देहरादून का हिस्ट्रीशीटर पकड़ा गया रानीखेत छावनी चोरी में

देहरादून का हिस्ट्रीशीटर बना रहा था सैनिकों के घरों को निशाना, 24 मुकदमे दर्ज

देहरादून में एक हिस्ट्रीशीटर सैनिकों के घरों को निशाना बना रहा था। आरोपी पर पहले से ही 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

देहरादून में हिस्ट्रीशीटर सक्रिय

सैनिकों के घरों को निशाना बना रहा था

आरोपी पर 24 मुकदमे दर्ज

देहरादून/रानीखेत 03 नवंबर 2025 । दो सैन्य कर्मियों के आवास से जेवरात पार करने वाला देहरादून का हिस्ट्रीशीटर निकला। उसके विरुद्ध राजधानी के क्लेमनटाउन थाने व अन्य राज्यों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ के अनुसार बेहद शातिर किस्म का यह हिस्ट्रीशीटर सैन्य क्षेत्रों को ही निशाना बनाता है।

आरोपित के पास से पुलिस ने साढ़े तीन लाख के आभूषण और 15458 रुपये कैश बरामद कर लिए हैं। उसे कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छावनी क्षेत्र में बीती 27 अक्टूबर को यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। यहां मंदिर लाइन स्थित सैन्य आवास में रहने वाले सेना के कर्मचारी अमरदीप शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। सैन्य कर्मी के अनुसार चोरों उसके साथ ही पड़ोसी के घर ताला तोड़ सोने चांदी के आभूषण व रुपये उडा लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

80 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
चूंकि सैन्य कर्मियों के आवास में दुस्साहसिक वारदात की गई थी, इसलिए पुलिस इसमें किसी हार्डकोर अपराधी के हाथ होने का अंदेशा जता जांच में जुटी। एसएसआई कमाल हसन को जिम्मा दिया गया। बाजार व नगर समेत आसपास के करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली गई। गांधी चौक व आसपास के सीसीटीवी कैमरे पर एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस का शक गहराया। जूम कर संदिग्ध के चेहरे की फोटो सभी कोतवाली व थानों को भेजी गई। तब आरोपित के करीब पहुंचने का रास्ता मल गया। पता लगा कि आरोपित देहरादून का शातिर है।

देहरादून से किया गिरफ्तार
सीओ विमल प्रसाद के अनुसार टीम गठित कर दबिश दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले युवक संतोष सिंह रावत उर्फ (माहते) पुत्र धीरज सिंह रावत को बुधवार की देर शाम नई बस्ती टावर के पास क्लेमेनटाउन देहरादून से गिरफ्तार किया गया। बताया कि अभियुक्त संतोष शातिर किस्म का अपराधी व क्लेमनटाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विस्द्ध जिला देहरादून के अलावा उसके खिलाफ चोरी के 24 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। आरोपित ने चोरी अकेले ही की।

देहरादून: आर्मी क्वार्टर में रेकी कर करता था चोरी, पकड़ा गया तो निकला हिस्ट्रीशीटर
दिनदहाड़े आर्मी क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी संतोष रावत क्लेमेंट टाउन का हिस्ट्रीशीटर भी है. साथ ही आरोपी के खिलाफ थाना कैंट और थाना क्लेमेंट टाउन में करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

आर्मी क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर को पुलिस ने महिंदा ग्राउंड से गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों की ज्वेलरी बरामद की है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

बता दें कि आरोपित के पिता आर्मी रिटायर्ड हैं. वह अपने पिता के साथ आर्मी क्वार्टर में रह कर अन्य क्वाटरों की रेकी कर चोरी की करता था. आरोपित थाना क्लेमेंट टाउन का हिस्ट्रीशीटर भी है. साथ ही थाना कैंट और थाना क्लेमन टाउन में आरोपी पर करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं.

बीते नवंबर में सत्य प्रकाश निवासी एसएस क्वार्टर अनार वाला से सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी. इसी क्रम में बुधवार को थाना कैंट पुलिस ने महिंद्रा ग्राउंड के पास से आरोपी संतोष रावत को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपित ने आर्मी क्वार्टर से चोरी स्वीकार की है.

थाना कैंट प्रभारी नदीम अतहर ने बताया कि आरोपी संतोष रावत कि कुछ दिन पहले ही शादी हुई है. नशे की लत के चलते वह नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका है.आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लाखों की ज्वेलरी और घटना में प्रयोग मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है. साथ ही बताया कि संतोष रावत क्लेमेंट टाउन का हिस्ट्रीशीटर है. साथ ही आरोपित पर थाना कैंट और थाना क्लेमेंट टाउन में 18 मुकदमे हैं.

आर्मी क्वाटरों में दिनदहाड़े चोरी की घटना को देने वाले शातिर आरोपी को थाना केंट पुलिस ने आज महिंदा ग्राउंड से ग्रिफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी से लाखों रुपए की ज्वेलरी बरामद की।पुलिस द्वारा आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।आरोपी का पिता आर्मी से रिटायर्ड है और आरोपी अपने पिता के साथ आर्मी क्वाटर में रह कर क्वाटरों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने का काम करता था।आरोपी थाना क्लेमन टाउन का हिस्ट्रीशीटर है साथ ही थाना केंट ओर थाना क्लेमन टाउन में करीब 18 मुकदमें हैं।

2 नवंबर को सत्य प्रकाश निवासी एसएस क्वार्टर अनार वाला शिकायत दर्ज कराई कि उसके क्वार्टर से किसी अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली गई है।थाना कैंट ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चोर की तलाश में जुट गए। वहीं इसी दौरान 29 नवंबर को इंदिरा देवी निवासी कैंट द्वारा बताया गया कि उसके क्वार्टर पर भी किसी अज्ञात चोर द्वारा दिन के समय आर्मी क्वार्टर से ज्वेलरी चोरी कर ली गई है।थाना कैंट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया।और आज थाना कैंट पुलिस ने महिंद्रा ग्राउंड के पास से आरोपी संतोष रावत को गिरफ्तार किया।पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने आर्मी क्वार्टर से की गई दोनों चोरी को स्वीकार किया।
आरोपी संतोष रावत ने पूछताछ में बताया कि उसके पिताजी भी आर्मी से रिटायर्ड हुए हैं और वह अपने पिता जी के साथ आर्मी क्वार्टर में ही रहता है,इस कारण उसे आर्मी के सभी क्षेत्र और निवास करने वाले परिवार के बारे में जानकारी है कि कब क्वार्टर में परिवार नहीं रहता है।साथ ही दिन के समय महिलाएं अपने बच्चों को लेने स्कूल जाती है और क्वार्टर पर कोई नहीं रहता उसी समय चोरी करता है।
थाना केंट प्रभारी नदीम अतहर ने बताया कि संतोष रावत की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है और नशे की लत से वह नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका है।आरोपित  से चोरी की गई लाखों की ज्वेलरी और घटना में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है।संतोष रावत एक शातिर किस्म का चोर है जो थाना क्लेमेंट टाउन हिस्ट्रीशीटर भी है।साथ ही आरोपी के खिलाफ थाना कैंट और थाना क्लेमेंट टाउन में करीब 18 मुकदमे हैं।

ऐसे की चोरी –
25 अक्टूबर घूमने के बहाने रानीखेत आया और एक होटल में टिका।  26 अक्टूबर को आर्मी आवासीय एरिया की रैकी की और 27 अक्टूबर पूर्वाहन में जब आवासीय परिसर के लोग नर सिंह ग्राउंड में किसी कार्यक्रम में गये तो हिस्ट्रीशीटर सन्तोष ने मौके का फायदा उठाकर अमरदीप शर्मा के बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और ज्वैलरी चोरी कर ली। चोरी के तुरंत बाद टैक्सी बुक कर हल्द्वानी गया और वहां से अन्य साधन से देहरादून आ गया। सन्तोष चतुर अभ्यस्त अपराधी है,जो ज्यादातर आर्मी एरिया में रैकी कर चोरियां करता है।

संतोष सिंह रावत उर्फ माहते उम्र- 35 वर्ष (पुत्र धीरज सिंह रावत निवासी नई बस्ती टावर थाना क्लेमनटाउन, देहरादून)

सामान जो मिला
चोरी सोने का पैंडल-01, सोने की अंगूठी-02 व 15450 रुपये नकद

ढूंढे सामान की कीमत–  करीब तीन लाख 76 हजार  रुपये

पुलिस टीम-

1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमाल हसन

2. उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट

3. हेड कान्स्टेबल अवेधश कुमार, SOG अल्मोड़ा

4. कान्स्टेबल अहसान अली

5. कान्स्टेबल  कमल गोस्वामी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देवेंद्र पींचा ने आरोपित को पकडने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *