उत्तराखंड:भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन ने दिया चुनावी हैट्रिक मंत्र!

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन ने दिया चुनावी हैट्रिक मंत्र!

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐतिहासिक हैट्रिक के साथ दो तिहाई बहुमत की दिशा में बढ़ने का आह्वान किया !

मंडल के बजाय शक्ति केंद्र आधारित रणनीति संग चुनावी रण में उतरेगी भाजपा!

देहरादून/ हल्द्वानी 9 सितंबर 2026 । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारी एवं विस्तारित कार्यसमिति बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक हैट्रिक लगाते हुए दो तिहाई बहुमत की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिसको उन्होंने विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों के आधार और नकारात्मक राजनीति के कड़े प्रतिकार का मूल मंत्र दिया।
बैठक में उन्होंने कहा कि जिस तरह देश और प्रदेश में समाज  विभाजित करने की कांग्रेस राजनीति कर रही है, उसका हमें लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देना है। भाजपा की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा वाले समर्पित कार्यकर्ताओं के रहते कोई भी सनातन संस्कृति और देवभूमि की साख बदनाम नहीं कर सकता। छद्म और षड्यंत्रकारी राजनीति की पोल भी जनहित में खोलनी ही होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग चुनावी मैदान में भाजपा से जीत नहीं सकते, वे अब छद्म और षड्यंत्रकारी राजनीति का सहारा ले रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी इस राजनीति का पर्दाफाश करेंगें और विकास व सकारात्मक मुद्दों को प्रमुखता से आगे रखेंगें।

श्री नवीन ने कहा कि हमें केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों और साहसिक निर्णयों के दम पर जनविश्वास जीत नकारात्मक राजनीति समाप्त करनी है। उन्होंने वंदे मातरम को राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा कि जो लोग समाज को जातियों में बांटने की राजनीति कर रहे हैं, वही तुष्टीकरण को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का विरोध कर रहे हैं। राष्ट्रगीत आजादी की लड़ाई का मूल मंत्र और स्वतंत्र भारत का स्वाभिमान रहा है, जो ‘विकसित भारत’ के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जनता के भाजपा पर विश्वास को वोट में बदलने के लिए घर-घर जनसंपर्क का मूलमंत्र विस्तार से समझाया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के शानदार कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता का पूर्ण विश्वास भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है, अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर अपनी सक्रियता से इस जनसमर्थन को वोटों में तब्दील करें।

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन के निर्देश पर तय किया गया कि इस बार मंडल के स्थान पर शक्ति केंद्र आधारित रणनीति के साथ चुनाव में जाएगी। इसी तरह मोर्चा की भूमिका को अधिक बढ़ाते हुए उनसे मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को सक्रिय करने को कहा गया है। साथ ही साथ जो पूर्व में तीन बार के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, वर्तमान में किसी पद पर नहीं हो उन्हें भी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनाया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के साथ-साथ दो तिहाई बहुमत हासिल करने की दृष्टि से रणनीति बनाई जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री तीर्थ सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री अनिल बलूनी, प्रदेश सहप्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, श्री तरुण बंसल समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी भी उपस्थित रहे।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड
[09/09, 20:55] Manvir @dr. @dr. Nis: *प्रेस विज्ञप्ति (कार्यसमिति….cont.)*

*जीत की हैट्रिक के साथ उत्तराखंड में आएगा, भाजपा का स्वर्णिमकाल : बलूनी*

हल्द्वानी 9 सितंबर। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी ने प्रदेश कार्य समिति को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार शानदार कार्य कर रही है। सरकार के सभी कार्य राज्य के संवर्धन और विकास के लिए हैं। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि जिस राज्य को अटल जी ने बनाया हमारी सरकारें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित राज्य बना रही है। विपक्ष की सरकार ऑन के विपरीत भाजपा की सरकार में लगातार उत्तराखंड विकास की नई नई आयामों को छू रहा है। चाय वह नित्यानंद सरकार हो चाहे कोई शायरी सरकार चाहे खंडूरी निशंक त्रिवेंद्र और अब धामी जी की सरकार। उन्होंने विकास को लेकर दिल्ली देहरादून की दूरी का जिक्र करते हुए कहा कि पहले 7 से 8 घंटे लगते थे अब दो से तीन घंटे लगते हैं, इसकी कोई पहले कल्पना भी नहीं कर सकता था। उन्होंने गृहमंत्री श्री अमित शाह के उसे बयां का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा का स्वर्णिम काल अभी आना बाकी है। ठीक उसी तरह उत्तराखंड में भी भाजपा का स्वर्णिम काल तब आएगा जब हम तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत से चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे।

नकारात्मकता का पर्दाफाश कर, विकास के मुद्दे पर जनविश्वास हासिल करेगी भाजपा : भट्ट

राज्य के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी भाजपा : भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्य समिति  संबोधित करते हुए कहा, कि आज हम सब 2027 में प्रचंड बहुमत से हैट्रिक लगाने के संकल्प को एकत्र हुए हैं। और यह सब संभव होगा देवतुल्य कार्यकर्ताओं की क्षमता, ताकत और समर्पण से। इसके अतिरिक्त हमारे पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जैसे चुनावी प्रबंधक एवं रणनीतिकार हैं, प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोकप्रिय मार्गदर्शन है। ऐसे में अब हमारा एक ही लक्ष्य है 2027 में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाना। ऐसी विजय जो राज्य के इतिहास में कभी नहीं हुई हो। इसके लिए आने वाले महीनों में हमें हर वर्ग, हर जाति, हर समुदाय, हर क्षेत्र और घर-घर जनता का आशीर्वाद लेने जाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच ले जाने में प्रत्येक कार्यकर्ता चलता फिरता रिपोर्ट कार्ड बनेगा। हमें झूठ भ्रम, अफवाह, जातिवाद क्षेत्रवाद जैसी नकारात्मक राजनीति करने वालों को भी लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देना है। हमें पूर्व की कांग्रेस सरकारों और भाजपा सरकारों में हुए विकास का तुलनात्मक पहलू जनता के बीच रखकर सकारात्मक राजनीति करनी है। विपक्ष की बंटवारे और षड्यंत्रकारी राजनीति का पर्दाफाश करते हुए रोजगार, विकास, महिला, किसान एवं जनकल्याण के मुद्दों पर जनता का विश्वास अर्जित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *