लस्ट जिहाद: साहिल ने प्रिंस बन फंसाई,मुस्लिम बना तीन वर्ष बाद हत्या

“साहिल मेरे कपड़े उतार देता। फिर मुझे नंगा कर मारता। उसे मेरी चीखें सुनकर सुकून मिलता है…” रीवा की गोल्डी साकेत अपनी मां से प्रयागराज से फोन पर यह बातें बताती थी। यह याद कर उसकी मां बेबी साकेत की आंखें भर आती हैं।उनके मुताबिक, बेटी छिप-छिपकर फोन करती थी और अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी देती थी, लेकिन एक दिन अचानक उसका संपर्क टूट गया। बाद में परिवार को पता चला कि गोल्डी अब इस दुनिया में नहीं रही। मां का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

प्रिंस’ बनकर साहिल ने फँसाई गोल्डी साकेत, प्रेग्नेंट करके कर दी हत्या: 35 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निकाला शव
प्रयागराज के साहिल खान ने प्रिंस बन हिंदू युवती से निकाह कर मौत के घाट सुलाया, 35 दिन बाद कब्र खोद मिला शव (फोटो साभार: Dainik Bhaskar)

प्रयागराज 25 जून 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लव जिहाद के बाद हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ साहिल खान ने प्रिंस बनकर मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली हिंदू युवती अपने जाल में फँसायी। पहले मंदिर में शादी की और असली पहचान सामने आने के बाद जबरन निकाह किया। फिर तीन साल बाद युवती की हत्या कर शव दफना दिया। पुलिस ने 35 दिन बाद युवती के सड़े-गले शव को कब्र से निकाला है।

नाम बदलकर दोस्ती की, शादी के बाद सामने आया सच

गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तमरी गांव में रहने वाले तीरथ साकेत की 20 वर्षीय बेटी गोल्डी साकेत हैदराबाद की एक बिस्किट फैक्ट्री में काम करती थी। हैदराबाद में ही प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार निवासी साहिल उर्फ प्रिंस भी एक टेलरिंग शॉप में नौकरी करता था।

तीन साल पहले साहिल खान ने इंस्टाग्राम पर हिंदू युवती से दोस्ती की, उसने अपना नाम प्रिंस बताया। अपने प्रेमजाल के झाँसे में लेकर हिंदू युवती से 6 महीने पहले हैदराबाद के मंदिर में शादी भी रचा ली।

इसके बाद साहिल की गुजरात के सूरत में नौकरी लग गई। वह हिंदू युवती को भी अपने साथ ही ले गया। इसी दौरान हिंदू युवती को साहिल खान की सच्चाई पता लगी कि वह असल में मुस्लिम और उसका असली नाम साहिल खान है। युवती ने विरोध किया तो साहिल ने उसके साथ मारपीट की। फिर जबरन मस्जिद ले जाकर मौलवी की मौजूदगी में युवती से निकाह कर लिया।

फिर फरवरी 2026 में हिंदू युवती प्रेग्नेंट हुई तो साहिल खान उसे प्रयागराज में अपने घर ले आया। यहाँ साहिल और युवती की लड़ाई हुई। साहिल ने युवती के साथ फिर से मारपीट की। गुस्से में युवती रीवा में अपने घर चली गई। लेकिन साहिल वहाँ भी आ गया और युवती के परिवारवालों के सामने हाथ-पैर जोड़कर उसे वापस ले गया। इसके बाद युवती का सिम तोड़ दिया और युवती का उसके घरवालों से संपर्क टूट गया।

युवती के परिवारवालों ने बताया कि उन्हें 6 जून 2026 को पता लगा कि उनके बेटी की हत्या कर दी गई है। वह थाने पहुँचे तो पता चला कि 11 मई 2026 को ही उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि साहिल और उसके घरवालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर शव को दफना दिया है। इसके बाद युवती के परिजनों ने बेटी का शव देखने के लिए पुलिस से माँग की।

पुलिस ने 16 जून 2026 को कब्र खोदकर युवती की सड़ी-गली लाश को बाहर निकलवाया। युवती के शव का बुधवार (17 जून 2026) को पोस्टमार्टम करवाया गया। लेकिन मौत के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवती के परिजनों को समझा-बुझाकर उसके शव का अंतिम संस्कार करवाया।

आरोपित साहिल का दावा है कि 10 मई 2026 को युवती बीमार हुई थी, उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और 11 मई 2026 को मुस्लिम तौर-तरीकों से उसके शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों की शिकायत पर हर स्तर से जाँच की जा रही है। वही साहिल के घरवालों से भी पूछताछ की गई है। लेकिन साहिल की अम्मी का कहना है कि गर्भवती होने के चलते युवती बीमार हुई और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि उस वक्त साहिल सूरत में था।

प्रयागराज में हिंदू समझकर मुस्लिम युवक से शादी करने वाली युवती की मौत की वजहें सामने नहीं आ सकी हैं। 35 दिन बाद कब्र खोदकर 20 वर्षीय युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए निकाला गया। शव सड़ी-गली हालत में था। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, लेकिन रिपोर्ट में भी मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका।

दरअसल, प्रयागराज के रहने वाले मुस्लिम युवक साहिल ने हिंदू नाम बताकर एमपी के रीवा की युवती गोल्डी से दोस्ती की थी और फिर दोनों ने शादी कर ली। साहिल और गोल्डी की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों हैदराबाद में जॉब करते थे।

10 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में गोल्डी की मौत हो गई। युवती की मां का आरोप है कि उनकी गर्भवती बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। उसे जहर देकर मार डाला। उनका यह भी कहना है कि मौत के करीब एक महीने बाद, 6 जून को उन्हें इसकी जानकारी दी गई।

सिम कार्ड तोड़कर परिवार वालों से संपर्क खत्म कर दिया

गोल्डी की मां बताती हैं कि बेटी जब भी मौका मिलता, फोन कर अपनी परेशानी बताती थी। वह कहती थी कि उसे कमरे में बंद रखा जाता है और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती है।

परिजनों का आरोप है कि जब साहिल और उसके परिवार को गोल्डी के घरवालों से संपर्क करने की जानकारी मिली तो उसका सिम कार्ड तोड़ दिया गया। इसके बाद परिवार का उससे संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *