5वां पकड़ा,सबको पकडने तक पोस्टमार्टम न होने पर अड़े थे विनोद कश्यप के परिजन,माने
-
देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बेकाबू भीड़ ने फूंका आरोपित का घर; चार गिरफ्तार,भाजपा नेता विनोद की पानी विवाद में हत्या,12 नामांकित आरोपितों पर मुकदमा आरोपितों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई
विकासनगर (देहरादून) 14 जून 2026। बैरागीवाला का हमलावर मासूम अली परिवार दबंगई को जाना जाता है। ग्राम प्रधान रहते जमकर भ्रष्टाचार, जमीन कब्जा आदि किया। शिक्षक विनोद कश्यप का भाजपा,बजरंग दल और आरटीआई कार्यकर्ता होने से सार्वजनिक जीवन में खासा हस्तक्षेप था । वह पहले ही मासूम अली परिवार के निशाने पर था।

बैरागीवाला विनोद हत्या में पांचवां आरोपित पकड़ा, पोस्टमार्टम को तैयार हुए परिजन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित (फोटो सोर्स- Police)
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता की हत्या और बवाल मामले में पुलिस का एक्शन जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने एक और आरोपित इम्तियाज (पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला, कोतवाली सहसपुर) को पकड़ लिया। इसके साथ ही मामले में 5 आरोपित पकड़े जा चुके हैं . वहीं, परिजनों को काफी समझाने पर वो पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए. तब शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार हुआ।

बता दें कि बैरागीवाला गांव में शनिवार यानी 13 जून की देर शाम को पानी के विवाद और पुराने वैर को लेकर घर में घुसकर भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या कर दी गई थी. इस घटना को लेकर रविवार 14 जून को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. शनिवार और रविवार को तनावपूर्ण वातावरण रहा.
इसी बीच नाराज परिजनों ने मृतक विनोद के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया. आज 15 जून को पुलिस के परिजनों को लगातार समझाने के बाद वो शव का पोस्टमार्टम कराने को माने. तब शव का पोस्टमार्टम हुआ.
मामले में सहसपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को 12 आरोपितों पर मुकदमा लिखा था. रविवार शाम तक 4 गिरफ्तारियां हुई थी. आज एक और गिरफ्तारी हुई है. इस तरह 5 गिरफ्तारियां हुई हैं. बाकी भागे आरोपित भी जल्द पकड़े जायेंगें.
मृतक विनोद कश्यप (फोटो सोर्स- Family Members)
हत्या के आरोपियों के घरों में तोड़फोड़, आगजनी करने और स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे की तैयारी है. पुलिस ने कहा कि पथराव और वातावरण बिगाडने की कोशिश करने वालों पर भी कार्रवाई होगी.
तीसरे दिन भी गांव में तनाव: विनोद कश्यप की मौत के बाद आज तीसरे दिन भी गांव में तनाव साफ दिखा. गांव की गलियां सूनी हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस दिख रही है, लेकिन पीड़ित परिवार अपनी मांगें लेकर प्रशासन के सामने लगातार अड़ा रहा. परिवार की मुख्य मांग है कि पीड़ित के घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और आर्थिक मदद भी मिले. परिवार की मांग है कि आरोपितों के एनकाउंटर हों. पीड़ित परिवार के पक्ष में प्रदर्शनकारियों से मुकदमें वापस लिये जायें.
आज घटना के तीसरे दिन भी गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है. कल हुई आगजनी, पथराव, बुलडोजर कार्रवाई और हाईवे जाम जैसी गर्मागर्मी के बाद आज गांव में सन्नाटा पसरा है.
हत्या की मिल रही धमकियां: वहीं, विनोद कश्यप के पिता ने आरोप लगाया कि प्लान बनाकर उनके बेटे मारे गये हैं. जिन्होंने यह कृत्य किया है, उनका एनकाउंटर ही होना चाहिए. पुलिस उच्चाधिकारियों से बात हुई है, उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्हें भी हत्या की धमकियां भी मिल रही है. ऐसे में पुलिस से सुरक्षा भी मिलनी चाहिए.


बैरागीवाला में हंगामा कर रहे लोगों को खड़ेदती पुलिस (फाइल फोटो- Local Resident)
हमले में विनोद कश्यप की मौत हो गई. जबकि, उनके भाई अशोक, राजेश और भाभी सुषमा गंभीर घायल हैं. निजी स्कूल में शिक्षक विनोद कश्यप क्षेत्र में सक्रिय राजनीतिक पहचान रखते थे. हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपितों के घर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की.
पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने की कोशिश की. साथ ही बुलडोजर चलाकर आरोपियों के दो घर और दो दुकानें ध्वस्त कर दी, लेकिन पूरा मकान न तोड़ने पर आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया.
पुलिस पर पथराव (फाइल फोटो- Local Resident)
पहले चार आरोपी हो चुके गिरफ्तार: ऐसे में स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैरागीवाला गांव निवासी मुख्य आरोपित मासूम अली के दो बेटे रज्जाक व जावेद समेत दो अन्य सलमान व शहबाज को गिरफ्तार किया.
आज एक आरोपित पकड़ा: इसी कड़ी में आज पुलिस ने एक और आरोपी इम्तियाज निवासी लखनवाला कोतवाली सहसपुर को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने पांचों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.
आरोपितों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन (फाइल फोटो- Local Resident)
वहीं, घटना से नाराज परिजन, मृतक विनोद के पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं होने दे रहे थे, लेकिन आज पुलिस की ओर से परिजनों को समझाने के बाद परिजन शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए राजी हुए. ऐसे में आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई.
भाजपा नेता की चार पकड़े,सब की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नही चाहते विनोद कश्यप के परिजनहत्या के बाद बैरागीवाला में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारी पुलिस बल तैनात है
रविवार रात तक पुलिस अधिकारियों के प्रयास करने के बाद भी मृतक भाजपा नेता विनोद कुमार का पंचनामा नहीं भर पाया था। इस कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी रुकी हुई है। आज पुलिस पंचनामा भरवाने का प्रयास करेगी।
परिजनों ने आरोपियों का मकान तोड़ने और उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। आरोपियों के मकान को रविवार रात को ही तोड़ दिया गया था। पुलिस आज अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तार कर सकती है।
भाजपा नेता की हत्या के बाद बैरागीवाला में धधक उठी आक्रोश की ज्वाला
जिले की सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की हत्या के बाद शनिवार रात भड़की आक्रोश की आग रविवार सुबह और धधक उठी। आक्रोशित ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों की 500 से अधिक भीड़ आरोपित के घर पहुंच गई। आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं शुरू हो गईं। बढ़ते तनाव के बीच प्रशासन ने पैमाइश कर दो आरोपियों के मकानों की चहारदीवारी और दो दुकानें बुलडोजर से ढहा दीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए माैके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या की खबर फैलते ही बैरागीवाला गांव में शनिवार की रात ही घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। गांव में हिंदू समाज के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आसपास के क्षेत्रों से बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। रात में कुछ लोगों ने धर्मस्थल और आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दून-पांवटा राजमार्ग जाम कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
रविवार सुबह करीब 10.00 बजे तक कार्रवाई नहीं होने पर 500 से अधिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आरोपी पक्ष के घर पहुंच गए। भीड़ ने पहले भूसे से भरे दो कमरों में आग लगा दी। इसके बाद दूसरे मकान के एक कमरे में तोड़फोड़ कर सामान को आग के हवाले कर दिया। लकड़ियां रखने के लिए बनाए गए कमरे और एक बाइक में भी आग लगा दी गई। उग्र भीड़ ने एक ट्रैक्टर को पलटकर नीचे गिरा दिया। पूरे क्षेत्र में नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया।

आक्रोशित लोगों की भारी भीड़ व बढ़ते दबाव के बीच प्रशासन ने 11.30 बजे मौके पर पैमाइश कर दो मकानों की चहारदीवारी बुलडोजर से ढहा दी हालांकि प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हुए और आरोपियों के पूरे मकान को ध्वस्त करने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच कुछ लोग निजी जेसीबी लेकर मकान गिराने पहुंच गए लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर मशीन वापस भेज दी। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और प्रशासन को लगातार लोगों को समझाने को पसीना बहाना पड़ा।
भीड़ का आक्रोश कम न होने पर गांव को राजमार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बनी आरोपित पक्ष की दो दुकानें भी प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ दी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी राजमार्ग पर धरना देते रहे और आरोपियों के मकान गिरा उनके एनकाउंटर की मांग करते रहे। देहरादून समेत अन्य जिलों से पहुंचे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को राजमार्ग पर ही रोक दिया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
योगी मॉडल की कार्रवाई की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
हत्या के बाद प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग तेज कर दी। शनिवार रात से ही कार्यकर्ता और ग्रामीण आरोपियों के मकान ध्वस्त करने की मांग कर रहे थे। लोगों ने प्रशासन को रविवार सुबह 10 बजे तक का समय देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर स्वयं मकान गिराने की चेतावनी दी थी। रविवार को भी प्रदर्शन में लगातार योगी मॉडल लागू करने के नारे लगाए गए और आरोपित पक्ष के मकान पूरी तरह ध्वस्त करने की मांग दोहराई जाती रही।

बैरागीवाला में बढ़ते तनाव के बीच देहरादून सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता क्षेत्र में पहुंचने लगे। पुलिस को आशंका थी कि भीड़ बढ़ने से हालात और बिगड़ सकते हैं। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और बाहरी जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को गांव में प्रवेश देने के बजाय दून-पांवटा राजमार्ग पर ही रोक दिया गया। अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रखा।
सहसपुर कोतवाली अंतर्गत बैरागीवाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक की हत्या में 12 जने नामांकित कराते हुए मुकदमा लिखाया गया है। पुलिस ने पांच लोग पकड़ लिये हैं, बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी को छापे मारे जा रहे हैं।
वहीं गांव में आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आरोपितों के घरों पर पथराव, तोड़फोड़ कर आग लगा दी। आक्रोशित लोगों ने आरोपितों का कुछ सामान भी जलाया। गांव को भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी ने सीलबंद कर दिया है।
साथ ही बुलडोजर लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आरोपितों के घरों पर पहुंचे और मकानों को चिन्हित किया। इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई।
मुख्यमंत्री का कड़ा रुख
देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता किसी भी कीमत पर छोड़ी नहीं जाएगी।कल देहरादून में हुई घटना की जितनी निंदा करें उतनी कम है, जो कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा। –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
गिरफ्तार लोग
रज्जाक अली (पुत्र मासूम)
सलमान (पुत्र युनुस)
जावेद अली (पुत्र मासूम)
शहबाज (पुत्र शहीद)
(सभी बैरागीवाला के )
हथोड़ों,बेलचों से हमला हुआ था कश्यप परिवार पर
शनिवार को पानी विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवत प्रसाद के घर पर हमला कर दिया था। हथौड़े से वार कर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विनोद की हत्या कर दी थी। उसके भाई अशोक, राजेश व भाभी को गंभीर घायल कर दिया था। तनाव के चलते रात में गांव में पीएसी व पुलिस तैनात रही।
वहीं मृतक के भाई अशोक कुमार (पुत्र भगवत प्रसाद बैरागीवाला) ने लिखित शिकायत में कहा कि पूर्व में पड़ोस के खेत जो इम्तियाज (पुत्र समशु) के है, में पानी को लेकर विवाद चल रहा था।
शनिवार की शाम छह से साढ़े छह बजे तक रज्जाक अली (पुत्र मासूम), इम्तियाज (पुत्र शमशू), अमान अली (पुत्र मासूम), युनुस (पुत्र महबूब), मासूम का जवाई शहबाज, शराफत अली , मासूम (पुत्र स्वर्गीय महबूब), आदिल (पुत्र इम्तियाज), शमून (पुत्र जब्बार), सलमान (पुत्र युनुस), जावेद (पुत्र मासूम), मासूम के मामा के लडके इन्तजार आदि समस्त निवासीगण बैरागीवाला अन्य 30-35 लोगों के साथ घर पर आ गये। उनके पास लाठी डन्डे, लकड़ी की फट्टी व हथौडा और बेलचे आदि थे।
हथौड़े के वार से विनोद की हत्या
सभी ने एक साथ होकर उसके परिवार के सदस्य विनोद कुमार, राजेश, सुषमा (पत्नी अशोक कुमार) व उसके ऊपर जानलेवा हमला किया जिसमें हथौड़े के वार से विनोद की हत्या कर दी गयी, जबकि अन्य परिवार के सदस्य अशोक सुषमा, राजेश गम्भीर रुप से घायल हो गये।
मृतक के पिता बोले- भीड़ ने विनोद का सिर फट्टों,हथोडों से फाडा
मृतक के पिता ने बताया कि कल दो लोग हाथ में हथौड़ा लेकर आए और उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे, जहां उनका बेटा विनोद एक मिस्त्री के साथ प्लास्टर का काम कर रहा था। इसके बाद आरोपियों ने फोन करके करीब 60-70 लोगों की भीड़ इकट्ठा कर ली, जिसमें 20-25 लड़के शामिल थे जिन्होंने विनोद और अन्य परिजनों को पकड़ लिया और विनोद के सिर पर फट्टों (लकड़ी के तख्तों) से तथा पीठ पर हथौड़े से जानलेवा वार किया।
विवाद का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने बताया कि आरोपित एक साल पहले शटरिंग का सामान किराए पर ले गया था और उस पर करीब ₹16,000-₹17,000 का बकाया था; परसों मिस्त्री ने रास्ते में रोककर उससे पैसे मांगे, तो उसने बदतमीजी कर परसों परिवार पर हमलाकर हत्या कर दी।
ग्राम प्रधान बोले- सिर्फ पानी के विवाद में नहीं हो सकता इतना बड़ा हमला
ग्राम प्रधान विक्की कश्यप ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले पानी को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन उनका मानना है कि इतनी बड़ी घटना सिर्फ इसी वजह से नहीं हो सकती। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में हमलावर ढूंढ ढूंढकर और चिन्हित कर परिजनों पर वार करते हुए दिख रहे हैं।
विक्की कश्यप ने कहा कि मृतक विनोद कुमार आरटीआई कार्यकर्ता और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी भी थे। उनके अनुसार घटना पूर्व नियोजित लगती है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए।
ग्राम प्रधान बोले- मृतक को पिछले एक साल से धमकियां मिल रही थी
ग्राम प्रधान विक्की कश्यप ने कहा कि मृतक विनोद कश्यप RTI कार्यकर्ता भी थे। ग्राम समाज की जमीन पर आरोपितों का अवैध कब्जा था, जिसे लेकर विनोद कश्यप ने आरटीआई लगाई थी। इसके कारण उन्हें पिछले एक साल से धमकियां मिल रही थीं। उनके अनुसार मासूम अली का ग्राम पंचायत की चार बीघे जमीन पर कब्जा है।
विक्की कश्यप ने यह भी बताया कि विनोद भाजपा से जुड़े हुए थे और हाल ही में उन्हें ओबीसी जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया था।

