लस्ट जिहाद: समीर था असल में बिलाल सलमानी,छह साल बाद गिरफ्तार

समीर बनकर बिछाया प्यार का जाल, असलियत में निकला बिलाल, 6 साल तक लूटी युवती की इज्जत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर 6 साल तक युवती की आबरू लुटने का आरोप है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने समीर बनकर प्यार का जाल बिछाया जबकि वह असलियत में बिलाल निकला।

पहचान छुपाकर अपराध अंजाम देने का आरोपी गिरफ्तार।
Image Source : REPORTER
कानपुर 04 नवंबर2026 : काकादेव में पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बिलाल सलमानी पर आरोप लगाया है कि उसने फेसबुक के जरिए उससे संपर्क किया और अपना नाम समीर बताकर दोस्ती की। युवती के मुताबिक, बाद में उसे आरोपी की असली पहचान के बारे में पता चला। शिकायत के आधार पर काकादेव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फेसबुक से शुरू हुई बातचीत, समीर बताकर बढ़ाई नजदीकी
पीड़िता के अनुसार, करीब छह साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए उसकी आरोपी बिलाल से बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि बिलाल ने अपनी पहचान छिपाकर उसे गुमराह किया और खुद को समीर के रूप में पेश किया इसके साथ ही धीरे-धीरे युवती का भरोसा जीतकर युवती से नजदीकी बढ़ा ली। युवती का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। पीड़िता ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है।

मामले में पुलिस की प्रेस नोट।

रुपये मांगने और विरोध पर मारपीट का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपित उससे लगातार रुपये मांगता था। जब वह पैसे देने से इनकार करती या उसकी मांगों का विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देता था। लगातार कथित उत्पीड़न से परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जिम ट्रेनर के प्यार में पति की हत्या के षड्यंत्र का चौंकाने वाला अनावरण हुआ था। पुलिस ने मामले में पत्नी प्रिया शर्मा और जिम ट्रेनर प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था।

लखीमपुर का रहने वाला है आरोपित
पुलिस के अनुसार, आरोपित बिलाल सलमानी मूल रूप से लखीमपुर का रहने वाला बताया गया है। वह कानपुर के काकादेव इलाके में किराये के मकान में रह रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। काकादेव थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर बिलाल सलमानी उर्फ समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। (रिपोर्ट: अनुराग श्रीवास्तव)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *