दीनी तालीम नही,बच्ची व किशोर से सैक्स करते थे मौलाना कारी इमरान,पेश इमाम मौ. जाहिद

लखनऊ में हैवान मौलाना गिरफ्तार, कुरान पढ़ाने के नाम पर 11 साल की मासूम से एक साल तक करता रहा दुष्कर्म
मस्जिद से घर तक करता था पाशविकतापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सआदतगंज के मंसूरनगर के रहने वाले मौलाना कारी इमरान अपने घर के ठीक सामने स्थित एक मस्जिद में मोहल्ले के बच्चों को कुरान पढ़ाता था। पीड़ित 11 वर्षीय छात्रा भी पिछले करीब 1 साल से उसके पास पढ़ने जाती थी। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि पढ़ाई के बहाने मौलाना ने मस्जिद और अपने घर में कई बार उनकी अबोध बेटी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपित ने अपनी घिनौनी करतूतों के बीच बालिका के आपत्तिजनक वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए थे। इन्हीं वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर वह बच्ची को डराता रहा, जिसके चलते अबोध बच्ची पिछले एक साल से भय में जी रही थी।
​चाइल्ड लाइन की गोपनीय शिकायत पर खुला राज

पूरा प्रकरण तब खुला, जब करीब 1 सप्ताह पहले चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर जया को इस संबंध में एक गुप्त शिकायत मिली। मामले की गंभीरता देखते हुए चाइल्ड लाइन  टीम ने गोपनीय तरीके से छानबीन शुरू की और शिकायतकर्ता की मदद से आरोपित के मोबाइल फोन में मौजूद छात्रा के कुछ आपत्तिजनक वीडियो पा लिए।

मजबूत  प्रमाण मिलते ही चाइल्ड लाइन की टीम ने तत्काल सआदतगंज पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम छात्रा के घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए बरामद वीडियो दिखाए। परिजनों ने जब अपनी बेटी से प्यार से इस संबंध में बातचीत करते हुए जानकारी ली, तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई दरिंदगी की सारी कहानी परिवार के सामने बयां कर दी।

​पॉक्सो और IT एक्ट में FIR लिख आरोपी गिरफ्तार किया गया

सदमे में आए परिवार की चाइल्ड लाइन टीम ने काउंसलिंग की और उन्हें कानूनी कार्रवाई को प्रेरित किया गया। इसके बाद बालिका के पिता ने गुरुवार शाम सआदतगंज थाने में पहुंचकर आरोपित मौलाना कारी इमरान के खिलाफ नामांकित लिखित शिकायत दी। सआदतगंज थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तत्काल दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने और IT एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विरोध पर उसे पीटता और वीडियो वायरल करने की धमकी देता। बच्ची के शरीर पर जख्म तक हो गए थे। दो दिन पहले जब मोहल्ले के व्यक्ति के जरिए बच्ची का वीडियो वन स्टॉप सेंटर की अधीक्षिका अर्चना सिंह और चाइल्ड लाइन के पास पहुंचा तो मामले की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकरण शरण पांडेय को दी गई।

टीम गठित कर बच्ची और उसके घरवालों की 24 घंटे काउंसलिंग की गई। आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। वन स्टाप सेंटर (आशा ज्योति केंद्र) की अधीक्षिका अर्चना सिंह ने बताया कि वीडियो में मौलाना इमरान बच्ची के साथ बेहद भयावह हरकतें कर रहा था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह सआदतगंज इलाके का रहने वाला है। सआदतगंज इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस टीम के साथ वन स्टाप सेंटर की रेस्क्यू टीम, काउंसलर और चाइल्ड लाइन की कोआर्डिनेटर जया बच्ची के घर पहुंची।

बच्ची के माता-पिता से संपर्क किया उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। बच्ची के घरवाले दंग रह गए। उन्होंने बताया कि करीब एक साल से बच्ची मौलाना के पास मस्जिद में पढ़ाई करने जा रही है। बच्ची को बुलाकर पूछताछ की तो वह डरी सहमी थी। कुछ बताने को तैयार नहीं थी। बच्ची की 24 घंटे में कई बार काउंसलिंग की गई। बच्ची ने घटना की जानकारी दी कि वह मस्जिद में दीनी तालीम और कुरान की पढ़ाई के लिए मौलाना के पास जाती थी। मौलाना उससे गंदी हरकते करता था। मना करने पर उसे पीटता और धमकी देता था। मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया था। मौलाना ने धमकी दी थी कि वह वीडियो उसके घरवालों और अन्य लोगों को भेज देंगे। इस कारण वह डर गई थी।

जानकारी के बाद भी बच्ची के घरवाले रिपोर्ट दर्ज कराने से डर रहे थे। टीम ने उनकी काउंसलिंग की। बच्ची के पिता ने फिर सआदतगंज कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मौलाना इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिह ने बताया कि मौलाना इमरान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल परीक्षण में बच्ची के शरीर पर जख्म मिले हैं।

बच्चों की छुट्टी कर बालिका को रोक लेता था मौलाना
पुलिस की पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसके साथ कई अन्य बच्चे भी मस्जिद में मौलाना के पास दीनी तालीम लेने के लिए जाते थे। बच्ची के मुताबिक मौलाना उसे अपने बगल में बैठाते थे। एक से डेढ़ घंटे पढ़ाने के बाद वह अन्य बच्चों की छुट्टी कर देते थे पर उसे रोक लेते थे। इसके बाद मौलाना बच्ची के साथ दरिंदगी करता था। कई बार जब बच्ची के घरवाले काम पर गए तो मौलाना उसके घर भी पहुंच गया। वहां भी उसने बच्ची के साथ गंदा काम किया।

इंस्पेक्टर के  अनुसार  आरोपित लंबे समय से कई बच्चों को कुरआन पढ़ा रहा था, इसलिए पुलिस इस बिंदु पर भी गहनता से जांच रही है कि कहीं उसने अन्य अबोध  बच्चों को भी अपनी पशुता का शिकार, तो नहीं बनाया। इसके लिए आरोपित के संपर्क में रहने वाले अन्य बच्चों और उनके अभिभावकों से भी बातचीत होगी।

प्रयागराज में मस्जिद इमाम पर  बच्चे से कुकर्म का आरोप, उर्दू-अरबी सीखने जाता था पीड़ित


प्रयागराज में मस्जिद के पेश इमाम पर 14 वर्षीय किशोर से कुकर्म करने का आरोप लगा है. मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिख 37 वर्षीय आरोपित मोहम्मद जाहिद पकड जेल भेज दिया गया है.

आरोपित इमाम गिरफ्तार (Photo- ITG)

प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में मस्जिद में 14 वर्षीय किशोर से कई बार कुकर्म करने का मामला सामने आया है. शिकायत पर 37 वर्षीय आरोपित पेश इमाम मोहम्मद जाहिद को पुलिस ने पकड़ जेल भेज दिया.

किशोर मस्जिद में उर्दू और अरबी सीखने जाता था, जहां आरोपित ने उसे डरा-धमकाकर चुप रखा. किशोर के मस्जिद जाने से मना करने पर मां ने वजह पूछी और दुष्कर्म पता चलने पर थाने में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने रसूलाबाद रीवर फ्रंट रोड से आरोपित पकड़ा.

उर्दू-अरबी सीखने से मना करने से  खुला मामला

आरोप है कि शोषण से परेशान किशोर ने मस्जिद जाकर उर्दू और अरबी सीखने से मना कर दिया. उसकी मां ने कारण पूछा तो किशोर ने शारीरिक शोषण की जानकारी दी. तब मां ने शिवकुटी थाने में आरोपित पर मुकदमा कराया.

पॉक्सो एक्ट में केस, जेल भेजा गया आरोपित 

मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मोहम्मद जाहिद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संगीन धाराओं में मुकदमा लिखा. पुलिस आरोपित को रसूलाबाद रीवर फ्रंट रोड से पकड़कर कोर्ट लाई और जेल भेजा. मामले में आगे की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *