सोनीपत लस्ट जिहाद:जौनी निकला तीन बच्चों का बाप,मां बनी हिंदू लड़की पहुची पुलिस

‘जिसे जॉनी समझा, वह जावेद निकला’… शादी के 6 महीने तक छुपाए रखा पहचान, आधार कार्ड ने खोली पोल
सोनीपत में Instagram पर शुरू हुई दोस्ती के बाद शादी करने वाली महिला ने पति पर पहचान छिपाने का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि शादी के करीब छह महीने बाद पति के बैग से मिले आधार कार्ड में नाम जावेद खान लिखा मिला. उसने पति के पहले से शादीशुदा होने और तीन बच्चों का भी आरोप लगाया है. महिला ने सेक्टर-27 थाने में शिकायत देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महिला के मुताबिक, इस कहानी की शुरुआत Instagram पर हुई. सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह बातचीत दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार में बदल गई. महिला का आरोप है कि युवक ने उस समय अपना नाम जॉनी बताया था और खुद को हिंदू बताया. दोनों में नजदीकियां बढ़ीं तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया. महिला के अनुसार, दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर पति-पत्नी की तरह रहने लगे. उस समय महिला को कथित तौर पर पति की पहचान या उसके पहले से शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी.

छह महीने बाद बैग से मिला आधार कार्ड

महिला के अनुसार, शादी के करीब छह महीने बाद उसे पति के बैग से एक आधार कार्ड मिला. आधार कार्ड पर नाम जॉनी नहीं, बल्कि जावेद खान लिखा था. महिला का दावा है कि कार्ड देखने के बाद उसे पति की पहचान को लेकर शक हुआ और बाद में उसे पता चला कि जावेद पहले से शादीशुदा है. महिला के अनुसार, जावेद की पहली शादी 12 साल पहले हुई थी और पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे भी हैं. यहीं से इस रिश्ते में विवाद की शुरुआत होने का दावा किया जा रहा है.

पहली पत्नी के पहुंचने के बाद बढ़ा विवाद

महिला का आरोप है कि मामले की जानकारी सामने आने के बाद जावेद की पहली पत्नी भी वहां पहुंची. पीड़िता के मुताबिक, पहली पत्नी ने उसके साथ विवाद किया और जावेद को अपने साथ लेकर चली गई. महिला का दावा है कि इसके कुछ दिन बाद जावेद वापस आया. उसने कथित तौर पर महिला को बताया कि परिवार उस पर उसके साथ नहीं रहने का दबाव बना रहा है. महिला के मुताबिक, इसके बावजूद दोनों ने साथ रहना जारी रखा.

सोनीपत छोड़कर बुढ़ाना में रहने लगे

महिला का कहना है कि विवाद बढ़ने पर दोनों उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना जाकर रहने लगे. महिला के अनुसार, बुढ़ाना में रहते उनके एक बच्चे का जन्म हुआ. फिर दोनों वापस सोनीपत आ गए. महिला का दावा है कि इसके बावजूद पारिवारिक विवाद खत्म नहीं हुआ और दोनों में परिस्थितियां लगातार तनावपूर्ण बनी रहीं. अब महिला का आरोप है कि उसका पति एक सप्ताह से परिवार के अन्य लोगों के साथ भागा हुआ है. पति के कथित रूप से चले जाने के बाद महिला ने सेक्टर-27 थाना पुलिस से संपर्क किया. उसने पुलिस को लिखित शिकायत देकर पति और उसके परिवार पर कार्रवाई की मांग की है. महिला ने अपनी शिकायत में पहचान छिपाने के साथ-साथ मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और उनके बयान लिए जा रहे हैं. जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि युवक ने अपनी पहचान के बारे में महिला को क्या जानकारी दी थी, दोनों की शादी किन परिस्थितियों में हुई और महिला के लगाए गए अन्य आरोपों में कितनी सच्चाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *