बनवारी लाल कंछल समेत 3 लोगों को सजा

लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 साल पुराने एक चर्चित मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल समेत तीन दोषियों को 3 साल कैद की सजा सुनाई है. यह मामला 1998 में व्यापार कर भवन मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी कांड से जु़ड़ा है. पढ़ें पूरी कहानी.

बनवारी लाल कंछल समेत 3 लोगों को सजा सुनाई गई है (फोटो-ITG)
आशीष श्रीवास्तव
लखनऊ,24 नवंबर 2026। लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल को 28 साल पुराने मामले में 3 साल कैद की सजा सुनाई है. उनके साथ हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को भी अदालत ने तीन-तीन साल की सजा सुनाई है. तीनों को 12 अगस्त 1998 को हजरतगंज स्थित व्यापार कर भवन में हुई मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में दोषी ठहराया गया है. इस मामले में 19 नवंबर को अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था. मंगलवार को कोर्ट में सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई, जिसके बाद तीनों को सजा सुनाई गई.

क्या था पूरा मामला?

यह मामला 12 अगस्त 1998 का है, जब लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित व्यापार कर भवन में घटना हुई थी. आरोप था कि वहां अधिकारियों के साथ मारपीट की गई और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया. इस दौरान सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी और एक सरकारी वाहन में आग भी लगा दी गई थी. घटना के बाद व्यापार कर भवन में हंगामा और हिंसा को लेकर मामला दर्ज कराया गया था. करीब 28 साल पुराने इस केस में अब अदालत ने पूर्व सांसद समेत तीन आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है.

दिल्ली में पुलिस पर चाकू से हमला, एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी
ऐसे दर्ज हुआ था मुकदमा

इस मामले में तत्कालीन असिस्टेंट कमिश्नर एमएम कटियार की तहरीर पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. शिकायत में व्यापार कर भवन में अधिकारियों के साथ मारपीट, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और एक वाहन में आग लगाने का आरोप लगाया गया था. पुलिस ने इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू की थी. मामला अदालत में पहुंचने के बाद लंबे समय तक सुनवाई चली और आखिरकार 19 नवंबर को तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया गया.

अंतरिम जमानत की अर्जी

दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत में सजा को लेकर सुनवाई हुई, जिसमें बनवारी लाल कंछल, हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को तीन-तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई. सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों के वकीलों की ओर से अदालत में अंतरिम जमानत की अर्जी भी दाखिल की गई है. मामले में अब अंतरिम जमानत की अर्जी पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. यह मामला करीब 28 साल बाद अदालत के फैसले के साथ एक अहम पड़ाव पर पहुंचा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *