घनसाली लस्ट जिहाद:पहचान छिपा किशोरी के दुष्कर्मी मौ. जसीम अंसारी को जेल

टिहरी के घनसाली में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम ने पहचान छिपाकर किशोरी से दोस्ती कर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मोहम्मद जसीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने हिंदू नाम बताकर किशोरी से दोस्ती की पॉक्सो एक्ट में मुकदमा, संगठनों में रोष

घनसाली (टिहरी) 09 जुलाई 2026 । टिहरी जिले के थाना घनसाली क्षेत्र में लस्ट जिहाद का मामला सामने आने पर हिंदूवादी संगठनों और व्यापारियों ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पहचान छिपाकर बच्ची से दोस्ती कर उससे दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। संगठनों ने गहरा आक्रोश जताते हुए लस्ट जिहाद के खिलाफ शासन-प्रशासन से कठोर कार्रवाई और अभियान चलाने की मांग की है। घनसाली की हिंदू किशोरी को मुस्लिम युवक ने जस्सी नाम से इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती कर जाल में फंसा दुष्कर्म किया। बीते बुधवार रात्रि को घनसाली बाजार में स्थानीय लोगों ने 15 वर्षीय किशोरी के कमरे से 26 वर्षीय मोहम्मद जसीम अंसारी (निवासी हल्लू माजरा, चंडीगढ़)  को रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने हंगामा काट पुलिस को सूचना दी। पुलिस किसी तरह स्थिति नियंत्रित कर युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। किशोरी की मां की लिखित शिकायत पर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा लिखा है। 15-16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। युवक और किशोरी का परिचय 10 माह पहले इंटरनेट प्लेटफार्म स्नैपचैट से हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपना हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती की। जनवरी 2026 में आरोपित युवक घनसाली आया था। किशोरी ने उसे हिंदू मित्र बताकर अपने घर पर  दो सप्ताह रूकवाया था। इसके बाद किशोरी भी 15 दिन युवक के साथ चंडीगढ़ गई थी। वहां जून में 20 – 22 दिन आरोपित के घर पर ही रही। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और चार जुलाई को आरोपित जसीम फिर से घनसाली नाबालिग के घर पहुंचा। मुस्लिम होने की जानकारी मिलने पर दोनों में विवाद हुआ। पीड़िता की मां ने थाना घनसाली में लिखित शिकायत दी है। आरोपित युवक गिरफ्तार है।

जानकारी के मुताबिक, बीती मध्य रात्रि को थाना घनसाली के अंतर्गत वार्ड नंबर-4 (नियर कॉन्वेंट स्कूल, ग्राम ज्यूदाणा) में स्थानीय 35-30  ग्रामीणों ने एक स्थानीय किशोरी (उम्र लगभग 15 वर्ष) के कमरे से मोहम्मद जसीम अंसारी (निवासीः माजरा, चंडीगढ़) को  पकड़ पीट दिया। पुलिस ने वहां पहुंच स्थिति नियंत्रित की और युवक को हिरासत में लेकर थाने लायी।

जनवरी 2026 में आरोपित युवक घनसाली आया था, जिसे किशोरी ने हिंदू मित्र बताकर अपने घर 10-15 दिन रुकवाया। युवती भी 15-16 दिन चंडीगढ़ और पुनः जून 2026 में 20-22 दिन आरोपित के घर रही थी। आरोपित ने युवती को शादी का झांसा दिया था। आरोपित मोहम्मद जसीम अंसारी  04 जुलाई 2026 को घनसाली किशोरी के घर आया था। दोनों में विवाद तब हुआ जब किशोरी को उसके मुस्लिम होने की जानकारी मिली। पीडिता ने थाना घनसाली में लिखित शिकायती पत्र दे दिया । फिलहाल आरोपित पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है। इस घटना को लेकर स्थानीय जनता और व्यापार मंडल में आक्रोश व्याप्त हो गया हैं और इस घटना के विरोध में आज बाजार बंद का भी आह्वान किया गया है।   थाना क्षेत्र में सामने आई घटना पर व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई  कि बाहर से यहां आये लोेगों की पुलिस कोई निगरानी नहीं करती । घनसाली बाजार में भी बाहर के कई व्यापारी हैं। उनके यहां कितने लोग रह रहे हैं और कहां से आ रहे हैं, फेरी वाले घूम रहे हैं, पुलिस को सबका सत्यापन कर कड़ी नजर रखनी चाहिए। व्यापारियों ने आरोपित पर कड़ी कानूनी की मांग की है। बैठक में साब सिंह कुमाईं, कैलाश बडोनी, अमरेंद्र बिष्ट, दिग्विजय तिवाड़ी, मुकेश सेमवाल, रामनारायण कंसवाल, हयात सिंह कंडारी, विनोद लाल, अरविंद राणा, गणेश भट्ट और संदीप गुसाईं आदि शामिल थे। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पुलिस ने क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। टिहरी पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपित युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा और इस घटना का विरोध कर रहे संगठनों के साथ पुलिस प्रशासन वार्ता कर रहा है । क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को फोर्स की तैनाती की गई है।

बच्ची मीट की दुकान में 25 मिनट कैद रख छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों में रईस गिरफ्तार पुलिस ने पोक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित मीट कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया और आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मामला टिहरी जिले के जाखणीधार बाजार का है। सोमवार को एक महिला ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी कि मूल रूप से स्योहारा, धामपुर, बिजनौर (उत्तरप्रदेश) निवासी रईस यहां मीट की दुकान चलाता है। आरोप है कि उसने नाबालिग बेटी को अपनी दुकान में कैद रखा और छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं।

कोतवाल ऐश्वर्य पाल ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर आरोपित के विरुद्ध पोक्सो, छेड़छाड़, गलत तरीके से बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं, मामला इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारी भड़क गए। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र पंवार, उपाध्यक्ष सतीष पंवार, जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह सजवाण, संगठन मंत्री गौरव, विभाग मंत्री सुरम तोपवाल, जिला मंत्री विनय तिवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमाई, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सुभाष, सहसयोजक गौरव, देवी प्रसाद रतूड़ी आदि ने बाजार में प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *