डॉक्टर लवनीश कुमार

भाकियू (सर्व) राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश कुमार शर्मा के कर्ण रोग उपचारक डॉक्टर लवनीश कुमार

देहरादून 31 जनवरी 2026।

कल ई एन टी डा० लवनीश कुमार जी से हिमालयन अस्पताल में सपरिवार मिल कर अपने कान का चैकअप कराया  २३ जनवरी को आपरेशन सफलता पूर्वक हुआ था । डाॅक्टर ने सलाह दी थी कि चैकअप कराते रहना, आज हमने कान का चैकअप कराया तो उन्होंने बताया कि कान ठीक करने के क्रम में उन्होंने कान में कृत्रिम पर्दा डाला था जो सही काम कर रहा है । बस कान में मैल इकट्ठा हो कर एक गांठ बन गई है। उसे ठीक करने को दवा दे दी है । कान ठीक हो जाएगा, मैल की गांठ घुल कर निकल जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश कुमार शर्मा का कान के जटिल आपरेशन के बाद हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट से घर वापसी हो गई. उनका आपरेशन प्रसिद्ध नाक कान गला विशेषज्ञ ( Otorhinolaryngologist) डॉक्टर लवनीश कुमार ने श्री कमलेश कुमार शर्मा ने डॉक्टर लवनीश कुमार तथा उनकी टीम के कौशल और सदाशयी व्यवहार की भूरि-भरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सकों से उनके साथ साथ उनके संस्थान की कीर्ति भी फैलती है जिससे अधिकाधिक पीडित रोगी उनकी सेवायें प्राप्त करने को प्रेरित होते हैं. कुल मिलाकर यह अनुकरणीय मानव सेवा है.

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट और उसके डॉक्टर लवनीश कुमार तथा उनकी टीम की भाकियू (सर्व) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा ,वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता रवींद्रनाथ कौशिक, राष्ट्रीय सचिव लोकेश शर्मा, उत्तराखंड प्रवक्ता राजकमल गोयल, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल भारद्वाज , सुश्री मालती शर्मा, खानपुर से श्री मनोज शर्मा, देहरादून श्री कमलेश कुमार शर्मा की परिचर्या में रहे सुपुत्र श्री मधुकांत भारद्वाज, शामली से सुपुत्री पुनीता (मोनिका) शर्मा तथा धर्म पत्नी श्रीमती मधुबाला शर्मा ने भी सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *