बैंगलुरू लव जिहाद:इस्लाम कबूल करो नहीं तो रेप केस.. धर्म बदलने को मजबूर करती पत्नी
इस्लाम कबूल करो नहीं तो रेप केस… युवक का आरोप- धर्म बदलने को मजबूर कर रही पत्नी
धर्म परिवर्तन का एक हैरान करने वाला मामला सामने है. इसमें विशाल कुमार ने पत्नी और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन को मजबूर करने का आरोप लगाया है. कर्नाटक के गडग जिले के विशाल कुमार ने अपनी पत्नी तहसीन होसामानी और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन को दबाव डालने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उसने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया तो उस पर बलात्कार का मुकदमा कर जेल भेजने की धमकी दी गई.विशाल और तहसीन ने तीन साल प्रेम संबंधों बाद नवंबर 2024 में विवाह पंजीकृत कराया और अप्रैल 2025 में मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया.
बेंगलुरु 17 जुलाई 2025 । दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के गडग जिले से लव जिहाद का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां विशाल कुमार ने अपनी पत्नी और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन को मजबूर करने का आरोप लगाया है. विशाल ने एक मुस्लिम युवती तहसीन होसामानी से लंबे प्रेम संबंध बाद विवाह किया था. अब उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी धर्म परिवर्तन को मजबूर कर रही है. दरअसल गडग जिले के बेतागेरी क्षेत्र, गांधी नगर बस्ती के विशाल कुमार गोकवी ने अपनी प्रेमिका तहसीन होसामानी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
इस्लाम नहीं अपनाया तो रेप केस कर दूंगी
विशाल कुमार का आरोप है कि तहसीन और उसके परिवार ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस्लाम नहीं अपनाया तो उस पर बलात्कार का मुकदमा कर जेल भिजवा देंगे. इस मामले को लेकर हिंदू समर्थक संगठनों ने तहसीन और उसके परिवार के खिलाफ कठोर कार्यवाई की मांग की है. साथ ही स्थानीय पुलिस से जांच और उचित कार्रवाई का आग्रह किया है.
तीन साल अफेयर बाद 2024 में की थी शादी
विशाल कुमार का दावा है कि तहसीन से तीन साल प्रेम संबंधों के बाद दोनों ने 24 नवंबर 2024 को अपना विवाह पंजीकृत कराया. लेकिन इसके बाद, तहसीन ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से विवाह करने पर जोर दिया. विशाल कुमार ने इसको भी मान लिया और 25 अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाजों से निकाह संपन्न हुआ.
पत्नी और उसकी मां ने नमाज पढ़ने को बनाया दवाब
लेकिन, युवक का आरोप है कि इस दौरान उसकी जानकारी के बिना उसका नाम बदल दिया गया. कुछ दिन बाद तहसीन और उसकी मां बेगम बानो ने उसे नमाज पढ़ने और जमात में शामिल होने को दबाव डाला । इस तरह हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम अपनाने की मांग की. विशाल कुमार ने एक व्यक्ति शमसुद्दीन पर बिना उसकी सहमति इस्लाम धर्म अपनाने को मजबूर करने का आरोप लगाया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस बीच, विशाल कुमार की मुस्लिम शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया. विशाल कुमार के परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की तैयारी शुरू की और 5 जून को उसकी शादी तय कर दी. तहसीन ने इस शादी को शुरुआत में सहमति दी लेकिन बाद में परिवार और कुछ मुस्लिम नेताओं के दबाव में मना कर दिया.
विशाल कुमार का आरोप है कि तहसीन और उसके परिवार ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया, तो उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया जाएगा.

