विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना निर्माणाधीन टनल में पानी-मलबा,9 मौतें,6की खोज

Chamoli THDC Tunnel Landslide Labourers Rescue operation CM Dhami

निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ मौतें, कई की तलाश जारी, आज जाएंगे मुख्यमंत्री 

विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें नौ मजदूरों की मौत हो गई। 6 मजदूरों की तलाश अब भी जारी है। जानिए पल-पल का अपडेट
राज्यपाल चिंतित 
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने चमोली जनपद के पीपलकोटी में टीएचडीसी की सुरंग में मलबा एवं पानी आने की घटना पर चिंता व्यक्त की है। राज्यपाल जनरल सिंह ने इस संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से वार्ता कर घटनाक्रम तथा राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल जनरल सिंह ने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन सहित सभी संबंधित राहत एवं बचाव एजेंसियां पूरी तत्परता के साथ युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी  हैं। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए कई श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जो राहत की बात है। राज्यपाल ने सुरंग में फंसे अन्य श्रमिकों को शीघ्र सकुशल बाहर निकालने हेतु हर संभव प्रयास के निर्देश दिए हैं।
12:05 AM, 14-Aug-2026
गत वर्ष यहीं हुई थी लोको ट्रेन दुर्घटना 
टीएचडीसी की इसी निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में पिछले साल 31 दिसंबर की देर रात सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में करीब 60 अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर घायल हुए थे। दुर्घटना के समय सुरंग में 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना बाद सुरंग में लंबे समय तक निर्माण कार्य रोक दिया गया था।

12:05 AM, 14-Aug-2026
मुख्यमंत्री धामी के राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने को निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा व पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल व राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

12:05 AM, 14-Aug-2026
मुख्यमंत्री धामी ने संभाला मोर्चा

चमोली जिले के पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में दुर्घटना के बाद बचाव व राहत कार्यों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाल लिया। मुख्यमंत्री ने देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर युद्ध स्तर पर बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
12:04 AM, 14-Aug-2026
अचानक आया मलबा और बाढ

विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। मलबा और पानी इतनी तेजी से आया कि  28 मजदूर अंदर फंस गए। दुर्घटना में घायल छत्तीसगढ़ के सुनील दीवान ने जिला अस्पताल में बताया कि वह टनल में सरिया बांध रहे थे। तब 16-17 लोग टनल में थे। अचानक 150 मीटर दूर भारी भूस्खलन से मलबा, पानी व पत्थर तेजी से टनल में आ गया।

12:00 AM, 14-Aug-2026
निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ की मौत, कई की तलाश जारी, आज जाएंगे मुख्यमंत्री 
उत्तराखंड के चमोली जिले में देर शाम बड़ी दुर्घटना हो गयी। अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में बृहस्पतिवार शाम सरिया वेल्डिंग के समय भारी भूस्खलन से कई मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टनल में 28 मजदूर फंसे थे। 22 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इनमें से नौ की मौत हो चुकी। अभी भी 6 मजदूरों की तलाश जारी है। वहीं, कल मुख्यमंत्री धामी पीपलकोटी दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगें।

दुर्घटना शाम छह बजकर 10 मिनट पर हुई। जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से 150 मीटर दूर हुए भूस्खलन के बाद पानी के साथ पत्थर और मलबा टनल में घुसा, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और अन्य संबंधित टीमों  पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात नौ बजे तक 22 मजदूरों को घायलावस्था में टनल से निकालकर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। 6 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *