खड़गे ने दीवाली को क्यों बोला ईद? अब कौन बता रहा सही,कौन गलत?
All India Imam Association Chief Maulana Sajid Rashidi Slams Congress President Mallikarjun Kharge’s Diwali Khushiyon Ki Eid Remark
मल्लिकार्जुन खरगे के ‘दीवाली-ईद’ बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी, कहा- हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता के बयान पर बीजेपी के बाद अब ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने जमकर हमला बोला है।
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दीपावाली को ईद बताने वाले बयान पर सत्ता के गलियारों में हलचल को कई गुना बढ़ा दिया है। जहां एक तरफ कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का समर्थन कर रही है, वही दूसरी तरफ बीजेपी कांग्रेस नेता की आलोचना कर रही है। इस बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मौलाना साजिद रशीदी ने जमकर निशाना साधा है।
Maulana Sajid Rashidi
हिंदू-मुसलमान करने की साजिश
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा कि देखिए दिवाली और ईद है तो दोनों त्योहार। लेकिन एक पूजा पद्धति का त्योहार है और एक मुसलमानों के लिए खुशी का त्योहार है। यह कहीं न कहीं कंप्रिहेंशन गलत है, हिंदू-मुसलमान करने की साजिश है। दोनों लोग भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस हिंदू-मुसलमान करके कहीं ना कहीं वोट बैंक को अपना साधने की कोशिश कर रहे हैं।
इतने बड़े कांग्रेस नेता को नहीं पता ये बात
उन्होंने आगे कहा कि यह जानबूझकर इस तरह से बयान दिए जाते हैं। कांग्रेस के मुसलमान और भारतीय जनता पार्टी के हिंदू खुश हो जाएं नहीं तो इतना बड़ा नेता कांग्रेस का अध्यक्ष क्या उसको पता नहीं कि ईद और दिवाली क्या है। दूसरी बात यह है कि अगर आपको ईद कहना ही था तो दिवाली मत कहते सिर्फ ईद कहते ईद के माना खुशी के हैं, दिवाली के माना खुशी के तो नहीं है दीवाली का मतलब है दीपावली। तो यह जानबूझकर सब कुछ हो रहा है हिंदू मुसलमान करने के लिए।
क्या था पूरा मामला
आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि दिवाली भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे सभी लोग मनाते हैं। उन्होंने इसे खुशियों का त्योहार बताते हुए कहा कि यह लोगों को एक साथ लाता है और अपने प्रियजनों से मिलने का अवसर देता है। खरगे ने कहा था कि दिवाली खुशियों की ईद है, कई दिनों तक चलने वाली ईद है।

