NEET परीक्षा:95 हजार परीक्षाकक्ष,1,38,560 CCTV कैमरे, 51,311 जैमर… रविवार की तैयारी

95 हजार एग्जाम रूम, 1,38,560 CCTV कैमरे, 51,311 जैमर… रविवार को NEET महापरीक्षा की तैयारी जबरदस्त; पूरी जानकारी यहां

परीक्षा केंद्रों पर लगभग 6,700 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जिनकी मदद के लिए 100 से अधिक वर्चुअल ऑब्जर्वर हैं जो केंद्रीय स्तर पर लाइव CCTV फुटेज की निगरानी करेंगे.

परीक्षा देते जाते छात्र (फाइल फोटो)

नई दिल्ली 20 जून 2026। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एनटीए एक बार फिर से अब 21 जून को NEET (UG) 2026 परीक्षा सुचारू और सुरक्षित रूप से आयोजित करने को पूरी तरह तैयार है. परीक्षा से ठीक पहले, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने निष्पक्ष, सुरक्षित और उम्मीदवारों के अनुकूल परीक्षा सुनिश्चित करने को व्यापक इंतजाम किए हैं. रविवार को हो रही ये परीक्षा भारत के 551 शहरों में 5,440 केंद्रों और विदेश में 14 केंद्रों पर आयोजित हो रही है. परीक्षा अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित हो रही है.

परीक्षा 95,000 से अधिक परीक्षा कक्ष में आयोजित होगी, जिनमें से प्रत्येक में CCTV लगा होगा. कुल 1,38,560 CCTV कैमरे लगे हैं, जिनकी फीड की निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर वर्चुअली होगी. इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी से परीक्षा सुरक्षित रखने को 51,311 जैमर लगे हैं.

मैनपावर
परीक्षा के दिन की ड्यूटी को बड़ी संख्या में कर्मचारी लगे है. 95,000 से अधिक परीक्षा कक्षों में से प्रत्येक में दो इनविजिलेटर होंगे, और हर केंद्र पर दस से अधिक अतिरिक्त परीक्षा अधिकारी होंगे. परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन और मजबूत किया गया है; इसको 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को 48,448 कर्मचारी लगे हैं. बायोमेट्रिक मैनपावर दोगुना की गई है और फेस ऑथेंटिकेशन भी रहेगा है. ताकि वेरिफिकेशन ठीक से हो और केंद्रों पर लाइनें कम से कम हों. CCTV फीड निगरानी और किसी भी तकनीकी समस्या वहीं हल करने को सभी 5,440 केंद्रों पर एक सेंटर सिस्टम्स ऑफिसर (CSO) होगा.

निरीक्षण और CCTV मॉनिटरिंग
NTA ने परीक्षा केंद्रों पर 6,700 पर्यवेक्षक लगाये हैं, जिनकी मदद को 100 से अधिक वर्चुअल ऑब्जर्वर हैं जो केंद्रीय स्तर पर लाइव CCTV फुटेज देख रहे हैं. गड़बड़ियों का पता लगाने को AI-आधारित टूल्स का उपयोग करके CCTV फुटेज का अतिरिक्त विश्लेषण भी होगा, जिससे राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर एक मल्टी-लेयर्ड मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है.

सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स 
राज्य और ज़िला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है, जिसमें पुलिस, पैरामिलिट्री फ़ोर्स, भारतीय वायु सेना और डाक विभाग शामिल है. हर परीक्षा केंद्र पर लगभग 40 से 50 सुरक्षाकर्मी हैं. गोपनीय सामग्री रखने वाली 1,500 बैंक शाखाओं में बैंक अधिकारी लगे हैं।डाक विभाग देश भर के 700 कलेक्शन सेंटरों से OMR शीट इकट्ठा करने को अपनी टीमों से समन्वय करेगा. सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों से समीक्षा बैठकें हुई हैं, और ज़िलों ने केंद्रीय व्यवस्थाओं की पुष्टि की है. सभी सिस्टम, जैमर, CCTV, तलाशी लेने वाले स्टाफ़ और बायोमेट्रिक्स की जांच को 20 जून 2026 को देशव्यापी मॉक ड्रिल हुई. कोऑर्डिनेटर्स ने कस्टोडियन बैंकों में रखी परीक्षा सामग्री जांची है और परीक्षा को इसकी उपलब्धता की पुष्टि की है.

परीक्षार्थी अनुकूल उपाय
राज्य सरकारों से मिलकर, केंद्रों पर छात्रों को अनुकूल सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनमें पीने का पानी, ORS, एम्बुलेंस और माता-पिता को छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र होगा. परीक्षार्थियों को अतिरिक्त उपायों में हर परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी, रफ़-वर्क को अतिरिक्त पेज (बाएं हाथ से लिखने परीक्षार्थियों की सुविधा को बुकलेट के शुरु में पेज दिए गए हैं और एंट्री की औपचारिकताओं में लगने वाले समय की भरपाई को परीक्षा का बढ़ा हुआ समय शामिल है.

अफवाह निरोधी कार्रवाई
NTA की सोशल मीडिया पर कड़ी नज़र है और अफ़वाह फैलाने वालों और “पेपर लीक” के फ़र्ज़ी दावों पर कठोर कार्रवाई हो रही है, जिनसे परीक्षार्थियों को अकारण तनाव होता है. परीक्षार्थियों और माता-पिता को सलाह दी गई है कि वे केवल NTA की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अपुष्ट संदेशों पर ध्यान न दें.

NTA ने सभी संबंधितों से अपील की है कि वे परीक्षार्थियों को पूरा सहयोग दें और परीक्षा के दिन तनाव घटाने में मदद करें, ताकि 22 लाख से ज़्यादा परीक्षार्थी, जो देश के भविष्य के डॉक्टर हैं, शांत, सुरक्षित और सहयोगी वातावरण में परीक्षा दे सकें.

NEET परीक्षा को उत्तराखंड,दिल्ली,पंजाब,हरियाणा व बिहार समेत 7 राज्यों में बस फ्री,उप्र में 50% छूट 

NEET-UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में सरकार ने छात्रों को कई व्यवस्थाएं की हैं ताकि परीक्षा वाले दिन उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो और वे तनाव मुक्त रह सकें. दिल्ली में छात्रों और उनके माता‑पिता को खास व्यवस्थाएं की हैं. दिल्ली सरकार ने सभी 97 परीक्षा केंद्रों पर कूलिंग जोन (Cooling Zones) बनाए हैं. इसके साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे छात्रों को आराम मिले और वे इस महत्वपूर्ण परीक्षा पर पूरी तरह ध्यान दे सकें.

एडमिट कार्ड ही होगा पास
नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा के दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकेंगे. मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने को छात्रों को किसी अलग पास या पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी. बस कंडक्टर को अपना वैध NEET एडमिट कार्ड दिखाने पर बिना किसी किराए के यात्रा की अनुमति मिलेगी.

सात राज्यों में बस यात्रा पूरी तरह फ्री
1-आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) – APSRTC बसों में फ्री यात्रा
2-दिल्ली (Delhi) – DTC बसों में मुफ्त सफर
3-पंजाब (Punjab) – रोडवेज, PUNBUS, PRTC बसों में फ्री (20–22 जून)
4-हरियाणा (Haryana) – सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा
5-बिहार (Bihar) – सभी सरकारी बसों में फ्री सफर
6-ओडिशा (Odisha) – OSRTC बसों में मुफ्त यात्रा
7-उत्तराखंड (Uttarakhand) – राज्य के छात्रों के लिए फ्री बस सेवा
उत्तर प्रदेश में बस किराए में करीब 50% छूट
NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर CM योगी ने परीक्षार्थयों  को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर किराए में 50% छूट  घोषित की है.

कूलिंग जोन से मिलेगी गर्मी से राहत
तेज गर्मी  ध्यान में रखते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में सरकार ने हर NEET परीक्षा केंद्र पर कूलिंग जोन बनाए हैं. ये जगहें छात्रों और उनके साथ आए लोगों को आरामदायक प्रतीक्षा की सुविधा देंगी, जिससे वे गर्मी से बच सकें और परीक्षा का दिन आसान बने. इसके साथ ही पीने के पानी और खाने को हल्के स्नैक्स आदि की व्यवस्था भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *