रोगग्रस्त अधिवक्ता भाकुनी का आत्मघात,कार में शव और आत्महत्या पत्र
नैनीताल जिला कोर्ट के वकील का शव कार में मिला, हाथ में रिवॉल्वर और डैसबोर्ड पर चिट्ठी बरामद
जिला कोर्ट के वकील पूरन सिंह भाकुनी की कार में उनका खून से लथपथ शव मिला है, पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है.
NAINITAL LAWYER SUICIDE
वकील ने की आत्महत्या
नैनीताल 27 अप्रैल 2026 : उत्तराखंड के नैनीताल में एक वकील का शव उनकी कार के अंदर मिला है. ये अधिवक्ता नैनीताल जिला कोर्ट से संबद्ध थे. वकील का नाम पूरन सिंह भाकुनी बताया जा रहा है. इस घटना के बाद नैनीताल जिला कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई है. प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे आत्महत्या का केस माना है.
नैनीताल में वकील ने की आत्महत्या: नैनीताल शहर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब जिला बार की पार्किंग में वहां से आ-जा रहे वकीलों ने कार में खून से सना शव देखा. वहां मौजूद अन्य वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों में कार में वकील का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक वकील का खून से सना शव कार के अंदर पड़ा है. शव के एक हाथ में पिस्टल है. इससे अनुमान लगाया गया कि वकील ने आत्महत्या कर ली है.
वकील को पूरन सिंह भाकुनी के रूप में पहचाना: वकील पूरन सिंह जिला कोर्ट नैनीताल से संबद्ध थे. पुलिस ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. पूरन सिंह भाकुनी की मौत की जांच की जा रही है.
हाथ पर रिवॉल्वर और डैसबोर्ड पर चिट्ठी: वकील पूरन सिंह भाकुनी का शव कार में खून से सना पड़ा मिला. कार के डैसबोर्ड से एक नोट भी बरामद हुआ है. नैनीताल के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर घटित एक घटना ने अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को झकझोर कर रख दिया. हाथ में पिस्टल और डैसबोर्ड पर नोट देख पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है. बेहद ही मिलनसार स्वभाव के अधिवक्ता के आत्मघाती कदम उठाने से सभी स्तब्ध हैं.
पुलिस मामले की जांच में जुटी: जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में सभी अधिवक्ता रोजाना की तरह कामकाज में लगे हुए थे. करीब 11:30 बजे पार्किंग से गुजर रहे अधिवक्ताओं ने एक वाहन के भीतर लॉन्ग व्यू कंपाउंड निवासी पूरन सिंह भाकुनी को खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया. घटना की खबर लगते ही मौके पर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस को वाहन के डैसबोर्ड से मिले नोट में अधिवक्ता ने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
नोट: आत्महत्या कोई सॉल्यूशन नहीं है: अगर कोई कठिन समय से गुजर रहा है या उसे मदद की ज़रूरत है, तो कृपया किसी भरोसेमंद व्यक्ति या हेल्पलाइन से संपर्क करें. अगर आपके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं, या आप किसी दोस्त को लेकर परेशान हैं या आपको इमोशनल सपोर्ट चाहिए, तो स्नेहा फाउंडेशन – 04424640050 (24×7 उपलब्ध) या टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन – 9152987821 पर कॉल करें. सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हेल्पलाइन खुला रहता है.
TAGGED:
DISTRICT COURT LAWYER SUICIDE
UTTARAKHAND LAWYER SUICIDE
नैनीताल वकील आत्महत्या
जिला कोर्ट वकील सुसाइड
NAINITAL LAWYER SUICIDE
