दीनी तालीम नही,बच्ची से सैक्स कर रहा था मौलाना कारी इमरान,धरा गया

लखनऊ में हैवान मौलाना गिरफ्तार, कुरान पढ़ाने के नाम पर 11 साल की मासूम से एक साल तक करता रहा दुष्कर्म
मस्जिद से घर तक करता था पाशविकता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सआदतगंज के मंसूरनगर के रहने वाले मौलाना कारी इमरान अपने घर के ठीक सामने स्थित एक मस्जिद में मोहल्ले के बच्चों को कुरान पढ़ाता था। पीड़ित 11 वर्षीय छात्रा भी पिछले करीब 1 साल से उसके पास पढ़ने जाती थी। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि पढ़ाई के बहाने मौलाना ने मस्जिद और अपने घर में कई बार उनकी अबोध बेटी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपित ने अपनी घिनौनी करतूतों के बीच बालिका के आपत्तिजनक वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए थे। इन्हीं वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर वह बच्ची को डराता रहा, जिसके चलते अबोध बच्ची पिछले एक साल से भय में जी रही थी।

​चाइल्ड लाइन की गोपनीय शिकायत पर खुला राज

पूरा प्रकरण तब खुला, जब करीब 1 सप्ताह पहले चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर जया को इस संबंध में एक गुप्त शिकायत मिली। मामले की गंभीरता देखते हुए चाइल्ड लाइन  टीम ने गोपनीय तरीके से छानबीन शुरू की और शिकायतकर्ता की मदद से आरोपित के मोबाइल फोन में मौजूद छात्रा के कुछ आपत्तिजनक वीडियो पा लिए।

मजबूत  प्रमाण मिलते ही चाइल्ड लाइन की टीम ने तत्काल सआदतगंज पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम छात्रा के घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए बरामद वीडियो दिखाए। परिजनों ने जब अपनी बेटी से प्यार से इस संबंध में बातचीत करते हुए जानकारी ली, तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई दरिंदगी की सारी कहानी परिवार के सामने बयां कर दी।

​पॉक्सो और IT एक्ट में FIR लिख आरोपी गिरफ्तार किया गया

सदमे में आए परिवार की चाइल्ड लाइन टीम ने काउंसलिंग की और उन्हें कानूनी कार्रवाई को प्रेरित किया गया। इसके बाद बालिका के पिता ने गुरुवार शाम सआदतगंज थाने में पहुंचकर आरोपित मौलाना कारी इमरान के खिलाफ नामांकित लिखित शिकायत दी। सआदतगंज थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तत्काल दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने और IT एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंस्पेक्टर के मुताबिक, चूंकि आरोपित लंबे समय से कई बच्चों को कुरआन पढ़ा रहा था, इसलिए पुलिस इस बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रही है कि कहीं उसने अन्य मासूम बच्चों को भी अपनी हैवानियत का शिकार, तो नहीं बनाया। इसके लिए आरोपित के संपर्क में रहने वाले अन्य बच्चों और उनके अभिभावकों से भी बातचीत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *