निशा भगत की मौत पर तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय समेत कई पर केस

nisha-bhagat-suicide-case-fir-against-former-pithoria-sho
झारखंड: निशा भगत की मौत पर पुलिस की कार्रवाई, तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय समेत कई पर केस

राँची 08 नवंबर 2026 । रांची के पिठोरिया में सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय समेत नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी लिख जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता आनंदु भगत की शिकायत पर आत्महत्या को उकसाने और आपराधिक षडयंत्र की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।
रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में 6 नवंबर को निशा भगत की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय और अन्य अधिकारियों समेत नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के पिता आनंदु भगत के लिखित बयान के आधार पर पिठोरिया थाने में की है। पुलिस ने मामले में आत्महत्या को उकसाने और आपराधिक षडयंत्र रचने की धाराओं में मुकदमा लिखा है।
प्राथमिकी में गंभीर आरोप मृतका के पिता ने अपनी लिखित शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को झूठे मामलों में फंसाकर सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी। शिकायत के अनुसार एक सोचे-समझे षड्यंत्र में सोशल मीडिया पर निशा का घोर चरित्र हनन किया गया और उनके खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया गया।
इसी मानसिक वेदना और सामाजिक बदनामी से तंग आकर निशा भगत ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पिता ने स्पष्ट किया कि यह केवल सामान्य आत्महत्या नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र में की गई हत्या है। नामांकित आरोपितों पर कसता शिकंजा
दर्ज प्राथमिकी में कई प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
मृतका के पिता ने पिठोरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय और अन्य पुलिस अधिकारियों के अलावा अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा तथा जमीन व चर्च से जुड़े कथित दलालों पर सीधा आरोप लगाया है।
पिता ने शिकायत में कहा कि जब भी उनकी बेटी घर से बाहर निकलती थी, आरोपित रास्ते में रोककर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इन लगातार बढ़ते दबावों और प्रताड़ना से निशा के पास कोई अन्य रास्ता नहीं बचा था।
उच्च स्तरीय जांच और वीडियो साक्ष्य
मौत को गले लगाने से पहले मृतका निशा भगत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बयान जारी किया था। इस वीडियो बयान में उन्होंने खुद को प्रताड़ित करने वाले कई चेहरों के नाम खुलकर बताये थे ।

फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, थाना प्रभारी को फोन कर कही थी जान देने की बात

आदिवासी नेत्री निशा भगत का फेसबुक लाइव वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रोते हुए कई लोगों पर आरोप लगा रही हैं। उन्होंने आत्महत्या की धमकी देते हुए झारखंड पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया, जिससे यह मामला चर्चा में है।
आदिवासी नेत्री निशा भगत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

फेसबुक लाइव में रोते हुए कई लोगों पर आरोप लगाए।

जागरण संवाददाता, रांची। इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर रोने के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत ने अपनी जान दे दी। पहले उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर आकर जान देने को मजबूर करने वालों का नाम बताया। फिर फांसी लगा ली।

इंटरनेट मीडिया पर लाइव के दौरान निशा भगत ने पिठौरिया थाना प्रभारी को फोन कर कहा था कि वो अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही हैं। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘मेरी मौत की जिम्मेदार झारखंड पुलिस।’ पोस्ट में उन्होंने मिशनरी, पैसे और जमीन को लेकर भी अपनी बात रखी थी। इस घटना के बाद केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे।
कुछ घंटे पहले किया था पोस्ट
इससे कुछ घंटे पहले निशा भगत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘मेरी मौत का जिम्मेदार झारखंड पुलिस।’ पोस्ट में उन्होंने मिशनरी, पैसे और जमीन को लेकर भी अपनी बात रखी है। उनकी पोस्ट और लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

निशा की जान जाने के लिए सरकार जिम्मेदार : मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनजातीय समाज की मुखर आवाज रही निशा भगत की आत्महत्या के लिए जानकारी मिली है। उन्होंने झारखंड के सत्ता शीर्ष में बैठे लोगों के साथ पिठोरिया थाना प्रभारी और अजय तिर्की जिम्मेवार है। सरकार की शह पर कुछ दलालों द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

बाबूलाल मरांडी बोले कि आदिवासियों के हक की आवाज उठाने वाली महिला को इस हद तक प्रताड़ित होना पड़ा कि उन्होंने जान दे दे। निशा भगत ने जिन लोगों को जिम्मेवार बताया है, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हो।

जो कुछ हुआ, उससे स्तब्ध और मर्माहत हूं : आदित्य
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि जनजातीय समाज के हक-अधिकारों की मुखर आवाज और उनके हितों के लिए निरंतर संघर्षरत युवा नेता निशा भगत के असामयिक निधन की सूचना से वो स्तब्ध और मर्माहत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *