दिपके,प्रशांत और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा,नारे
‘बंद करो, दफा हो जाओ’: अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, लोगों ने की नारेबाजी
दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके, आइसा की नेता वोरा और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के बीच कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध कर रहे लोगों ने मौके पर मौजूद नेताओं और वकील के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उन्हें वहां से जाने के लिए कहा।

