शामली कनवर्जन:चांदनी की जमानत याचिका निरस्त, डेढ करोड़ पहले ही दे चुका आयुष मलिक कुरैशी परिवार को
Shamli Case Delhi Mumbai Maulana On Target Ayush Malik Alias Ali
Shamli Case: जांच के दायरे में दिल्ली से मुंबई तक के मौलाना, गायब हो गया आयुष उर्फ अली
शामली में मेडिकल व्यवसायी के बेटे के धर्मांतरण का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मामले में आयुष का बयान आने के बाद भी पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।
शामली 10 जून 2026 :शामली केस में गिरफ्तार चांदनी की जमानत याचिका को कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। चांदनी और उसके परिजनों की ओर से सीजेएम कोर्ट में 8 जून को जमानत याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दिया। अभियोजन अधिकारी उतेश कुमार जौहरी ने कहा कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली और कैराना अक्षय दीप यादव की अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।
उत्तर प्रदेश के शामली में दवा व्यवसायी के पुत्र के धर्मांतरण का मामला लगातार गरमाया हुआ है। आयुष मालिक धर्मांतरण केस में पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। इसमें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के मौलानाओं को रडार पर लिया गया है। साथ ही, इस पूरे खेल में शामिल सभी लोगों को निशाने पर लिया गया है। हालांकि, आयुष मालिक उर्फ मोहम्मद अली ने मीडिया के सामने आकर अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन की बात कही है। इसके बावजूद पुलिस मामले में एक्टिव मोड में है। इसका कारण आयुष मालिक के पिता देवराज मलिक के पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप माना जा रहा है। इस मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, धर्मांतरण के खेल में जुड़े तमाम पक्षों को कार्रवाई के दायरे में लाने की तैयारी चल रही है।
Shamli Ayush Malik News
आयुष मलिक केस में अब दिल्ली से मुंबई तक होगी जांच (AI फोटो)
नेटवर्क की चल रही तलाश
आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है। धर्मांतरण करने वाले आयुष के बयान के बाद भी पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस इसे युवक के ब्रेनवॉश से जुड़ा मामला मान रही है। मामले की तह तक जाने के लिए शामली से दिल्ली और मुंबई तक फैले नेटवर्क को खंगालने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। आयुष मलिक केस को उठाने वाले स्वामी यशवीर महाराज ने युवक की शादी दिल्ली में कराने और मुंबई में खतना होने की बात कही है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
शामली पुलिस इस समय पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरा कराने में जुटी हुई है। इसके बाद टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश देंगी। मामले में जांच का फोकस अब उन तथ्यों पर है, जिनमें आयुष के मुंबई में खतना कराने और बाद में दिल्ली में निकाह होने की जानकारी सामने आई है। इन बिंदुओं से जुड़े दस्तावेज, गवाह और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है।
पिता के आरोप महत्वपूर्ण
मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक की ओर से लगाए आरोपों को भी जांच का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है और उनकी ओर से उपलब्ध कराई सूचनाओं का सत्यापन कराया जा रहा है। मामले में नामजद मौलवियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है। दूसरी तरफ, गिरफ्तार की गई आयुष की पत्नी चांदनी और उसके पिता के बाद नामजद परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।
पुलिस की जांच में धर्मांतरण मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। हालांकि, आयुष इस्लामिक वक्ता इसरार के भाषणों से प्रभावित था। पुलिस आयुष उर्फ अली के सोशल मीडिया एक्टिविटी, संपर्कों और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। इससे किसी संभावित विदेशी लिंक की पुष्टि हो सकेगी।
आयुष, चांदनी का परिवार गायब
आयुष उर्फ मोहम्मद अली ने सोमवार को हनुमान टील्ला रोड स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर मीडिया को बयान दिया। इसमें उसने किसी प्रकार के दबाव में न आकर स्वयं इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही थी। इसके बाद से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को आयुष का पता नहीं लगा पाया। आयुष का मेडिकल स्टोर भी बंद है। वहीं, संपति हड़पने के लिए प्रेमजाल में फंसाकर आयुष का धर्म परिवर्तन एवं निकाह कराने के आरोप केस दर्ज हुआ था।
मामले में चांदनी और उसके पिता को अरेस्ट कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, परिवार पर गंभीर आरोप हैं। घटना सामने आने के बाद से चांदनी का परिवार गायब है। चांदनी का परिवार काजीवाड़ा में रहता था। उसके घर पर ताला लगा हुआ है। गिरफ्तारी के डर से चांदनी की बहनें और उसका भाई, परिवार के सभी सदस्य फरार हैं।
4 जून को उठाया था मामला
बघरा स्थित योग साधना केंद्र के स्वामी यशवीर महाराज की ओर से शामली के मेडिकल व्यवसायी के बेटे आयुष के धर्म परिवर्तन एवं निकाह का मामला चार जून को वीडियो वायरल कर उठाया गया था। इसके बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में 6 जून को मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई। इसमें आरोप लगाया गया कि उनकी संपत्ति हड़पने के लिए काजीवाड़ा मोहल्ला निवासी चांदनी ने अपने परिवार एवं अन्य लोगों एवं मौलवियों के साथ मिलकर प्रेम जाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया।
https://www.instagram.com/reel/DZX672yp7ZF/?igsh=MTg4M3A4OHVxYnk1eQ==
