पुलिस हिरासत में सिया ने किये मीडिया को अश्लील संकेत

Ketan Aggarwal Murder Case Accused Siya Goyal Showed Middle Finger To Media
मीडिया को दिखाई ‘ऊंगली’,मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्यारोपित सिया गोयल की असभयता तो देखिए
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर सुनियोजित हत्या का आरोप है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सिया अग्रवाल ने मीडिया को दिखाई मिडल फिंगर
मीडिया ने सवाल पूछा तो दिखाया एटीट्यूड
सिया अग्रवाल के साथ मौजूद थी पुलिस
siya aggarwal
सिया अग्रवाल

पुणे 03 जुलाई 2026 : मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिया गोयल का एक चौंकाने वाला रवैया सामने आया है। पुलिस हिरासत में जब मीडिया ने उससे सवाल पूछने की कोशिश की तो सिया के चेहरे पर किसी तरह का कोई पछतावा नहीं था। उसने मीडिया के कैमरे की तरफ ‘मिडल फिंगर’ (अश्लील इशारा) दिखा दी। सिया के इस अड़ियल एटीट्यूड का वीडिया भी सामने आया। सिया की इस हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग सिया के इस बर्ताव पर उस पर जमकर हमला बोल रहे है।

यूजर बोले इस कोई पछतावा नहीं

न्यूज़ एजेंसी IANS द्वारा साझा किए गए 17 सेकंड के वीडियो में सिया गोयल पुणे के मार्केट यार्ड स्थित अपने घर से बाहर निकलती दिखी। इस दौरान उसने काली टी-शर्ट पहन रखी थी और चेहरा प्रिंटेड स्कार्फ से ढका हुआ था। जैसे ही मीडिया ने उसकी तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश की तो उसने उनकी तरफ देखकर अश्लील इशारा किया। एक्स यूज़र्स ने सिया की आलोचना करते हुए उसे घमंडी तक बता दिया एक और यूज़र ने कहा कि सिया बहुत बुरी इंसान है, उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं।

मंगेतर को मौत के घाट उतारा

बता दें कि सिया गोयल पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर केतन को घाटी में धकेल कर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में इसे महज एक हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी। लेकिन सिया के चेहरे पर दुख का कोई भाव न देखकर पुलिस को शक हुआ। गहन जांच के बाद पुलिस ने जब साजिश का पर्दाफाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस हिरासत के दौरान सिया ने पछतावा दिखाने के बजाय मीडिया कैमरों की तरफ ‘मिडल फिंगर’ दिखाकर अपना बेखौफ और अड़ियल एटीट्यूड साफ कर दिया।

14 जून को किले से धक्का दिया

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि सिया और चेतन इस शादी से खुश नहीं थे। दोनों केतन को अपने रास्ते का कांटा मानता था। इसके चलते दोनों ने उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रची। गत 14 जून को भी सिया ने केतन को किले से धक्का दिया था, लेकिन वह झाड़ियों के सहारे बच गया। तब सिया ने नकली सांप का नाटक कर और गले लगाकर उसका ध्यान भटका दिया था। इसके बाद 18 जून को उसने दोबारा केतन को किले पर बुलाया और इस बार अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर उसे पीछे से गहरी खाई में धकेल दिया। इस सनसनीखेज मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस दोनों आरोपियों को दोपहर 2:30 बजे वडगांव कोर्ट में पेश कर आगे की रिमांड मांगेगी, जबकि बचाव पक्ष के वकील न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *