खान कोचिंग पर हमला: फैजल खान से भी पूछताछ, दोनों बॉडीगार्ड बंदी,हथियार छिने

Khan Sir Also Interrogated By Patna Police Both Bodyguards Arrested And Weapons Seized
खान सर से भी पूछताछ, दोनों बॉडीगार्ड गिरफ्तार और हथियार भी जब्त, केस में नया मोड़
Khan Sir Interrogation: खान सर के कोचिंग पर हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस केस को लेकर पुलिस ने खान सर से पूछताछ की है। वहीं हिरासत में लिए गए उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पटना 04 जून 2026 : खान सर के कोचिंग में हमले के मामले में अब उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं इसी बीच खान सर के कोचिंग जीएस ग्लोबल स्टडीज के दिन जो गार्ड्स को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर फायरिंग का आरोप है। दोनों गार्ड्स के हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं और उनके लाइसेंस का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। खान सर के जिन दो बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम प्रदीप और तालेश्वर हैं।
khan sir bodyguard arrested
लाल घेरे में खान सर के दोनों बॉडीगार्ड

खान सर से भी पुलिस की पूछताछ
खान सर से पुलिस ने उनके कोचिंग जीएस ग्लोबल स्टडीज में ही पूछताछ की है, ये पूछताछ काफी देर तक चली है। बताया जा रहा है कि अभी खान सर से और भी पूछताछ हो सकती है। इस मामले में पुलिस उनसे हर जानकारी ले रही है। दरअसल खान सर के कोचिंग में हुए हंगामे में तोड़ फोड़ और फायरिंग की खबर के बाद, खान सर ने खुद फायरिंग की बात से मना किया था। FIR में भी फायरिंग की बात दर्ज नहीं थी।

खान सर ने किया इनकार, लेकिन वायरल वीडियो में फायरिंग
लेकिन खान सर के इनकार करने के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में हवा में दो लोग फायरिंग कर दिख रहे थे। दावा किया गया कि इनमें से एक खान सर का बॉडीगार्ड है। कहा जा रहा है कि उसने तीन बार हवा में गोलियां दागीं। इस वीडियो में खान सर के कोचिंग का टूटा हुआ बोर्ड भी नजर आ रहा है। इससे माना जा रहा है कि वीडियो 2 जून की रात का ही है, जिस दिन खान सर के कोचिंग पर पथराव हुआ था।
एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें घटना के उपरांत 02 व्यक्ति हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्राप्त वीडियो के सत्यापन उपरांत पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सिटी एसपी (सेंट्रल), पटना

दोनों बॉडीगार्ड पकडे, हथियार जब्त
इसके बाद पुलिस ने दोनों बॉडीगार्ड को पकड पूछताछ को थाने ले गई। थाने में पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके बयान सुन उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके अस्त्र ले लिए गए और हथियारों के लाइसेंस का सत्यापन कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पाताल से भी खोज निकालेंगे दोषियों को: शिक्षा मंत्री
इस पूरे केस को लेकर बिहार सरकार ने कठोर रुख अपनाया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिसने भी यह हमला किया है, उसे किसी भी हाल में छोडा नहीं जाएगा। सम्राट चौधरी की पुलिस ऐसे लोगों को पाताल लोक से भी खोजकर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करेगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने साफ कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और सरकार इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रही है।

कोचिंग संस्थानों के लिए बनेंगे नए नियम: मिथिलेश तिवारी
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि आने वाले तीन महीनों के भीतर राज्य सरकार कोचिंग संस्थानों के लिए एक नया नियम तैयार करेगी, जिसके दायरे में बिहार के सभी कोचिंग संस्थान लाए जाएंगे। इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है, जो पूरे मामले पर काम कर रही है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोचिंग संस्थान सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से चलें। उन्होंने कहा कि कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं, इसलिए अब एक समान नियम लागू किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की अनियमितता या कानून-व्यवस्था की समस्या न हो।

खान सर से पटना पुलिस कर रही है पूछताछ, दो बॉडीगार्ड को भी थाने ले जाया गया

पटना में खान सर की कोचिंग विवाद में नया मोड़ आया है. वायरल फायरिंग वीडियो के बाद पुलिस ने दो बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया, हथियार जब्त किए और पूछताछ तेज कर दी. इस मामले में पुलिस अब खान सर से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में कोचिंग राइवलरी का एंगल भी सामने आया है.

खान सर से पटना पुलिस कर रही है पूछताछ, दो बॉडीगार्ड को भी थाने ले जाया गया
पटना:
पटना में खान सर की कोचिंग से जुड़ा मामला अब नया मोड़ ले चुका है. पुलिस अब खान सर से उनकी कोचिंग में ही लगातार सवाल-जवाब कर रही है. वायरल वीडियो में कथित फायरिंग के बाद पुलिस हरकत में आई है और खान सर के दो बॉडीगार्ड को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हथियार भी जब्त कर सत्यापन कराया जा रहा है.

कोचिंग में पूछताछ, बॉडीगार्ड थाने लाए गए
पटना पुलिस ने वायरल वीडियो के बाद खान सर के दो बॉडीगार्ड को कदमकुआं थाने लाकर पूछताछ की. पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

AC रूम में हुई पूछताछ?
शुरुआत में दोनों बॉडीगार्ड को थाने में एसी कमरे में बैठाकर कथित ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’ दिया जा रहा था. लेकिन जैसे ही मीडिया ने सवाल उठाए और कैमरे ऑन हुए, पुलिस ने दोनों को सामान्य कमरे में शिफ्ट कर दिया. इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

वीडियो में दिखी 3 राउंड फायरिंग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो लोग हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इनमें से एक खान सर का बॉडीगार्ड है. बताया जा रहा है कि वीडियो में 3 बार हवाई फायरिंग की गई. साथ ही, वीडियो में वही टूटा हुआ बोर्ड भी नजर आ रहा है, जिसे 2 जून की रात उपद्रवियों ने गिराया था, जिससे संकेत मिलता है कि वीडियो उसी रात का हो सकता है.

पहले फायरिंग से इनकार, अब जांच तेज
दरअसल मंगलवार रात को खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में एक गार्ड घायल हुआ था और तोड़फोड़ भी हुई थी. शुरुआती जांच में पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था, लेकिन अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और पूरे मामले की दोबारा जांच हो रही है.

फायरिंग हुई थी या नहीं? जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल बताए जा रहे दोनों हथियारों को जब्त कर लिया है. अब उनका फॉरेंसिक और लाइसेंस सत्यापन किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि असल में फायरिंग हुई थी या नहीं.

कोचिंग राइवलरी के एंगल पर भी हो रही जांच
इस मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह फिलहाल बेऊर जेल में हैं. हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार किया है. रौशन आनंद का कहना है कि उनकी कोचिंग के बेहतर रिजल्ट से खफा होकर उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है. उन्होंने अपनी बीमारी और हालिया ऑपरेशन का हवाला भी दिया है.

कौन हैं रौशन आनंद जिन्होंने लिया खान सर से पंगा? कभी फीस के बदले छात्रों से लेते थे खाना

 

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के मामले में रौशन आनंद पकडे गये है।

रौशन आनंद। (फोटो-सोशल मीडिया)

रौशन आनंद ने बिहार के छोटे से गांव से निकलकर वहां के सबसे चर्चित शिक्षकों में अपनी पहचान बनाई है। उनका जन्म सहरसा जिले के धमसेना गांव में हुआ था। परिवार खेती किसानी से जुड़ा रहा है तो आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं था। बचपन से ही रौशन ने सीमित संसाधनों में पढ़ाई की। उनकी शुरुआती शिक्षा सरकारी स्कूल में पूरी हुई।

पढ़ाई को लेकर रौशन का नजरिया अलग था और इसी से पढ़ाई को लेकर अपने फैसले वह खुद लेते थे। कम उम्र में ही अपने भविष्य को लेकर उन्होंने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए थे।

15 साल की उम्र में छोड़ दिया घर
उन्होंने 15 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया और करियर बनाने और पढ़ाई के लिए पटना पहुंच गए। यहां उन्होंने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। फिर बाद में वह कोटा भी गए और वहां भी जमकर मेहनत की। उनकी मेहनत रंग लाई और AIEEE परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्हें BIT मेसरा इंजीनियरिंग में दाखिला मिला। हालांकि आर्थिक चुनौतियों और अन्य परिस्थितियों के कारण वह इंजीनियरिंग पूरी नहीं कर पाए। उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

सफलता अभी दूर थी
इसके बाद रौशन ने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की लेकिन यहां भी सफलता हाथ नहीं लगी। 2014 में उन्होंने बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन फिजिकल टेस्ट में सफल नहीं हो सके। इसके अलावा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षाओं में भी वे इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन सूची में जगह नहीं बना पाए। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखी और हार नहीं मानी।

तैयारी करते-करते शुरू की कोचिंग
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान ही रौशन ने कोचिंग शुरू कर दी और बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। शुरुआती दिनों में उनके पास संसाधनों की कमी थी और वह फीस के बदले छात्रों से खाना स्वीकार कर लिया करते थे। यहीं से उन्हें महसूस हुआ कि बच्चों को पढ़ाने में ही अपना भविष्य खोजेंगे।

शुरू की कोचिंग अकादमी
रौशन आनंद ने 1 सितंबर 2017 को ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी की शुरुआत की। ये शुरुआत बेहद छोटी थी और उनके पास सिर्फ चार ही छात्र थे लेकिन उनके पढ़ाने के तरीके और प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुभव की वजह से धीरे-धीरे छात्रों की संख्या बढ़ने लगी। आज ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी को बिहार को सबसे बेहतरीन कोचिंग संस्थानों में गिना जाता है।

क्या है विवाद?
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को पढ़ाने वाले रौशन सर का नाम अब विवादों में है। पटना के ही खान सर के साथ उनका विवाद है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

बता दें कि खान सर और रोशन आनंद सर के कोचिंग संस्थान के बीच वर्चस्व को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को यह घटना हुई है। मंगलवार की रात जो घटना हुई है उसका जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उससे यह पता चला है कि रोशन आनंद के कोचिंग संस्थान से जुड़े लोग ही पथराव और तोड़फोड़ कर रहे हैं।

खान सर कोचिंग हमला: ’12 हजार छात्रों’ वाले पोस्टर से बवाल,5 प्‍वाइंट में समझिए मामला

 

राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट में खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले ने कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा को उजागर किया है। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद समेत तीन को गिरफ्तार किया।

खान ग्‍लोबल स्‍टडीज के बाहर छात्रों का हुजूम।

  • खान ग्लोबल स्टडीज पर पथराव, तोड़फोड़ की घटना।
  • ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक रोशन आनंद गिरफ्तार।
  • पोस्टर विवाद और कोचिंग प्रतिस्पर्धा मुख्य कारण।

राजधानी पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर हाट में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले ने पूरे बिहार में चर्चा छेड़ दी है।

मंगलवार रात पथराव और तोड़फोड़ के बाद न केवल छात्रों में आक्रोश है, बल्कि कोचिंग संस्थानों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर भी सवाल उठे हैं।

पुलिस ने मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद समेत तीन जने गिरफ्तार किये है,  जांच अभी जारी है।

प्रारंभिक जांच बताती हैं कि विवाद की जड़ दोनों संस्थानों में लंबे समय से चली आ रही प्रतिस्पर्धा है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

5 बिंदुओं में समझिए पूरा विवाद
1. कोचिंग हब में आमने-सामने दो बड़े संस्थान
कदमकुआं थाना क्षेत्र का मुसल्लहपुर हाट बिहार के सबसे बड़े कोचिंग केंद्रों  है। यहां यूपीएससी, बीपीएससी, रेलवे, एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले दर्जनों संस्थान संचालित होते हैं।

इन्हीं में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग प्रमुख  हैं। दोनों संस्थानों में छात्रों को आकर्षित करने को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा  है।

2. पोस्टर बना विवाद का कारण 
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि खान सर के कोचिंग का पोस्‍टर ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर लगाया गया था। इसमें खान ग्लोबल स्टडीज से 12 हजार छात्रों की सफलता का दावा कर सम्मान समारोह की बात थी।

पोस्टर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ और तनाव बढ़ता गया। फिर रात में मारपीट और तोड़फोड़ हुई।

3. रात में पथराव और तोड़फोड़
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात 10 बजे सूचना मिली कि खान ग्लोबल स्टडीज परिसर पर ईंट-पत्थर फेंके जा रहे हैं और तोड़फोड़ हो रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। जांच में कुछ लोगों की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।

4. CCTV में दिखे हमलावर, फायरिंग की पुष्टि नहीं
पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में 15 से 20 लोग पथराव और तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर फायरिंग की चर्चाओं के बावजूद पुलिस को साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिनसे गोली चलने की पुष्टि हो सके।

मामले में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी हुई है, जबकि 10 से 15 अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है।

5. छात्रों का प्रदर्शन और गिरफ्तारी
घटना के अगले दिन बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को प्रदर्शन किया और कुछ समय को सड़क जाम भी किया। हालात देख इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इधर पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद और उनके दो सहयोगी पकड लिये। हालांकि रोशन आनंद ने सभी आरोप निरस्त कर इसे अपने संस्थान को बदनाम करने का षड्यंत्र बताया है।

फैजल खान  ने क्या कहा?
घटना के बाद खान सर ने छात्रों से शांति रखने और कानून पर भरोसा रखने की अपील की। कहा कि कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से कुछ लोग उनके संस्थान से नाराज हैं और इसी से यह हमला हुआ।

उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी सरकार से मांग की।  उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है, जिससे उन्हें भरोसा मिला है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्‍ट का खान सर पर आरोप
मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्‍टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी गिरफ्तार कर लिये। कोर्ट में पेशी को ले जाते समय रोशन आनंद ने आरोपों से इनकार किया।

उन्‍होंने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ यह षड्यंत्र है। बिहार पुलिस र‍िजल्‍ट के कारण मुझे फंसाने और ज्ञान बिंदु कोचिंग बर्बाद करने को पूरा षड्यंत्र रचा गया है। उन्‍होंने कहा कि कोई गोली नहीं चली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *