विधानसभा सत्र को गैरसैंण पहुंचा पक्ष-विपक्ष, क्षेत्र में बढ़ी हलचल, मुख्यमंत्री धामी आदिबद्री को

विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और पक्ष और विपक्ष के विधायक गैरसैंण पहुंचे.

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंची ‘सरकार’

देहरादून/गैरसैंण(चमोली) 26 अक्टूबर 2026 : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में कल 27 अक्टूबर से शुरू हो रहे दो दिवसीय विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी,मंत्रीगण, विधायक और अधिकारी गैरसैंण पहुंच गए हैं.  मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग जिले के गुलाब राय हेलिकॉप्टर से पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से विधानसभा परिसर पहुंचे। सत्र को देखते हुए परिसर के आसपास सुरक्षा के मजबूत प्रबंध किए गए हैं।

यह पंचम विधानसभा का वर्ष 2026 का तीसरा सत्र होगा.साथ ही,इसे धामी सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र भी माना जा रहा है.ऐसे में इस सत्र पर सभी की नजरें टिकी हैं.सत्र में सदन में जनहित विषयों, विधायकों के सवालों और सरकार के जवाबों पर खास नजर रहेगी.

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सत्र को लेकर आशा जताई कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलेगी और सकारात्मक वातावरण में जनहित के विषयों पर चर्चा होगी.उन्होंने कहा कि यह वर्ष 2026 का तीसरा और वर्तमान सरकार का अंतिम सत्र होगा.ऐसे में सभी सदस्यों को अपनी बात मजबूती से रखने का अवसर मिलना चाहिए.विधानसभा अध्यक्ष खण्डूडी ने विश्वास जताया कि सदन में विधायक जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल उठाएंगे और उन सवालों पर सार्थक चर्चा होगी.

Gairsain Assembly Session
कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों ने किया मुख्यमंत्री धामी का स्वागत
ऋतु खंडूड़ी भूषण ने यह भी आशा जताई कि सरकार से सभी विधायकों को उनके सवालों के उचित और संतोषजनक जवाब मिलेंगें.विधानसभा सत्र लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है,जहां जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं और जनता से जुड़े विषय सरकार के सामने रखते हैं.ऐसे में सदन की कार्यवाही में सवाल-जवाब और विभिन्न विषयों पर चर्चा महत्वपूर्ण रहेगी.विधानसभा अध्यक्ष खण्डूडी ने सभी सदस्यों से सत्र सफल बनाने में सहयोग की आशा जताई और इसके सफल संचालन को शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों से भी मुलाकात की.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत: भराड़ी सैंण (गैरसैंण) पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का गैरसैंण के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और सामान्य जन ने भव्य स्वागत किया. कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने पुष्प गुच्छ और पारंपरिक पहाड़ी शॉल भेंट कर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया.इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार,पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी.

आदिबद्री के स्थानीय दुकानदारों से पूछा हालचाल
आदिबद्री में आम जनता और बच्चों से आत्मीय संवाद: भराड़ीसैंण जाते समय मुख्यमंत्री धामी का दल आदिबद्री क्षेत्र पहुंचा,तो उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल से हटकर सहज आत्मीय रूप दिखाया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री की स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर सामान्य दुकानदारों,सामान्य जन और बच्चों से सीधे मुलाकात की.उन्होंने बच्चे दुलारते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं व विकास पर सीधा संवाद किया.मुख्यमंत्री धामी के इस सादगीपूर्ण और आत्मीय व्यवहार से स्थानीय जनता बेहद गदगद दिखी. विभिन्न स्थानों पर उमड़े जनसमुदाय का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जनता से मिले इस असीम स्नेह और आदर के लिए सभी का सहृदय आभार व्यक्त किया.

मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में माथा टेककर राज्य की समृद्घि की कामना की.
आदिबद्री मंदिर में टेका माथा, राज्य की समृद्धी की कामना: इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक-पौराणिक आदिबद्री मंदिर में पहुंचकर भगवान नारायण के दर्शन किए.मुख्यमंत्री धामी ने भगवान से समस्त उत्तराखंडवासियों के सुखद,समृद्ध और निरोगी जीवन की प्रार्थना की.उन्होंने कामना की कि देवभूमि उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.

TAGGED:

गैरसैंण विधानसभा सत्र
GAIRSAIN ASSEMBLY SESSION
आदिबद्री मंदिर में मुख्यमंत्री धामी
CM DHAMI AT ADIBADRI TEMPLE
भराड़ीसैंण विधानसभा भवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *