घर में घुस हथौड़े-बेलचों से हिंदू परिवार पर हमला, एक मौत,तीन गंभीर घायल

Communal tension after murder of BJYM leader anger among Hindu organizations stone pelting Vikasnagar
विकासनगर के बैरागीवाला में हिंदू मुस्लिम खूनी संघर्ष में हिंदू युवक की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

बैरागीवाला में हुई घटना के घायलों का लेहमन अस्पताल में उपचार चलने के कारण तैनात पुलिस बल।

हथौड़े से वार कर एक युवक की हत्या, तीन घायल
, पुलिस बल तैनात, जांच जारी

विकासनगर (देहरादून) 13 जून 2026। बैरागीवाला में हिंदू-मुस्लिम पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपितों ने घर में घुसकर हथोड़े से सिर पर कई वार कर विनोद को मार डाला, जबकि महिला समेत तीन व्यक्तियों को घायल कर डाला। जिन्हें लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर में भर्ती कराया गया है।

आरोप है कि बेलचे लेकर घर में घुसे आठ से दस लोगों ने अचानक एक परिवार पर हमला किया। घटना के बाद भारी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और पुलिस-प्रशासन को आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। तनावपूर्ण माहौल के कारणपुलिस अधीक्षक देहात पंकज गैरोला समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर  शांति बनाने में जुटी हुई है।

बैरागीवाला निवासी वसीम व भगवत के परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद है। शनिवार शाम को वसीम व भगवत के बीच कुलावे से पानी को लेकर कहासुनी हो गयी।

आरोप है कि उसके बाद दूसरे समुदाय के 10 लोग बेलचे व हथोड़ा लेकर भगवत के घर में घुस आए और भगवत के परिवार के सदस्यों अशोक, सुषमा, राजेश कुमार व विनोद के साथ मारपीट करने लगे।

आरोपितों ने विनोद के सिर पर हथोड़े से कई वार कर गंभीर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। चारों घायलों को तुरंत लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर विनोद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और शव मोरचरी में रखवाया।जबकि तीन घायलों अशोक, सुषमा व राजेश कुमार का उपचार चल रहा है।

विधायक ने अस्पताल में पहुंचकर भी घायलों का हाल जाना। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हमला कर एक युवक को मौत के घाट उतारने की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन बैरागीवाला पहुंचे।

माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला, सीओ अनुज कुमार, कोतवाल सहसपुर प्रदीप रावत मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। आसपास के कोतवाली व थानों से भी पुलिस बल को मंगाया गया।

बैरागीवाला में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। जिसके चलते लेहमन अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात रही। एसपी देहात के अनुसार मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

विकासनगर में रंजिश के चलते भाजपा युवा मोर्चा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना के बाद दो अन्य भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

एक दल देहरादून पांवटा राजमार्ग पर धरने पर
रानी रंजिश के चलते शनिवार को सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला के पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर विनोद उसके भाई अशोक व राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हरबर्टपुर स्थित अस्पताल में विनोद (45 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वह भाजपा के युवा मोर्चा का नेता बताया जा रहा है और पूर्व में बीडीसी का चुनाव भी लड़ चुका है। एक पक्ष हिंदू और दूसरा मुस्लिम होने के कारण विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया।

खेत में पानी डालने को लेकर विवाद, मारपीट में तीन भाई गंभीर घायल, एक की मौत से गांव में तनाव

गांव में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठन एकत्र हो गये। उन्होंने धर्मस्थल और आरोपियों के मकान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। साथ ही कार्यकर्ताओं का एक दल दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गया।

जानकारी के अनुसार विनोद और उसके परिवार ने पूर्व प्रधान इश्तियाक के कार्यकाल की सूचना के अधिकार अधिनियम में कई जानकारी मांगी थी। उन्होंने प्रधान के कार्यकाल में ग्राम समाज की भूमि और अन्य मामलों में शिकायत भी करवाई थी। इससे दोनों पक्षों में वैर पैदा हो गया।

दोनों परिवारों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे। बगल का खेत पूर्व प्रधान इश्तियाक के भतीजे इम्तियाज का था। इम्तियाज के आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान अमन, यूनुस, अनीस और रज्जाक आदि भी मौके पर आ गए। फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

अस्पताल में उपचाराधीन विनोद की मौत

आरोप है कि इम्तियाज और उसके साथियों ने विनोद, अशोक और राजेश पर भारी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। रज्जाक ने विनोद के सिर पर हथौड़े से तीन वार किए। अन्य दोनों भाइयों को भी जमकर पीटा। घायल तीनों भाइयों को हरबर्टपुर लेहमन अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचाराधीन विनोद की मौत हो गई।

सूचना पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और कुछ संत गांव में पहुंच गए। गांव में पहले से ही हिंदूओं की भीड़ जमा थी। आक्रोशित लोगों ने भी हाथों में लाठी डंडे उठा लिए। सूचना पर सहसपुर, विकासनगर, सेलाकुई और कालसी का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कार्यकर्ता उग्र होकर मस्जिद की ओर बढ़ गए। कार्यकर्ताओं ने मस्जिद  घेर ली। इस बीच मस्जिद के आसपास से कार्यकर्ताओं पर कांच की बोतलें और पत्थर फेंके गए।

इसमें पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता बाल-बाल बचे। उसके बाद भीड़ आरोपित के मकान तक जाने लगी। कुछ संत भी गांव में जाने की कोशिश में थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल उन्हें काबू किया। कुछ कार्यकर्ता दून-पांवटा राजमार्ग की ओर बढ़े और राजमार्ग पर बैठ वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध कर दी ।

कार्यकर्ताओं का दूसरा दल आरोपित के मकान तक जाने का प्रयास कर रहा है। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बनी है।पुलिस अधीक्षक देहात पंकज गैरोला मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं आसपास के थानों और पीएसी बल को तैनात किया गया है। उच्चाधिकारियों की ओर से भी घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *