निशानेबाज जसपाल राणा का पार्थिव शरीर देहरादून में,कल वाराणसी में अंतिम संस्कार
जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून, भावुक हुई मनु भाकर, कल वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार
देहरादून में दिग्गज शूटर जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को सीएम धामी और मनु भाकर समेत खेल और राजनीतिक जगह के लोगों ने श्रद्धांजलि दी.
जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून
देहरादून 12 जून 2026 : भारत के दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का आज 12 जून शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया. उनका पार्थिक शरीर देर शाम को उनके आवास देहरादून पहुंचा. दिवंगत जसपाल राणा के अंतिम दर्शन करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा प्रदेश की तमाम राजनीतिक और खेल से जुड़ी हस्तियां उनके घर पहुंची. इस दौरान जसपाल राणा की शिष्य और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी भावुक दिखाई दी.
अपने कोच और मार्गदर्शक को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर इस बीच भावुक नजर आईं. पार्थिव शरीर के सामने पुष्प अर्पित करते वह अपने आंसू नहीं रोक सकीं. मनु भाकर ने जसपाल राणा को भारतीय निशानेबाजी का एक युग बताया और कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. जसपाल राणा के निधन की खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है. उनके आवास पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा.
जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण,कैबिनेट मंत्री खजान दास,विधायक मुन्ना सिंह चौहान, स्वामी दर्शन भारती समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने राणा के निधन को खेल जगत की अपूरणीय क्षति बताया.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जसपाल राणा का जाना उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति हैं. जसपाल राणा खेल के सितारे थे, जिन्होंने खेल जगत में भारत का नाम रोशन किया. साथ ही कई खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने के लिए तैयार किया. भारत का पदक दिलाने के लिए उनका खेल और कोचिंग दोनों काम आए. ये हम सबके के लिए ऐसे क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है.
बता दें कि जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे बड़े नामों में से एक थे. उन्होंने अपने शानदार करियर में कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 23 पदक जीतकर देश का नाम प्रकाशित किया. खिलाड़ी के साथ-साथ कोच के रूप में भी उन्होंने कई प्रतिभायें तराशी. मनु भाकर समेत अनेक निशानेबाजों की सफलता के पीछे उनका मार्गदर्शन महत्वपूर्ण माना जाता है.
दरअसल, जसपाल राणा विश्व कप प्रतियोगिता के सिलसिले में जर्मनी गए थे. वहां से लौटते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया. पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. शुक्रवार शाम उनका पार्थिव शरीर देहरादून के पोंधा स्थित मझौन गांव स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. जसपाल राणा ने भाजपा और कांग्रेस से चुनावी निशाने भी लगाये। स्वयं उनके पिता और उनके कोच नारायण सिंह राणा भाजपा सरकार में राज्यमंत्री रहे हैं
परिवार के अनुसार शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया जाएगा, जहां मणिकर्णिका घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और धार्मिक परंपरानुसार उनका अंतिम संस्कार होगा. जसपाल राणा के निधन से उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय खेल जगत ने एक ऐसे खिलाड़ी, कोच और प्रेरणास्रोत को खो दिया है, जिसने अपनी प्रतिभा और समर्पण से देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई.
जसपाल राणा को आज होना था डिस्चार्ज, अचानक क्या हुआ मैक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन का आया वक्तव्य
जसपाल राणा का शव उनके घर दिल्ली सैनिक फार्म लाया गया, वहां उनके अंतिम दर्शन को लोग पहुंचे
भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का आज शुक्रवार 12 जून सुबह दिल्ली के साकेत मैक्स अस्पताल में निधन हो गया. तीन दिन पहले हार्ट अटैक के बाद उनको साकेत मैक्स भर्ती कराया गया था. इसी अस्पताल में उनकी आज मौत हुई है.
सैनिक फॉर्म स्थित घर लाया गया जसपाल राणा का शव: परिजन पार्थिव शरीर उनके दिल्ली सैनिक फार्म घर पर ले जाया गया . वहां उनके अंतिम दर्शन को लोग पहुंचे .
मैक्स अस्पताल के ग्रुप चेयरमैन का कथन : मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ग्रुप चेयरमैन डॉक्टर बलबीर सिंह ने इंटरनेशनल शूटर और भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा को लेकर एक वक्तव्य जारी किया है. इसके अनुसार…
मिस्टर जसपाल राणा को तीन दिन पहले एक्यूट हार्ट अटैक आया था. वह ट्रैवल कर रहे थे और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उन्हें सीने में दर्द हो रहा था. उनकी हालत बहुत क्रिटिकल थी. हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार आर्टरी पूरी तरह से ब्लॉक हो गई थी. पता चला कि उनके हार्ट का पंपिंग फंक्शन बहुत कमजोर हो गया था और उनका हार्ट फेलियर हो गया था.हार्ट अटैक के बाद देर से आने वाले मरीजों को गंभीर कॉम्प्लीकेशंस का खतरा होता है, जिसमें कार्डियक रप्चर भी शामिल है, जिससे अचानक मौत हो सकती है. मिस्टर राणा काफी ठीक हो गए थे और आज डिस्चार्ज के लिए फिट थे. हालांकि, बदकिस्मती से सोते समय उनका कार्डियक रप्चर अचानक हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई. -डॉ. बलबीर सिंह, ग्रुप चेयरमैन – कार्डियक साइंसेज, पैन मैक्स और चीफ ऑफ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत-
TAGGED:
CM DHAMI TRIBUTE JASPAL RANA
MANU BHAKER TRIBUTE JASPAL RANA
जसपाल राणा को श्रद्धांजलि
भावुक हुई मनु भाकर
DEHRADUN JASPAL RANA
