टंकी पर तमाशा:ज्योति रौतेला समेत पांच पर मुकदमा
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत 5 लोगों पर मुकदमा, जानें कारण
पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महाह करने की धमकी पर कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित अन्य लोगों पर हुआ मुकदमा
CASE AGAINST JYOTI RAUTELA
ज्योति रौतेला पर भी मुकदमा
देहरादून 14 मई 2026 : नर्सिंग एकता मंच की मांगों को लेकर परेड ग्राउंड पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी देने ओर सरकारी कार्यों में बाधा डालने पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा हो गया है. मुकदमा देहरादून की कोतवाली डालनवाला में हुआ है.
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पर मुकदमा : बता दें कि 11 मई को कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला और नर्सिंग बेरोजगार संगठन के अन्य सदस्य अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड की प्रतिबंधित पेयजल विभाग की पानी की टंकी में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर ऊपर चढ़ गये थे. काफी समझाने पर भी वह नीचे नहीं उतरे और लगातार अपनी मांगें मनवाने को दबाव बना रहे थे. इस बीच उनके बाकी सदस्यों ने पानी की टंकी के नीचे एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया . आंदोलन स्थल पर आए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने. इस कारण परेड ग्राउंड और पानी की टंकी के आसपास शान्ति और अन्य सुरक्षा के दृष्टिगत दिन और रात के समय पुलिस बल नियुक्त किया गया.
ज्योति रौतेला ने दी थी पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की धमकी : 12 मई को ज्योति रौतेला ने जबरन अपनी मांगें मनवाने को विधि विरुद्ध तरीके से अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी देकर माचिस निकाल ली थी. इस पर प्रशासन ने उनसे ऐसा कृत्य न करने को कहा . तभी नर्सिंग एकता मंच और अन्य संगठन सदस्यों ने परेड ग्राउंड से बाहर आकर मुख्य सड़क पर जाम लगाकर यातायात में अवरोध पैदा कर नारेबाजी की .
पुलिस ने बड़ी मुश्किल से ज्योति रौतेला को टंकी से उतरवाया था : इस पर प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर मुख्य सड़क मार्ग खुलवाया था. उसके बाद 13 मई को प्रदर्शनकारियों की आत्मदाह की धमकी के दबाव में प्रशासन ने आनन-फानन में इनकी मांगों का प्रस्ताव शासन को भेजा . प्रस्ताव शासन को भेजने और अपनी मांगें मनवाने और प्रशासन के आग्रह पर ज्योति रौतेला अपने 04 अन्य साथियों के साथ पानी की टंकी से नीचे उतर आईं.
पुलिस अधीक्षक ने बताया किन मामलों में दर्ज हुआ मुकदमा: पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार ने बताया है कि-

पुलिस के मुकदमा दर्ज करने पर ज्योति रौतेला की अस्पताल से प्रतिक्रिया आई है.

इसके बाद ज्योति रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-

TAGGED:
NURSING RECRUITMENT DEMONSTRATION
JYOTI RAUTELA THREATENS IMMOLATION
ज्योति रौतेला पर मुकदमा
ज्योति रौतेला आत्मदाह प्रयास
CASE AGAINST JYOTI RAUTELA
