250 की स्पीड पर BMW,बर्थडे ब्वाय योगेश नेगी और युवती की मौत,कार पुर्जे-पुर्जे

बर्थडे पार्टी के बाद बिछ गईं लाशें… मुंबई-बड़ौदा हाईवे पर 250 की स्पीड से दौड़ी BMW, डिवाइडर से भिड़ी तो पुर्जे-पुर्जे, बर्थ-डे ब्वाय और युवती की मौत
BMW Crash Near Badlapur: महाराष्ट्र के बदलापुर में बर्थडे पार्टी के बाद तेज गति BMW कार  भीषण गति पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार की 250 Kmph से अधिक गति बताई जा रही है. दुर्घटना में एक युवक और युवती की मौत हुई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है.

महाराष्ट्र के बदलापुर में भीषण कार दुर्घटनाग्रस्त
मिथिलेश गुप्ता
बदलापुर (ठाणे),21 जून 2026,महाराष्ट्र के बदलापुर से दिल दहला देने वाली खबर  है. बर्थडे सेलिब्रेशन बाद दोस्तों के साथ हाई-स्पीड ड्राइव पर निकले तीन युवाओं का सफर कुछ ही मिनटों में कष्टकारी दुर्घटना  में बदल गया. मुंबई-बड़ौदा हाईवे पर तेज रफ्तार BMW कार की ऐसी भयावह दुर्घटना हुई कि बर्थ-डे ब्वाय और युवती की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों के अंग दूर-दूर तक बिखर गए. दुर्घटना के समय कार की गति 250 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई जा रही है.

मृतकों की पहचान बदलापुर निवासी योगेश नेगी (26 वर्ष) और बांद्रा निवासी रेबेका जैकब (24 वर्ष) के रूप में हुई है.योगेश का जन्मदिन था और उसने बदलापुर पश्चिम में दोस्तों के साथ पार्टी की थी,पार्टी के बाद योगेश,रेबेका और कार मालिक अंगद देर रात निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर घूमने पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि रविवार 21 जून तड़के यह कष्टकारी दुर्घटना हुई,BMW कार टिटवाला से बदलापुर की ओर आ रही थी. इसी बीच एरंजाड क्षेत्र के पास चालक का कार से नियंत्रण छूटा और तेज गति कार डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटे खाती सड़क पर घिसटती चली गई. तब भी उसमें आग नही लगी थी। लेकिन पुर्जे-पुर्जे जरुर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,रात करीब 2-3 बजे के बीच BMW एक्सप्रेसवे पर कई बार तेज गति में दौड़ी थी.एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया,कार दो बार बहुत तेज स्पीड में निकली.तीसरी बार जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. जब हम दुर्घटनास्थल पहुंचे तो कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी. युवती काफी दूर जाकर गिरी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

250+ की स्पीड,स्टंटबाजी और कष्टकारी अंत.
दुर्घटना में बदलापुर निवासी योगेश और रिकेबा जैकब की सडक पर ही मौत हो गई,जबकि युवक अंगद गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज को ठाणे के जूपिटर अस्पताल ले जाया गया है.

जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त शनिवार रात जन्मदिन की पार्टी मनाकर बदलापुर लौट रहे थे.तभी यह दुर्घटना हुई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई.दुर्घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सूत्रों से मिली जानकारी से हादसे के समय चालक शराब के नशे में था, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

आखिर 250 से ज्यादा की रफ्तार, लापरवाही या फिर कोई और वजह… इस भीषण हादसे की असली तस्वीर जांच के बाद ही साफ हो पाएगी.

बदलापुर निवासी योगेश नेगी की हादसे में मौत.(File Photo)
पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल हुआ अंगद कार चला रहा था, उसका इलाज ठाणे के जुपिटर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

हालांकि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद अंगद कैसे बच गया, क्या कार के एयरबैग खुले थे या कोई अन्य वजह थी, यह अभी साफ नहीं हो सका है. पुलिस ने अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *