दीपिके,सौरव,रांका को मिला हवाई यात्रा का स्वाद, गिरफ्तारी पर बजी तालियाँ

एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली उड़ान में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीन नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया।

दीपके के चलते फ्लाइट में फूटा यात्रियों का गुस्सा (फोटो- PTI)

दीपके के चलते फ्लाइट में फूटा यात्रियों का गुस्सा (फोटो- PTI)
  1. CJP नेताओं की विमान में गिरफ्तारी, जंतर मंतर प्रदर्शन हेतु।
  2. सह-यात्रियों ने गिरफ्तारी का स्वागत किया, ‘स्वच्छ भारत’ बताया।
  3. यात्रियों ने देरी और अवैध प्रदर्शन पर जताई नाराजगी।

 नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2026 । जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए एअर इंडिया के विमान (एआइ 2428) से मुंबई से दिल्ली आ रहे काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर विमान में ही हिरासत में लेने पर विमान में मौजूद सह-यात्रियों ने भी स्वागत किया।

यात्रियों ने उन पर अपना गुस्सा निकाला, उन्हें हूट किया और तीखी बातें कहीं। यात्रियों ने टीम सीजेपी को हिरासत में लिए जाने को स्वच्छ भारत अभियान की तरह बताया।

इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित वीडियो में लोगों को कहते सुना गया कि कचरा साफ हो गया। वहीं, इस घटनाक्रम के चलते हुई देरी की झल्लाहट भी लोगों के चेहरों पर साफ नजर आई।

लोगों ने कहा कि विमान से सफर करने वाले हमेशा हड़बड़ी में होते हैं, कई लोगों को कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी होती है, कुछ को इमरजेंसी में पहुंचना होता है, लेकिन यहां के घटनाक्रम की वजह से 20 से 25 मिनट बर्बाद हो गए। लोगों में सीजेपी के विचारों को लेकर भी असहमति नजर आई।

यात्रियों ने कहा कि अगर गलत तरीके से वोट काटे गए हैं, तो इसे देखने के लिए देश में सुप्रीम कोर्ट है। सीजेपी नेता वोटों को वापस नहीं जुड़वा सकते। ये लोग अवैध प्रदर्शन करके लोगों का जीवन क्यों कठिन बना रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान उतरने के बाद जो नाटकीय घटनाक्रम हुआ, उससे मौजूद 90 प्रतिशत यात्री नाराज बताए गए। लोगों ने यहां तक कहा कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें पता नहीं था कि सीजेपी के नेता उसमें सवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *