कांवड़ मार्ग पर मिले कांच के टुकड़े, पुलिस जांच में निकली दुर्घटना

दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े बिखरे जाने के मामले में सीमापुरी पुलिस ने PWD के जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर रपट लिखी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा और सफाई को लेकर चिंता जताई है.

दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कांच बिछाने वाले अज्ञात लोगों के ख़िलाफ पुलिस ने दर्ज की शिकायत (Photo: PTI/ITG)
नई दिल्ली,13 जुलाई 2025,दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार शाम को कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कांच के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया था. दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाए थे कि ये ऐसा इसलिए किया गया ताकि सौहार्द बिगड़े और यात्रा में बाधा पहुंचाई जा सके.

अब इस मामले में लोक निर्माण विभाग के एक जूनियर इंजीनियर ने सीमापुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि रास्ते में बिखरे कांच के टुकड़ों की वजह से न सिर्फ सामान्‍य जन को चोट लगने का खतरा है, बल्कि इससे कांवड़ियों की धार्मिक भावना को भी ठेस पहुंच सकती है.

इस शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. यह केस भारत न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना) और 299 (जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाने की कोशिश) में लिखा है।

दिल्ली के एलजी ने क्या कहा?

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में बीती रात एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया. करीब एक किलोमीटर लंबे रास्ते पर बड़ी मात्रा में टूटे कांच के टुकड़े बिखरे पाए गए. जैसे ही यह जानकारी प्रशासन को मिली, तुरंत पुलिस को मौके पर भेजा गया और PWD को आदेश दिया गया कि सड़क की सफाई तत्काल की जाए. साथ ही मुकदमा लिखने का भी निर्देश दिया.

पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि कांच किसने और क्यों फेंके.

स्थानीय लोग भी इस घटना से डरे हुए हैं. उनका कहना है कि इससे न केवल यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है, बल्कि यह साफ-सफाई और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है. पुलिस ने फिलहाल इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

कांवड़ियों के मार्ग पर कांच के टुकड़े, LG के आदेश के बाद पुलिस ने FIR लिख शुरू की जांच

दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े बिखरे जाने के मामले में सीमापुरी पुलिस ने PWD के जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर FIR दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा और सफाई को लेकर चिंता जताई है.

दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कांच बिछाने वाले अज्ञात लोगों के ख़िलाफ पुलिस ने दर्ज की शिकायत (Photo: PTI/ITG)
दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार शाम को कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कांच के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया था. दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाए थे कि ये ऐसा इसलिए किया गया ताकि सौहार्द बिगड़े और यात्रा में बाधा पहुंचाई जा सके.अब इस मामले में लोक निर्माण विभाग के एक जूनियर इंजीनियर ने सीमापुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि रास्ते में बिखरे कांच के टुकड़ों की वजह से न सिर्फ आम लोगों को चोट लगने का खतरा है, बल्कि इससे कांवड़ियों की धार्मिक भावना को भी ठेस पहुंच सकती है.

इस शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. यह केस भारत न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना) और 299 (जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाने की कोशिश) में लिखा गया है.

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में बीती रात एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया. करीब एक किलोमीटर लंबे रास्ते पर बड़ी मात्रा में टूटे कांच के टुकड़े बिखरे पाए गए. जैसे ही यह जानकारी प्रशासन को मिली, तुरंत पुलिस को मौके पर भेजा गया और PWD को आदेश दिया गया कि सड़क की सफाई तत्काल की जाए. साथ ही एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया.

पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि कांच किसने और क्यों फेंके.

स्थानीय लोग भी इस घटना से डरे हुए हैं. उनका कहना है कि इससे न केवल यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है, बल्कि यह साफ-सफाई और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है. पुलिस ने फिलहाल इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है

कांवड़ यात्रा पर AAP विधायक चौधरी जुबैर अहमद का बड़ा बयान, ‘जरूरी नहीं कि हमारे शिव भक्त मार्ग से ही निकलते हैं…’

Delhi Kanwar Yatra: दिल्ली से आप के विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें हमेशा से बंद होती आई हैं. इसमें कोई नई बात नहीं है.

(दिल्ली से आप के विधायक चौधरी जुबैर अहमद, फाइल फोटो)

दिल्ली में आप आदमी पार्टी के विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने कांवड़ यात्रा का जिक्र कर कहा कि मीट का दुकानें हर साल बंद होती हैं. मीट का दुकानें हर साल बंद होती हैं. कांवड़ यात्रा का मार्ग जहां से शिव भक्त निकलते हैं, उस पर मीट का दुकानें हमेशा से बंद होती आई हैं. इसमें कोई नई चीज नहीं है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा कि ये इनकी मानसिकता दर्शाती है.

 

’23 तारीख तक बंद करें मीट-शराब की दुकानें’

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में सोमवार (14 जुलाई) को उन्होंने कहा, “मैं तो कहता हूं आप उसके साथ-साथ शराब की भी दुकानें बंद करो. जरूरी नहीं है कि मार्ग से ही हमारे शिव भक्त निकलते हैं, लास्ट के दो या तीन दिन होते हैं तो अंदर गलियों में घरों की तरफ जाते हैं, वहां शराब और मीट की दुकानें हो सकती हैं. मैं हाथ जोड़कर अपील कर रहा हूं कि आप दोनों चीज को 23 तारीख तक के लिए बंद कर दें. कोई भी गतिविधि दिल्ली के अंदर ऐसी नहीं होगी जिससे भावनाएं आहत हों, उनको बंद कर दो आपको कोई नहीं रोक रहा.”

कांवड़ यात्रा के दौरान बाधा बर्दाश्त नहीं- सीएम

इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एक कार्यक्रम के दौरान गुप्ता ने यात्रा में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सरकार कांवड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े बिखरे पाए गए- मुख्यमंत्री

सीएम ने कहा, ‘कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगभग 400 मीटर तक कांच के टुकड़े बिखरे हुए पाए गए. किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि कांवड़ यात्रा में कोई सुरक्षा बाधा या रुकावट पैदा की जाती है तो संबंधित व्यक्ति को सरकार को जवाब देना होगा.’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘सरकार शिवभक्तों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करेगी. हम पूरी सुविधाएं देंगे और कांवड़ियों का स्वागत करेंगे.’’

पुलिस ने कांच के टुकड़ों पर क्या कहा?

पुलिस ने रविवार को बताया कि एक ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया गया, क्योंकि उसके वाहन पर ले जाए जा रहे कांच के पैनल टूटकर दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बिखर गए थे. उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा 19 ग्लास पैनल लेकर उत्तर प्रदेश के शालीमार गार्डन से दिल्ली के सीलमपुर जा रहा था, तभी चिंतामणि चौक और झिलमिल मेट्रो स्टेशन के बीच उसे कथित तौर पर पीछे से टक्कर मार दी गई.

 

TOPICS:
कांवड़ यात्रा
दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *