भारी वर्षा एलर्ट: उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में रहेंगें स्कूल बंद
उत्तराखंड में बारिश बारिश का अलर्ट, स्कूलों की छुट्टी का आया आदेश, जानिए कहां-कहां रहेंगे बंद
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसके बाद स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं.
देहरादून 25 सितंबर2026 : उत्तराखंड में मौसम का मूड फिर से बदला हुआ नजर आ रहा हैं. जाते हुए मॉनसून उत्तराखंड में जमकर बरस रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून में प्रदेश के कई जिलों में कल 26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में जिलाधिकारियों ने कल 26 सितंबर शनिवार को स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं.
पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलाधिकारी की तरफ जारी आदेश में साफ किया है कि दोनों ही जिलों के लिए कल 26 सितंबर शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिस कारण दोनों ही जिलों में कक्षा एक से 12वीं तक सभी सरकारी और प्राइवेड स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी रहेगी.
स्कूलों की छुट्टी का आया आदेश (@DIPR_UK)
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जो अलर्ट जारी किया गया है, उसके अनुसार आज शुक्रवार 25 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर प्रदेश में खासकर कुमाऊं रीजन में हल्की से मध्यन बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान गर्जन के साथ तेज बौछार होने के पूरा आसार है.
वहीं कल शनिवार 26 सितंबर की बात की जाए तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. भारी बारिश का ये दौरा 27, 28, 29 और 30 सितंबर को भी देखने को मिलेगा.
ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी: एक तरफ जहां मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश के पूरे आसार है, तो वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 26, 27 और 28 सितंबर को बर्फबारी की भी संभावना है. बीते दोनों हेमकुंड साहिब में बर्फबारी देखने को मिली थी.


