मान गये दिनेश मानसेरा, बने दायित्वधारी
यथावत
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश के. मानसेरा उत्तराखंड जनसंख्या विश्लेषण समिति के अध्यक्ष नियुक्त
April 30, 2025News Virus Network
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश के. मानसेरा उत्तराखंड जनसंख्या विश्लेषण समिति के अध्यक्ष नियुक्त
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी निर्णय की व्यापक सराहना
न्यूज़ वायरस नेटवर्क
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व दिनेश के. मानसेरा को उत्तराखंड जनसंख्या विश्लेषण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय राज्य की जनसंख्या नीति को प्रभावशाली, न्यायसंगत और समावेशी बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह नियुक्ति उनके जनसंवेदनशील नेतृत्व और दूरदृष्टि को दर्शाती है।
58 वर्षीय दिनेश के. मानसेरा पत्रकारिता जगत में चार दशकों से सक्रिय हैं। वे NDTV में उत्तराखंड के प्रभारी के रूप में वर्षों तक कार्यरत रहे और राज्य के सामाजिक, पर्यावरणीय व राजनीतिक मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत किया। उनकी रिपोर्टिंग में गहराई, संतुलन और संवेदनशीलता की झलक स्पष्ट रही है।
उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण के समय दूरदर्शन समाचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के प्रारंभिक संघर्षों व आकांक्षाओं को राष्ट्रव्यापी पहचान दिलाई।
दिनेश मानसेरा की निष्पक्ष पत्रकारिता को देश के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने खुले मंचों पर सराहा है। स्वर्गीय कमाल खान, रवीश कुमार, अजीत अंजुम, आशुतोष, देवांग, सलीम सैफी और तौकीर शेरवानी जैसे प्रमुख पत्रकारों ने सार्वजनिक रूप से उनकी ईमानदारी और वैचारिक संतुलन की प्रशंसा की है।
वे RSS के मुखपत्र ‘पांचजन्य’ से भी वर्षों तक जुड़े रहे और उत्तराखंड में संगठनात्मक पत्रकारिता के दायित्वों का सफल निर्वहन किया। वे प्रगतिशील राष्ट्रवादी सोच और सर्वधर्म समभाव के समर्थक रहे हैं।
हल्द्वानी स्थित ‘थाल सेवा’ नामक अभियान के माध्यम से वे प्रतिदिन सैकड़ों गरीब व जरूरतमंद लोगों को केवल ₹5 में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराते हैं — यह सेवा निस्वार्थ समाज सेवा की मिसाल बन चुकी है।
मानसेरा कभी किसी राजनीतिक विवाद में नहीं रहे और न ही उन्हें पक्षपातपूर्ण पत्रकारिता से जोड़ा गया। उन्होंने पत्रकारिता को जनसेवा और समाज-निर्माण का माध्यम माना। उनके लिए सच, समरसता और सेवा ही मूल सिद्धांत रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उन्हें मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया था, किंतु उन्होंने निजी कारणों से यह दायित्व विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दृष्टि को सलाम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस दायित्व के लिए दिनेश मानसेरा जैसे विवेकशील, राष्ट्रवादी और निष्कलंक छवि वाले व्यक्ति का चयन राजनीतिक शुचिता और दूरदर्शिता का स्पष्ट संकेत है। यह निर्णय न केवल राज्य की जनसंख्या नीति को दिशा देगा, बल्कि नीति-निर्माण में अनुभव और ईमानदारी की सशक्त उपस्थिति भी सुनिश्चित करेगा।
उत्तराखंड सरकार ने मानसेरा को तीरथ सिंह रावत का मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का आदेश वापस लिया
देहरादून, 20 मई (भाषा) उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का अपना आदेश इसे जारी करने के मात्र दो दिन बाद ही वापस ले लिया।मानसेरा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का आदेश 17 मई को जारी किया गया था और उनके पद संभालने से पहले ही 19 मई को इसे वापस ले लिया गया। नियुक्ति का आदेश अचानक वापस लेने का कारण मानसेरा की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया माना जा रहा है। बताया जाता है कि मानसेरा की नियुक्ति यहां भाजपा नेताओं के
देहरादून, 20 मई 2021 (भाषा) उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का अपना आदेश इसे जारी करने के मात्र दो दिन बाद ही वापस ले लिया।
मानसेरा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का आदेश 17 मई को जारी किया गया था और उनके पद संभालने से पहले ही 19 मई को इसे वापस ले लिया गया।
नियुक्ति का आदेश अचानक वापस लेने का कारण मानसेरा की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया माना जा रहा है।
बताया जाता है कि मानसेरा की नियुक्ति यहां भाजपा नेताओं के एक वर्ग को पसंद नहीं आयी क्योंकि वह अतीत में नरेंद्र मोदी सरकार के आलोचक रहे हैं, जब वह एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लिए एक पत्रकार के रूप में कार्यरत थे।
मानसेरा की नियुक्ति की खबर आने के साथ ही सोशल मीडिया में उनके पहले के उन ट्वीट की चर्चा होने लगी जिसमें केंद्र में भाजपा सरकार के बारे में उनके आलोचनात्मक विचार प्रतिबिंबित हुए थे।
आरोप लगाया गया कि वह मीडिया के एक विशेष वर्ग से संबंधित हैं और उत्तराखंड के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के करीबी हैं, जिन्होंने उनकी नियुक्ति में भी भूमिका निभाई थी।
बुधवार को एक नया आदेश जारी किया गया जिसके जरिये उस आदेश को वापस ले लिया गया जिससे मानसेरा को पद पर नियुक्त किया गया था।
मानसेरा ने बुधवार को एक ट्वीट में यह भी कहा कि उनकी नियुक्ति एक पत्रकार के रूप में उनके अनुभव के आधार पर की गई थी लेकिन यह कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगी।
उन्होंने कहा कि वह इस पद को स्वीकार करने से इनकार करते हैं क्योंकि वह ऐसे लोगों के बीच अपना काम नहीं कर सकते जो उन्हें काम नहीं करने देंगे।
बड़ी खबर: CM के मीडिया सलाहकार दिनेश मानसेरा की नियुक्ति निरस्त
May 19, 2021
देहरादून: एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को सीएम तीरथ सिंह रावत का मीडिय सलाहकार नियुक्त किया गया था। दिनेश मनसेरा हल्द्वानी के निवासी हैं। वो लम्बे समय से वह पांचजन्य अखबार से जुड़े थे। फिलहाल वो एनडीटीवी में कुमाऊँ मण्डल के प्रभारी भी है।
वही सीएम के मीडिया सलाहकार को लेकर बड़ी खबर जी हां मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पद पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मनसेरा की नियुक्ति के आदेश को शासन के द्वारा खारिज किया गया है।
बताया जा रहा है कि भाजपा के अंदर दिनेश मनसेरा के मीडिया सलाहकार बनाये जाने के बाद अंतकलह देखा जा रहा था। जिसके बाद सरकार के द्वारा उनके मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार के आदेश को निरस्त किया गया है।
इस सब के बीच पत्रकार दिनेश मनसेरा ने अपना लिखित बयान जारी करते हुए कहा कि….
“मुझे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने अपना मीडिया सलाहकार बनाया गया, इसमें सबकी दुआएँ मिली और जब मैं देहरादून पहुंचा तो उससे पहले ही सोशल मीडिया पर बहुत कुछ मेरे बारे में मेरे परिवार के बारे में उछाला गया इस सबसे भी ज्यादा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फैसले पर सवाल उठे, जबकि मेरी नियुक्ति के पीछे मेरी योग्यता मेरा पत्रकारिता का अनुभव ,व्यवहार मेरे द्वारा लोगो की भलाई ही आधार थी। जोकि ऐसे लोगो को रास नही आरही जो मुझे पहचानते भी नही, इस सभी विषयों से सीएम साहब को भी कष्ट पहुंच रहा है, मुझे बुलाने और अपनी टीम में रखने का निर्णय उनका ही था,मुझे आभास है कि वो सरल सज्जन व्यक्ति है।इसलिए मुझे यहां पदभार ग्रहण करने से पहले सभी विषयों पर सोचना समझना पड़ा और यही फैसला लिया है कि जब हम ऐसे लोगो से घिरे रहेंगे जोकि हमे काम ही करने नही देगे तो ऐसे माहौल में काम करने का कोई औचित्य नही,मुझे पद लालसा कभी नही रही ये मेरे करीबी सब जानते है। मान सम्मान सबका जरूरी है जोकि कायम रहना चाहिए,मैं स्पष्ट मानता हूं कि जब तक कार्य संस्कृति न हो वहां सब बेमानी है इसलिए सबकी गरिमा बनी रहे मैं इस पद को अस्वीकार करता हूँ।
अरुण प्रताप सिंह द्वारा
देहरादून, 29 अप्रैल: उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मनसेहरा को उत्तराखंड जनसंख्या विश्लेषण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिसे राज्य की जनसंख्या नीति के विश्लेषण और कार्यान्वयन को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
पत्रकारिता जगत में एक जाना-पहचाना नाम, मनसेहरा दैनिक जागरण, एनडीटीवी और अब पंचजन्य जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य जमीनी मुद्दों को उजागर करना और हाशिए पर पड़े समुदायों की आवाज़ को बुलंद करना रहा है।
पत्रकारिता के अलावा, मनसेहरा सामाजिक सेवा में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। उनका संगठन हल्द्वानी में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर गरीबों के लिए थाल सेवा नामक एक भोजन सेवा चलाता है, जिसके तहत जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपये प्रति थाली में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इस पहल को स्थानीय लोगों और मरीजों के परिवारों से व्यापक सराहना मिली है।
अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद, मनसेहरा ने गढ़वाल पोस्ट से बात करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को जन कल्याण में योगदान देने के अवसर के रूप में देखते हैं। वे राज्य की जनसंख्या नीति के लिए रचनात्मक सुझाव देना चाहते हैं और व्यावहारिक समाधान निकालना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि सरकारी योजनाओं और नीतियों से समाज के हर वर्ग को लाभ मिले।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों में धामी सरकार ने राज्य में कई पत्रकारों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है। कुशल कोठियाल को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि प्रोफेसर गोविंद सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री की मीडिया सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
