड़मी को ‘एबोरिजिनल ट्राइब’ (आदिम जनजाति) के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। 1950 में जब पहली बार संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश जारी हुआ, तब प्रशासनिक त्रुटि या राजनीतिक उपेक्षा के चलते कुड़मि समुदाय इस सूची से बाहर रह गया।
* पूर्ववर्ती आदिवासी नेतृत्व का रुख: झारखंड आंदोलन के पुरोधाओं और पूर्ववर्ती आदिवासी नेताओं (चाहे वे जयपाल सिंह मुंडा के दौर के हों या झारखंड मुक्ति मोर्चा के शुरुआती दौर के) ने हमेशा कुड़मि को इस मिट्टी का अभिन्न आदिवासी/मूलवासी माना और उनके हक की पैरवी की। बिनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन और ए.के. रॉय की “लाल-हरा गठबंधन” की सोच इसी सामाजिक एका पर टिकी थी।
सच्चाई यह है कि कुड़मि की संस्कृति, पूजा पद्धति (सरहुल, करम, जितावा, गोहाल पूजा), टोटेम (कुड़ि/गोत्र व्यवस्था) और जीवनशैली पूरी तरह जनजातीय है।
पर्दे के पीछे कौन?
‘बांटो और राज करो’ के 4 प्रमुख खिलाड़ी
सवाल उठता है कि आखिर वे कौन लोग हैं जो तथाकथित ‘सरकारी आदिवासी’ (जो वर्तमान में ST सूची में हैं) और ‘गैर-सरकारी आदिवासी’ (कुड़मि, घटवाल/घटवार, भुइयां, खैतोरी आदि, जो सूची से बाहर हैं) के बीच खाई को पाटने के बजाय गहरा करने में लगे हैं?
विश्लेषण करें तो चार प्रमुख श्रेणियां स्पष्ट दिखाई देती हैं:
| श्रेणी | कौन हैं ये लोग? | इनका निहित स्वार्थ |
| 1. सत्ता के एकाधिकारवादी | वे राजनीतिक ताकतें जो जानती हैं कि यदि कुड़मि को ST दर्जा मिला, तो झारखंड संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत पूरी तरह ‘शेड्यूल राज्य’ (विशेष दर्जा प्राप्त राज्य) बन सकता है। | ऐसा होने पर गैर-मूलवासी और कॉरपोरेट-परस्त राजनीतिक जमात का दशकों पुराना राजनीतिक वर्चस्व हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। |
| 2. संख्याबल से डरने वाले | वे ताकतें जो कुड़मि समाज के कमजोर, विभाजित और राजनीतिक रूप से बिखरे रहने के कारण सत्ता सुख भोगती आई हैं। | दोनों बड़े समुदायों में टकराव बना रहेगा, तो कोई भी एक वर्ग पूर्ण अधिकार और निर्णायक नेतृत्व का दावा नहीं कर सकेगा। |
| 3. ‘रिमोट कंट्रोल’ संचालक | बाहरी केंद्र जो दूर बैठकर राज्य की खनिज संपदा और नीति-निर्धारण पर कब्जा रखना चाहते हैं। | झारखंड अलग राज्य का निर्माण ही जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए हुआ था। अगर राज्य की 60-70% बहुसंख्यक मूल आबादी एकजुट हो गई, तो शोषण का तंत्र ढह जाएगा। |
| 4. झारखंड-विरोधी विचारधारा | वे तत्व जो झारखंड की ऐतिहासिक, भाषाई और सांस्कृतिक विशिष्टता को नकार कर इसे केवल एक संसाधन-दोहन का क्षेत्र बनाए रखना चाहते हैं। | ‘आदिवासी बनाम मूलवासी’ या ‘एसटी बनाम कुड़मि’ का कृत्रिम विवाद खड़ा करके मूल मुद्दों (विस्थापन, सीएनटी/एसपीटी एक्ट का उल्लंघन, बेरोजगारी) से ध्यान भटकाना। |
झारखंड का वास्तविक स्वरूप: एकता ही एकमात्र रास्ता।
झारखंड का निर्माण केवल एक भौगोलिक सीमा बदलने के लिए नहीं हुआ था; यह सदियों से उपेक्षित शोषित समाज की पहचान को संवैधानिक सुरक्षा देने का संकल्प था।
आज जब घटवाल, घटवार, भुइयां, खैतोरी और कुड़मि जैसे समुदाय—जिनकी जीवनशैली और ऐतिहासिक जड़ें पूरी तरह आदिवासी हैं—अपने छीने गए दर्जे की वापसी की मांग करते हैं, तो इसे वर्तमान एसटी समुदाय के अधिकारों में “कटौती” के रूप में नहीं, बल्कि झारखंडी शक्ति के विस्तार के रूप में देखा जाना चाहिए।
यदि ये सभी वंचित समुदाय संवैधानिक रूप से अनुसूचित जनजाति की परिधि में आते हैं:
* राज्य का जनजातीय अनुपात 50% से अधिक हो जाएगा।
* झारखंड एक पूर्ण अनुसूचित (शेड्यूल) राज्य बनने की अर्हता प्राप्त करेगा, जिससे राज्य के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा को अभूतपूर्व संवैधानिक कवच मिलेगा।
* बाहरी शोषणकारी ताकतों की दाल गलना बंद हो जाएगी।
आत्ममंथन का समय है।
निशा भगत की असमय मृत्यु एक चेतावनी है। यह घटना दर्शाती है कि जब युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं को राजनीतिक शतरंज के प्यादों की तरह इस्तेमाल किया जाता है, तो अंत कितना त्रासद होता है।
अब समय आ गया है कि झारखंड का प्रबुद्ध आदिवासी और मूलवासी समाज उन चेहरों को पहचाने जो बंद कमरों में बैठकर इस दरार को चौड़ा करते हैं और जनता के बीच आकर जहर घोलते हैं। झारखंड का भविष्य कृत्रिम विरोध में नहीं, बल्कि अपने साझी संस्कृति, साझे संघर्ष और संवैधानिक अधिकारों की साझी लड़ाई में है।
✍️ Sanjeev Kumar Mahto
Central Secretary AJSU Party (आजसू पार्टी)
Global analyst consultant advisor & civic activist,
Roster Candidate – United Nations Volunteers (UNV)

“निशा भगत की हत्या के दिन मेरी उससे आख़िरी बात-चीत” :- इसी के आधार पर अब मैं सरकारी के लिए “गवाह’ बनूँगी । 🔥 परिणाम नहीं मिला तो मैं इसे राष्ट्रीय स्तर
तक ले जाऊँगी … 🔥 और साथ में सभी सामाजिक मुद्दे को और भी मज़बूत बनाने में योगदान दूँगी
🌸 उसने अपनी जिंदगी की आख़िरी दिन मुझे फ़ोन किया था – बहुत रो रही थी । उसने मुझसे बहुत शिकायतें की थी
❌ धमकियाँ , डिजिटल मीडिया में चरित्र हनन और अपमान – ये सब उसे तोड़ चुका था । उसने कुछ नाम ले कर शिकायत की थी …
🌸 मैंने उसे ढाढ़स बँधाने की कोशिश की । मैंने उसे कहा “तुम्हारे साथ बैठूँगी , और उनके ख़िलाफ़ शिकायत लिखूँगी । पुलिस में FIR होगा – मैं मदद करूँगी”
🌸 मैंने 13 मिनट बात-चीत किया – मैं कुछ लोगों के साथ बैठक में थी , इसीलिए मैंने कहा “निशा मैं एक घंटे बाद फिर फ़ोन करूँगी”
💔 उसने फ़ोन रखने से पहले कहा “दीदी , thank you मुझसे बात करने के लिए , समय देने के लिए … thank you…” 💔 ये उसके मुझे आख़िरी शब्द थे …
💔😒 मैं उसे बचा नहीं पाई । इस अफ़सोस ने मुझमें एक गहरी वेदना भर दी है …
💔 उसके आख़िरी शब्द मेरे दिमाग़ में बार बार घूम रहे हैं .. उसने ज़िंदगी ख़त्म करने का निर्णय ले लिया था , लेकिन फिर भी मुझे thanks कहा … 💔 उसका आख़िरी thanks मेरा दिल तोड़ता है …
💔 मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि एक बहिन इतनी टूट चुकी है … कि उसकी जिंदगी कितनी नर्क बन गई थी …
😡इस घटना ने मुझमें तीव्र आक्रोश भी भर दिया है –
❌ “धर्मांतरण एवं ❌ आदिवासी जमीन माफिया , अन्याय , तंत्र की असंवेदनशीलता / संलिप्तता , ❌सोशल मीडिया ट्रोल” , etc, के प्रति अब मुझमें zero tolerance है ! !!
🔥 🔥 ये लड़ाई अब १० गुनी तीव्रता से आगे जाएगी… सामाजिक आंदोलन को मेरा यही योगदान होगा … शायद इसीलिए उसकी आख़िरी बात चीत मेरे साथ हुई थी …
✅❤️ समाज के भाइयों और बहनों के लिए संदेश :- तुम अकेले नहीं हो । जब भी घिर जाओ , मुझे जरूर याद करना … मैं आखिरी दम तक साथ दूँगी । 💐 तुम्हारी लड़ाई अकेले नहीं है । हम साथ हैं …
🔥 मशाल जलता रहेगा 🔥 कई मशाल एक साथ और जलेंगे … 🔥🔥 ये किसी विचारधारा का अंत नहीं , बल्कि एक नई क्रांतिकारी शुरुआत है …..
जय हिन्द 🇮🇳
(PS :- उपरोक्त पोस्ट धर्मांतरण समर्थक ट्रोल गैंग के शिकायत के कारण फेसबुक द्वारा डिलिट कर दिया गया था । पुरानी पोस्ट में फ़ोन कॉल का स्क्रीन शॉट था , जिसमें निशा भगत बहिन का मोबाइल नंबर दिख रहा था । मोबाइल नंबर साझा करना फेसबुक के पालिसी के ख़िलाफ़ है । इसीलिए इस बार बिना उस स्क्रीन शॉट के पोस्ट साझा कर रही हूँ । )

