लव जिहाद प्रतापगढ:मतलूब ने राजीव बन शालिनी से की शादी,दूसरे में कोर्ट मैरिज बाद निकाह-कन्वर्जन

प्रतापगढ़ में हिंदू बनकर महिला से शादी करने के आरोप में मुस्लिम युवक बंदी,कोर्ट मैरिज बाद जबरन पढ़वाया निकाह फातिहा, धर्म परिवर्तन,पति और मौलवी समेत 7 पकड़े

Muslim youth arrested in Pratapgarh on charges of marrying a woman by posing as a Hindu. After court marriage, forced to Nikah Fatiha, forced to convert, arrested husband and cleric along with seven others
प्रतापगढ़ में एक मुस्लिम युवक को हिंदू धर्म की लड़की से जबरन शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपित युवक की गिरफ्तारी पुजारी के शिकायत पर की गई है।
प्रतापगढ़,13 जुलाई 2025,। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपित ने एक मंदिर में एक हिंदू महिला से शादी की थी. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी को एक अधिकारी ने दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), पूर्वी, शैलेंद्र लाल ने बताया कि बेल्हा माई मंदिर के मुख्य पुजारी मंगला प्रसाद के हस्तक्षेप पर इस मामले में कार्रवाई शुरू की गई.

पुरुष और महिला को शादी करते देख मुख्य पुजारी को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य पुजारी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जब उन्हें कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने जोड़े का नाम पूछा.

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपना नाम शालिनी प्रजापति बताया, जो प्रयागराज के मलाका की निवासी है. वहीं, पुरुष ने अपना नाम राजीव बताया, जो प्रयागराज के मलाका का निवासी है. एएसपी ने बताया कि जब पुलिस ने उस व्यक्ति से उसका आधार कार्ड मांगा, तो उसने अपना नाम मतलूब आलम बताया, जो प्रयागराज जिले के चंदापुर थाना क्षेत्र का निवासी है.

पुलिस ने बताया कि जब महिला से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह जबरन धर्म परिवर्तन कराने के इरादे से मंदिर में उससे शादी कर रहा था. व्यक्ति महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था.

मामला सामने आते ही हिंदू संगठन मौके पर पहुंच हंगामा करने लगे. एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर लिया है और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और महिला का अपहरण कर जबरन शादी करने की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है.

 

हिंदू लड़की फंसाई प्रेमजाल में, मंदिर में शादी की कोशिश , प्रतापगढ़ में ‘लव जिहाद’ का पर्दाफाश

प्रतापगढ़ के बेल्हा देवी मंदिर में एक हिंदू युवती को जबरा मुस्लिम बनाने का षडयंत्र विफल हो गया। प्रयागराज के मतलूब ने युवती को प्यार के जाल में फंसाकर शादी कर मतांतरण कराने की योजना बनाई थी। हिंदू संगठनों ने वहां पहुंचकर युवती बचायी। पुलिस ने मुकदमा लिख जांच शुरू कर दी है।

लव में छिपा जिहाद, यानी जिंदगी बर्बाद
लैंड जिहाद, थूक जिहाद, लव जिहाद। इस तरह के जिहादी दलदल में अनजान फंसते रहते हैं। खासकर लव जिहाद में फंसने वाली लड़कियां शुरू में कुछ समझ में नहीं पाती। समझ तब आता है, जब सारे रास्ते बंद हो चुके होते हैं। जिले में मिले केस बताते हैं कि ऐसे लोगों के जाल में फंसे तो मतलब हंसती-खेलती जिंदगी बर्बाद। बेल्हा देवी मंदिर में पकड़ा गया मामला इसी का एक उदाहरण रहा। प्रयागराज से आकर प्रतापगढ़ के मंदिर में हिंदू युवती से शादी का यह मामला जितना दिख रहा है, उससे कई गुना बड़ा है। इस रैकेट के निशाने पर में वही एक युवती नहीं थी…कई लड़कियां थीं।

बड़ी के बाद छोटी बहन पर भी आरोपित मतलूब की नजर थी। इसी से वह दोनों को साथ लेकर आया था। बड़ी से खुद शादी करता और बाद में छोटी किसी और छांगुर को सौंप देता। यह तो संयोग रहा कि धाम के पुजारी रघु पंडा के साथ ही विहिप व बजरंग टीम पहुंच गई।

मनीष रावत के साथ ही हिंदूवादी विजय सिंह बजरंगी, नवीन पाल, अनुराग सिंह, रमेश सिंह पटेल, राहुल उपाध्याय, मनीष सिंह, अरविंद सिंह, शुभम सिंह आदि ने युवक व पीड़िता से कई सवाल किए। तब युवती ने बताया कि यह जबरन इस्लाम कुबूलवा रहा था। धमकी देता था। प्यार के जाल में फंसाया था। शादी बाद यह जरूर मुझे मुस्लिम बनाता। मुझे पता भी नहीं था कि यह हिंदू नहीं था।  उसने छोटी बहन भी साथ लाने को कहा था। प्रयागराज में इसलिए शादी का प्लान नहीं बनाया कि कहीं कोई पहचान न ले।

एक नहीं, समाज में कई छांगुर
हिंदू लड़कियों समेत समाज के अन्य गरीब, अनजान लोगों का मतांतरण करने वाला एक ही छांगुर नहीं है। उस तरह के कई छोटे-बड़े छांगुर समाज में जाल फैलाए हुए हैं। पुलिस ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई भी कर रही है, जेल भी भेज रही है। अभी हाल ही में कंधई केस में निकाह करवाने वाले मौलवी समेत सात को सलाखों के पीछे धकेला गया था।

Pratapgarh : कोर्ट मैरिज बाद जबरन पढ़वाया निकाह फातिहा, धर्म परिवर्तन,पति और मौलवी समेत 7 पकड़े

जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भेज दिया। मामले की विवेचना में पुलिस जुटी है।कंधई पुलिस पकड़ में युवती के जबरन धर्मांतरण के आरोपित।

जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने सात गिरफ्तारियां कर जेल भेज दिया। मामले की विवेचना में पुलिस जुटी है। कंधई निवासी युवती को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर बहका ले गया। कोर्ट मैरिज बाद सुल्तानपुर में अपने मामा इसराइल के घर 25 मई को जबरन निकाह फातिहा पढ़वाते हुए धर्म परिवर्तन कराया। धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर पति समेत ससुरालीजनों ने उससे बदसलूकी की।

धर्म परिवर्तन को लेकर हो रहे विवाद को देखते हुए ससुरालीजनों ने युवती मारपीट कर घर से भगा दी। युवती को हत्या की धमकी भी दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने आरोपितों को पकडने का आदेश दिया। कंधई थाना प्रभारी गुलबाचंद सोनकर ने सहयोगियों के साथ आरोपितों को मजिस्ता मोड़ से पकडा। युवती ने मामले की शिकायत कंधई थाने में की थी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित जेल भेजे गये है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी  को छोड़ा नहीं जाएगा।

निकाह पढ़ाने वाला मौलवी भी गिरफ्तार

युवती को फातिहा निकाह पढ़वाने वाला मौलवी कंधई के दोहरी तकिया निवासी शमीम भी गिरफ्तार है। पुलिस ने कंधई के हरदतपुर निवासी पति मिराज, जेठ फिरोज, ससुर मकसूद के साथ सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के भाई निवासी मामा इसराइल, अंतू के सेतापुर निवासी अकरम और ननद को पकड़ा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *