नौकरी के नाम पर देह व्यापार कराता धरा गया मौहम्मद आमिर

देहरादून में देह व्यापार भंडाफोड़:नौकरी का झांसा दे बुलाया देहरादून,दोस्तों के साथ भेज करवाया घिनौना काम

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने देहरादून में युवतियों को नौकरी का झांसा देकर ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेलने वाले आरोपी आमिर को गिरफ्तार किया है।

देहरादून 21 मई 2026 । दून में महिलाओं और युवतियों को देह व्यापार में शामिल करने के आरोप में पुलिस ने एक शातिर युवक दबोच लिया है। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने आमिर नाम के आरोपित के विरुद्ध युवती से मिली शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की है।

नौकरी का झांसा देकर बुलाया
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बीते मंगलवार को हरिद्वार निवासी एक युवती ने तहरीर दी कि आरोपित आमिर मूल निवासी बुढडा खेडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश (वर्तमान निवासी पंजाबी कालोनी पटेलनगर देहरादून) ने उन्हें कंपनी में नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाया।

इसके बाद युवती पर दबाव बनाकर उन्हें जबरदस्ती अपने दोस्तों के साथ गलत काम करने के लिए भेजा गया। शिकायत में बताया गया कि जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपित ने मारपीट और ब्लैकमेल के माध्यम से उन्हें डराया। इस आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *