नैनीताल में लस्ट जिहाद: मौ.यूनुस खुद को नास्तिक बता फांसता था ब्राह्मण लड़कियां

he befriended a woman by hiding his identity, then exploited her and tried to convert her religion in nainital
पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती, यौन शोषण कर कन्वर्जन की कोशिश; FIR दर्ज

भीमताल हिंदू युवतियों का यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और कन्वर्जन के दबाव के आरोपित मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी पकड़ा  गया है।

नैनीताल 01 मई 2026। भीमताल क्षेत्र में हिंदू युवतियों के यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग के आरोपित मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी मुश्किल में है।

दो सप्ताह से भीमताल क्षेत्र में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की मांग के बाद एक युवती ने मल्लीताल कोतवाली में लिखित शिकायत देकर युवक पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और कन्वर्जन को दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित पकड़ लिया है। आरोपित को न्यायालय ला न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि करीब दो सप्ताह पूर्व भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट के नेतृत्व में तमाम हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने भीमताल कोतवाली पहुंच क्षेत्र में मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी पर हिंदू युवतियों का शारीरिक शोषण व ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। इसे लेकर क्षेत्र में काफी हंगामा भी हुआ था।

लोगों की मांग पर पुलिस ने मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी के कमरे की तलाशी ली तो वहां कई आपत्तिजनक सामान मिलने पर कमरा सील कर दिया था। लेकिन मामले में किसी महिला के शिकायत नहीं देने से युवक के विरुद्ध कोई मुकदमा अथवा अन्य कार्रवाई नहीं की जा सकी।

इधर नैनीताल निवासी 31 वर्षीय एक युवती ने कोतवाली में लिखित शिकायत देकर युवक पर पहचान छिपाकर शारीरिक शोषण,कनवर्जन को दबाव बनाने व ब्लेकमेल करने के संगीन आरोप लगाए। पुलिस अधीक्षक  जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायत पर कुंआताल भीमताल निवासी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115, 319, 69 व उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 व 5 में मुकदमा लिख नैनीताल से गिरफ्तार कर दिया गया है। आरोपित न्यायालय ला जेल भेज दिया गया है।

यह है आरोप
युवती ने लिखित शिकायत देकर कहा है कि उसका संपर्क मोहम्मद युनूस से 2020 में एमडी नाम से एक फोटोशूट को हुआ था। शुरु से ही वह अपना पूरा नाम व पुष्ठभूमि छिपाता रहा।

रिश्ते में रहते हुए भरोसा कर उसने अब तक 17 लाख रुपये, कैमरा लेंस, मिनी डेस्कटाप, मानीटर व फोन पर खर्च कर दिये। उसके शादी की इच्छा जताने पर उसके प्रपत्र देखे, तो उसकी असल पहचान सामने आई। आरोपित ने उसे बहला फुसला कर मेकअप न करने, हलाल मांस खाने, ढीले कपड़े पहनने से कन्वर्जन तक को मजबूर किया।

विरोध करने पर मारपीट की। यह सब सहन से बाहर होने पर उसने युवक छोड़ दिया, लेकिन डर से वह पुलिस तक शिकायत कराने तक नहीं पहुंच सकी। बीते दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही आडियो में युवती एमडी पर शोषण के आरोप लगा रही है जिससे उसे हिम्मत मिली और वह वकील से शिकायत दर्ज करा रही है।

नैनीताल में युवती की शिकायत पर पहचान छिपाकर दोस्ती, शोषण और कन्वर्जन के दबाव के आरोप में एक युवक पर मुकदमा लिख उसे पकड़ा  गया । पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर भीमताल के मौहम्मद यूनुस पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी लिख जांच शुरू की है। युवक ने पहचान छिपाकर कई युवतियों को झांसा देकर उनका शोषण किया है। पुलिस ने आरोपित को नैनीताल क्षेत्र से पकड़ जेल भेजा है। शिकायत के अनुसार, भीमताल का एक व्यक्ति अलग-अलग नामों से महिलाओं के संपर्क में फोटोग्राफी, वीडियो शूट, हाइकिंग ग्रुप, म्यूजिक सेशन और बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियों से जुड़ता था। विश्वास जीत वह उनसे कन्वर्जन को दबाव बनाता था। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात आरोपित से वीडियो शूट में हुई थी। शुरुआती दौर में आरोपित ने अपनी वास्तविक पहचान छिपा खुद को धर्म से ऊपर बताया।

इस दौरान दोनों में घनिष्ठता बढ़ी लेकिन बाद में आरोपित ने बार-बार पैसे मांगने शुरू कर दिए। आरोपित ने कैमरा, लेंस, मैक मिनी, मॉनिटर और आईफोन समेत अन्य चीजों पर 17 लाख रुपये खर्च कराए। लिखित शिकायत में यह भी आरोप है किआरोपित ने शादी की बात कही तब उसकी असलियत सामने आई। वह पीड़िता पर खान-पान और पहनावा बदलने तथा इस्लामी प्रथाओं को दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उससे मारपीट भी की । कोतवाल हेम पंत ने बताया कि भीमताल निवासी मौहम्मद यूनुस पर मुकदमा लिखा है। पुलिस ने आरोपित पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *