दुल्हों के हिंदू नामों से दो बहनों के निकाह अटके,मिली अज्ञात धमकी

दोनों बहनों की शादी का कार्ड।
सहारनपुर: जिले के गंगोह में तीन दिन बाद, 12 नवंबर को होने वाली दो शादियों में रोड़े लगा दिए गए हैं। यह शादियां मुस्लिम धर्मावलंबी दो सगी बहनों की दो ऐसे युवकों से हो रही हैं जो हैं तो मुस्लिम लेकिन उनके नाम हिंदू परंपरा के हैं। युवतियों के परिवार ने शादी के लिए मैरिज गार्डन की बुकिंग कर रखी है। अब जब शादी को चंद दिन बाकी हैं तब गार्डन के संचालक को बुकिंग निरस्त करने के लिए धमकाया जा रहा है। दोनों बहनों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत की है।

सहारनपुर के गंगोह में दो बहनों की शादी से पहले दूल्हों के नामों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इन दोनों बहनों का निकाह 12 नवंबर को होना है। दोनों दूल्हों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम हिंदुओं के नामों की तरह हैं। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि शादी का आयोजन जिस मैरिज गार्डन में होने वाला है उसके मालिक को किसी ने फोन करके यह कार्यक्रम रद्द करने की धमकी दी है। इस पर दोनों बहनों ने पुलिस से उनका निकाह शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की मांग की है। उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

12 नवंबर को होनी हैं शादियां
गंगोह के अनारकली मोहल्ले में रहने वालीं दो सगी बहनों ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, उनके माता-पिता ने उनकी शादी तय कर दी है। निकाह 12 नवंबर 2026 को होना है। दोनों का निकाह एक ही दिन दो युवकों के साथ होना है। शादी समारोह के लिए मोहम्मद गौरी मोहल्ले में स्थित बड़े कब्रिस्तान के पास एक मैरिज गार्डन बुक कराया गया है।

दूल्हों के नाम संजय और अनिल
युवतियों रमशा परवीन और गुल्फशां परवीन ने पुलिस को बताया है कि जिन युवकों से उनका निकाह होना है, वे मुस्लिम हैं। हालांकि उनके नाम हिंदुओं के नामों जैसे हैं। उनके नाम संजय और अनिल हैं। युवतियों का कहना है कि युवकों के परिवार में कई पीढ़ियों से हिंदू परंपरा के अनुसार नाम रखने का चलन रहा है। परिवार के नामों को लेकर पहले कभी कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन अब इसी बात को आधार बनाकर शादी में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है।

गार्डन मालिक को फोन धमकी देने का आरोप
युवतियों ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने गार्डन मालिक को फोन किया और निकाह का कार्यक्रम नहीं कराने का दबाव बनाया। फोन करने वाले ने चेतावनी दी कि यदि गार्डन में शादी समारोह कराया गया तो रोहित प्रधान को बुलाकर हंगामा करा दिया जाएगा। इस धमकी के बाद गार्डन मालिक शादी का आयोजन कराने को लेकर असमंजस में है।

निकाह के दौरान हंगामे की आशंका
युवतियों का कहना है कि शादी की तारीख नजदीक है और परिवार ने समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में आयोजन स्थल पर दबाव बनाए जाने से उनकी तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। उन्हें आशंका है कि निकाह के दिन भी कोई विवाद या हंगामा हो सकता है। दोनों बहनों ने पुलिस से मांग की है कि गार्डन मालिक को फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और धमकी देने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने 12 नवंबर को निकाह के दौरान पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम के अनुसार, शिकायत पर पुलिस को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गार्डन मालिक को फोन किए जाने और धमकी देने के आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान ने कहा है कि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा गार्डन मालिक को फोन कर धमकी देने की जानकारी नहीं है। यदि किसी ने उनके नाम का इस्तेमाल करके धमकी दी है तो पुलिस को उसकी जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। रोहित प्रधान ने दूल्हों के हिंदू नाम होने और मुस्लिम रीति-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *