नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों के कारण 12 और अभ्यर्थियों की सीटें रद्द कर दी गई हैं। एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की है।

देहरादून। नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों के एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित (एफएफ) कोटे के तीन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। अब प्रथम और द्वितीय चरण में सीट पाने वाले 12 और अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र जांच में फर्जी मिले हैं।

इसके बाद एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने इनका सीट आवंटन रद कर दिया। इनमें 10 अभ्यर्थी विभिन्न मेडिकल कालेजों में प्रवेशित हैं, जबकि एक ने दाखिला नहीं लिया है। एक अभ्यर्थी दाखिला लेने के बाद सीट छोड़ चुकी है।

विश्वविद्यालय ने इन 12 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। जिनने स्थायी निवास, जाति प्रमाणपत्र व अन्य प्रमाण पत्रों के आधार पर सीट हासिल की थी। दाखिलों में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद विवि ने 778 प्रमाण पत्र जांच के लिए जिलों को भेजे थे।

जिलों से सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद इनका आवंटन रद किया गया। यह सभी 12 मामले ऊधमसिंहनगर जिले के हैं। इन अभ्यर्थियों को हल्द्वानी, श्रीनगर, हरिद्वार, अल्मोड़ा और दून मेडिकल कलेज में सीट आवंटित हुई थीं।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सीट अब आगे की काउंसलिंग के लिए रिक्त मानी जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के अनुसार जिला स्तर पर स्थाई निवास व जाति प्रमाणपत्रों की सत्यापन रिपोर्ट लगातार प्राप्त हो रही है। रिपोर्ट में प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर आगे भी संबंधित अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की जाएगी।
रद्द हुई सीटों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया हैः-

अभ्यर्थी का नाम कॉलेज श्रेणी टिप्पणी
अनुराग भोजवाल हल्द्वानी ओबीसी ओपन –
दीक्षा कुमारी श्रीनगर अनारक्षित अनाथ –
अलसामी फाजिल हल्द्वानी ओबीसी ओपन –
चित्रा हरिद्वार एससी ओपन –
प्रियांशु गुप्ता अल्मोड़ा एससी ओपन –
वैष्णवी सिंह श्रीनगर अनारक्षित अनाथ –
प्रभात चौधरी हल्द्वानी अनारक्षित अनाथ –
आवंतिका डवास श्रीनगर अनारक्षित अनाथ सीट छोड़ी
वैनवी कुमार हल्द्वानी एससी अनाथ दाखिला नहीं लिया
दक्ष चतुर्वेदी हरिद्वार अनारक्षित अनाथ –
काजल भारद्वाज दून ईडब्ल्यूएस ओपन –
दीपांशु दून एससी ओपन –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *