खड़ा हुआ नही जा रहा…: कुंजापुरी मेला मंच पर सुबोध की दलेर मेंहदी को डांट

‘इतना पैसा देकर आपको बुलाया है….’, सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री, बीच प्रोग्राम मंच पर हंगामा

टिहरी कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले में मंत्री सुबोध उनियाल ने गायक दलेर मेहंदी को स्टेज पर टोका. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

प्रोग्राम के बीच सुबोध उनियाल ने पॉप स्टार दलेर महंदी को मंच पर सुनाई खरी खोटी

नरेंद्रनगर 19 अक्टूबर 2026 : टिहरी गढ़वाल जिले की नरेंद्रनगर तहसील में प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या में एक विवाद खड़ा हो गया. दरअसल, बॉलीवुड सिंगर और पॉप स्टार दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के लाइव कंसर्ट में बैकग्राउंड साउंड ट्रैक (डबिंग) का मामला सामने आया. दलेर मेहंदी को लाइव सुनने पहुंचे हजारों दर्शकों को उस वक्त भारी निराशा हाथ लगी जब मंच पर केवल दो गीत गाने के बाद पीछे से दूसरे लोगों द्वारा गाना गाए जाने की आवाज आने लगी. इस पूरे प्रकरण से जहां स्थानीय जनता भड़क गई, वहीं मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने खुद मंच पर जाकर सीधे दलेर मेहंदी के सामने अपनी तीखी नाराजगी व्यक्त की.

दो गानों के बाद खुला ‘डबिंग’ का राज, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश: मेले की मुख्य सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण दलेर मेहंदी थे और पंडाल में उनके चाहने वालों का भारी हुजूम उमड़ा हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दलेर मेहंदी ने मंच पर आकर शुरुआत में एक-दो गाने गाए, लेकिन उसके ठीक बाद संगीत के पीछे से किसी और की आवाज का साउंड (ट्रैक) आने लगा. इस धोखे को देखकर कार्यक्रम सुनने आए स्थानीय लोगों ने भारी नाराजगी जताई. जनता का साफ कहना था कि वे यहां सिर्फ और सिर्फ दलेर मेहंदी को लाइव सुनने आए थे, न कि पीछे से बजने वाला कोई साउंड ट्रैक.

मंत्री सुबोध उनियाल ने सीधे दलेर मेहंदी से जताई आपत्ति: जब बैकग्राउंड साउंड ट्रैक बजने से जनता में गुस्सा और शोर बढ़ने लगा, तो मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल खुद को रोक नहीं पाए. वे तुरंत मंच पर दलेर मेहंदी के बिल्कुल करीब पहुंचे और परफॉर्मेंस के बीच में ही उन्हें रोककर सीधे आपत्ति दर्ज कराई.

मंत्री की इस सीधी टोक के बाद कुछ देर के लिए मंच पर सन्नाटा पसर गया.

पुलिस प्रशासन की  बड़ी भूमिका, सूझबूझ से संभाला पूरा पंडाल: मंच पर मचे घमासान और दर्शकों के भारी आक्रोश के बीच पंडाल में अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी. इस बीच पुलिस की बहुत बड़ी और सराहनीय भूमिका रही. पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सूझबूझ का परिचय दिया. उग्र हो रहे दर्शकों को शांत कराया और पूरे पंडाल की सुरक्षा व व्यवस्था को बेहद मुस्तैदी से संभाला. पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने कड़ी मशक्कत कर माहौल को बिगड़ने से बचाया और हर एक चीज को अच्छे से व्यवस्थित करके अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया.

मेला समिति का स्पष्टीकरण: वहीं, इस पूरे विवाद के बीच मेला समिति ने स्पष्टीकरण दिया है. समिति की दी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आज वास्तव में सुप्रसिद्ध गायिका सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम तय था, मगर ऐन वक्त पर उनका स्वास्थ्य खराब होने से उनके कार्यक्रम को अचानक निरस्त करना पड़ा.

समिति के सामने आए इस बड़े संकट के बाद, सिर्फ दो दिन पहले ही आनन-फानन में बॉलीवुड स्टार दलेर मेहंदी से संपर्क साध उनसे समय लेकर कार्यक्रम का आग्रह किया गया था. कम समय में हुए इस बड़े बदलाव से ही व्यवस्थाओं और तकनीकी स्तर पर यह पेंच फंसा.

मंच पर हंगामे और मंत्री सुबोध उनियाल की नाराजगी पर, जब कार्यक्रम के अंत में समिति ने पर्दे के पीछे (बैकस्टेज) दलेर मेहंदी ने भी अपना पक्ष रखा,

वहीं, इस पूरे विवाद पर  मंत्री व नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल ने बताया कि,

सब कुछ सही होने के बाद डीजे की आवाज पर जमकर थिरके दर्शक: कैबिनेट मंत्री के कठोर निर्देश, पुलिस की तत्परता और पर्दे के पीछे मचे घमासान पर आयोजकों और तकनीकी टीम ने तुरंत व्यवस्था सुधारी. जब सब कुछ सही हो गया, तो वातावरण फिर पूरी तरह बदल गया. दलेर मेहंदी की लाइव प्रस्तुति और डीजे की धमाकेदार आवाज व गानों की धुन पर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया. शुरुआत में नाराजगी जताने वाले दर्शकों और युवाओं ने बाद में पंडाल में जमकर नाच-गाना किया. दलेर मेहंदी के सुपरहिट गानों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे, जिससे शुरुआत में फीकी पड़ती दिख रही सांस्कृतिक संध्या अंतत: एक यादगार और धमाकेदार रात में बदल गई।

विवाद के मुख्य बिंदु:

• तारीख और स्थान: यह घटना हाल ही में (अक्टूबर 2026 में नवरात्र के दौरान) नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या के दौरान हुई।
• डबिंग और आवाज लड़खड़ाना: मंच पर लाइव प्रस्तुति के दौरान दलेर मेहंदी की आवाज लड़खड़ाने लगी और पीछे से रिकार्डेड साउंड ट्रैक (डबिंग) बजने लगा, जिसे लेकर जनता में नाराजगी फैल गई।
• मंत्री सुबोध उनियाल का हस्तक्षेप: क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री और विधायक सुबोध उनियाल गुस्से में सीधे मंच पर पहुंच गए।
• मंत्री की फटकार: मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया और कहा, “आपसे बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे”। उन्होंने नवरात्र और मां दुर्गा के धार्मिक आयोजन की गरिमा व मर्यादा का हवाला दिया।
• अंतिम स्थिति: शुरुआती हंगामे और विरोध के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभाला और बाद में तकनीकी व्यवस्था सुधरने पर कार्यक्रम पूरा हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *