मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में दो ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में दो ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का किया उद्घाटन

सीएसआर के अंतर्गत मारुति सुज़ुकी द्वारा सड़क सुरक्षा पर केंद्रित एक पहल

देहरादून, 26 मई 2025: उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में दो ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक ( एडीटीटी) का उद्घाटन किया। ये दोनों ट्रैक मारुति सुज़ुकी ने अपनी सीएसआर पहल में स्थापित किए हैं।

एडीटीटी ड्राइविंग लाइसेंस मूल्यांकन के लिए हाई-डेफिनिशन कैमरों और इंटीग्रेटिड आईटी सिस्टम से लैस हैं और इनमें मानव हस्तक्षेप नहीं है। यह तकनीक ड्राइविंग लाइसेंस चाहने वालों के लिए अधिक व्यापक, कुशल और पारदर्शी परीक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करती है। एडीटीटी (ADTT) में मूल्यांकन केंद्रीय मोटर वाहन नियमों (सीएमवीआर) के अनुसार किया जाता है।

ये दोनों नए एडीटीटी लाइट मोटर व्हीकल और दो पहिया वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण की सुविधा प्रदान करेंगे। इन 2 एडीटीटी के ऑटोमेशन के अलावा, मारुति सुज़ुकी 2019 से देहरादून में एक एडीटीटी का संचालन करती है। देहरादून के एडीटीटी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से 2019-2020 में उत्कृष्टता और सुशासन के लिए प्रशंसा मिल चुकी है।

राज्य को दो नए एडीटीटी समर्पित करते हुए, उत्तराखंड सरकार के परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत (आई.ए.एस.) ने कहा, “हम उत्तराखंड की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और मारुति सुज़ुकी के एडीटीटी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण सहायक हैं। मारुति सुज़ुकी के साथ हमारा जुड़ाव 2009 से है, जब देहरादून में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च की स्थापना की गई थी। एडीटीटी में व्यापक मूल्यांकन के साथ, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि केवल कुशल ड्राइवरों को ही ड्राइविंग लाइसेंस मिले। चार धाम यात्रा से पहले कॉमर्शियल ड्राइवरों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण राज्य संचालित सड़क सुरक्षा पहल में से एक है, जिसमें हम मारुति सुज़ुकी के साथ मिलकर काम करते हैं। मैं इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को चलाने के लिए भी कंपनी की सराहना करता हूं, जो ड्राइवरों को यात्रा मार्ग के लिए तैयार करने में मदद करती है।”

मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एक्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर, कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स, राहुल भारती    ने कहा, “हम मारुति सुज़ुकी के साथ निरंतर सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद देते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य के लिए एक प्रमुख विकास कारक पर्यटन है। पर्यटन को बढ़ावा देने और सड़कों को सुरक्षित बनाने में योगदान देने के लिए कुशल और दक्ष ड्राइवरों की ज़रूरत है। हमारे ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक यह सुनिश्चित करते हैं कि केवल कुशल और सक्षम ड्राइवरों को 100% कम्प्यूटरीकृत, पारदर्शी और कुशल परीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त हों।”

उन्होंने कहा, “हर साल, चार धाम यात्रा की शुरुआत से ठीक पहले, हम उत्तराखंड में कॉमर्शियल ड्राइवरों के लिए एक रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित करते हैं। इससे ड्राइवरों को यात्रा मार्ग के पहाड़ी क्षेत्र के लिए तैयार किया जाता है। यह प्रशिक्षण यात्रा के दौरान सभी कॉमर्शियल ड्राइवरों के लिए अनिवार्य ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के योग्यताओं में से एक है। इस वर्ष, हमारी योजना आईडीटीआरएस में रिफ्रेशर ड्राइविंग प्रशिक्षण में लगभग 11,000 ड्राइवरों को प्रशिक्षित करने की है।
सड़कों पर अच्छे से तैयार और कुशल ड्राइवर:
स्वचालित परीक्षण प्रक्रिया के कारण, एडीटीटी में ड्राइविंग लाइसेंस चाहने वालों के पास प्रतिशत में आमतौर पर शुरुआती गिरावट देखी जाती है। इसके बाद पास दर में धीरे-धीरे वृद्धि होती है, क्योंकि आवेदक बेहतर तैयारी के साथ आते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि केवल कुशल ड्राइवरों को ही लाइसेंस मिले। देहरादून एडीटीटी के मामले में, 2019-2020 में पास प्रतिशत घटकर 60% हो गया था, जो अब सुधरकर 69% हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *