हाथ-कलाई पर ‘ॐ’, महाकाल ….लस्ट जिहाद जाल में फंसी किशोरी मिली,आरोपित सलमान गायब
रुड़की (हरिद्वार) 05 अगस्त 2026। 14 साल की किशोरी के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पहचान छिपाने को आरोपित सलमान हाथ पर ‘ॐ’ का टैटू बनवा कलाई पर महाकाल का कड़ा पहनता था.
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से किशोरी लापता होने का मामला गंभीर आरोपों से चर्चा में है.पुलिस ने दस दिन बाद किशोरी सुरक्षित ढूंढ ली है,जबकि उसके साथ लापता युवक सलमान की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच हो रही है. मामले को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसे सुनियोजित षडयंत्र बता कड़ी कार्रवाई को कहा है.
युवक पर पहचान छिपाने के आरोप
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सलमान ने किशोरी का विश्वास जीतने और अपनी पहचान छिपाने को हाथ पर ‘ॐ’ का टैटू बनवाया था.इतना ही नहीं,वह हाथ में महाकाल का कड़ा भी पहनता था.संगठन का दावा है कि इसी तरीके से उसने किशोरी से नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में उसे अपने साथ लेकर भाग गया.
बहन की भूमिका को लेकर भी उठे सवाल
संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि आरोपित युवक की बहन रिहाना ने दोनों की दोस्ती करा किशोरी को अपने भाई के साथ भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें युवक अपनी बहन का जिक्र कर रहा है.
दस दिन बाद मिली किशोरी
जानकारी के अनुसार,किशोरी 21 जुलाई को अपने घर से लापता हुई.पुलिस ने 1 अगस्त रात उसे ढूंढा. किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है.पुलिस मामले से जुड़े सभी पक्ष जांच रही है.
हिंदू संगठनों ने उठाई कठोर कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर अनुज बजरंगी के नेतृत्व में हिंदू संगठन कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक देहात कार्यालय पहुंचे और आरोपितों पर कठोर कार्रवाई को कहा। संगठन का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो.
पुलिस बोली- हर पक्ष की हो रही जांच
पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है. किशोरी सुरक्षित ढूंढ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की है.आरोपित युवक की जानकारी जुटा रहे है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है.पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी.

