भोजशाला

मुस्लिम पक्ष को जमीन की पेशकश, देवी की मूर्ति UK से वापस लाने का निर्देश… भोजशाला पर आए फैसले की 10 बड़ी बातें
मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला परिसर को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है जिसमें परिसर को देवी वाग्देवी का मंदिर और संस्कृत शिक्षा केंद्र माना गया है। अदालत ने मुस्लिम पक्ष की याचिकाएं निरस्त कर ASI की रिपोर्ट पर विश्वास किया।
धार भोजशाला परिसर को मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट ने मंदिर बताया है

संजय शर्मा / सृष्टि ओझा / धर्मेंद्र साहू
नई दिल्ली,15 मई 2026,मध्य प्रदेश के धार जिले में मौजूद भोजशाला परिसर पर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने भोजशाला परिसर हिंदू मंदिर माना है. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिकायें निरस्त कर दी  । फैसला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट के आधार पर हुआ है, जिस पर अदालत ने भरोसा जताया है.

भोजशाला मामले में अदालती निर्णय ने परिसर को देवी वाग्देवी मंदिर रूप में मान्यता दी है. मामले की संवेदनशीलता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मुस्लिम समुदाय चाहे तो धार जिले में नमाज जारी रखने को सरकार से अलग जमीन मांग सकता है.

भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी डिवीजन बेंच ने ASI की रिपोर्ट को आधार मान साफ किया कि यह परिसर मूल रूप से देवी सरस्वती का मंदिर है.अदालत ने माना कि 11वीं सदी के इस स्मारक में संस्कृत शिक्षण केंद्र और मां वाग्देवी के मंदिर के साफ संकेत हैं.

कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

1. हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणियां की हैं. ASI की सर्वे रिपोर्ट पर भरोसा जता हाईकोर्ट ने धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर को देवी वाग्देवी सरस्वती का मंदिर और संस्कृत शिक्षा केंद्र मानते हुए कहा कि ऐतिहासिक साहित्य, पुरातात्विक साक्ष्य और ASI की वैज्ञानिक जांच से यह सिद्ध है कि भोजशाला मूल रूप से राजा भोज के समय का संस्कृत अध्ययन केंद्र था.

2. हाईकोर्ट ने फैसले में कहा कि पुरातत्व विज्ञान है और अदालत वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर निकाले गए निष्कर्षों पर सुरक्षित रूप से भरोसा कर सकती है. कोर्ट ने कहा कि उसने उपलब्ध ऐतिहासिक सामग्री, सर्वे रिपोर्ट और सभी पक्षों के तर्कों पर विचार किया है.

3. अदालत ने कहा कि हर सरकार का संवैधानिक दायित्व है कि वह प्राचीन स्मारकों, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व वाली संरचनाओं तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करे.

4. हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि सरकारों की जिम्मेदारी केवल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि तीर्थयात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी है.

5. हाईकोर्ट बेंच ने निर्णय में कहा कि विवादित स्थल पर हिंदू पूजा की निरंतरता कभी समाप्त नहीं हुई. अदालत ने माना कि ऐतिहासिक दस्तावेजों और साहित्य से स्थापित होता है कि विवादित क्षेत्र का मूल चरित्र भोजशाला था, जो परमार वंश के राजा भोज से जुड़ा संस्कृत शिक्षा केंद्र था.

6. हाईकोर्ट ने कहा कि विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर एक संरक्षित स्मारक है, जिसे 18 मार्च 1904 से संरक्षित स्मारक का दर्जा प्राप्त है.

7. हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि इस क्षेत्र का धार्मिक चरित्र भोजशाला और देवी वाग्देवी सरस्वती मंदिर के रूप में स्थापित होता है.

8. हाईकोर्ट ने वर्ष 2003 में ASI के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें हिंदू पक्ष के पूजा अधिकारों पर प्रतिबंध लगा मुस्लिमों को शुक्रवार की नमाज की अनुमति दी गई थी. कोर्ट ने कहा कि 2003 का आदेश हिंदू पक्ष के अधिकारों को सीमित करता था, इसलिए उसे निरस्त किया जाता है.

फैसले को भोजशाला विवाद में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है. लंबे समय से हिंदू पक्ष दावा करता रहा है कि भोजशाला देवी सरस्वती का मंदिर और प्राचीन संस्कृत विश्वविद्यालय था, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता रहा है. ASI की हालिया सर्वे रिपोर्ट में भी परिसर के भीतर मंदिरनुमा अवशेष, मूर्तिकला और स्थापत्य संबंधी कई संकेत मिलने का उल्लेख था.

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि वैज्ञानिक और पुरातात्विक निष्कर्षों को दृष्टिविगत नहीं किया जा सकता. अदालत ने दोहराया कि देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण संवैधानिक भावना है और सरकारों को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और ASI को भोजशाला परिसर के प्रबंधन और व्यवस्था पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है. पूरे परिसर का प्रशासन और प्रबंधन ASI ही करेगा.

‘ वहां नमाज पढ़ना जारी रखेंगे…’, धार शहर काजी बोले- भोजशाला के फैसले को SC में चुनौती देगा मुस्लिम पक्ष
धार भोजशाला विवाद पर MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला. ASI रिपोर्ट के आधार पर परिसर को मंदिर घोषित किया गया. अब शहर काजी वकार सादिक ने निर्णय पक्षपातपूर्ण बता सुप्रीम कोर्ट जाने की घोषणा की है।
शहर काजी वकार सादिक ने कहा- यह कलाम मौला

अदालत ने कहा कि यदि ‘मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी’ मस्जिद निर्माण को आवेदन करती है, तो राज्य सरकार जिले में अलग जमीन आवंटित करने पर विचार कर सकती है.

मुस्लिम पक्ष बोला- ASI की रिपोर्ट एकपक्षीय है
हाई कोर्ट के इस फैसले पर धार के शहर काजी वकार सादिक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह फैसला उन्हें स्वीकार्य नहीं है और वे इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

शहर काजी के मुख्य तर्क

काजी ने आरोप लगाया कि ASI की रिपोर्ट ‘बायस्ड’ (पक्षपातपूर्ण) है. उन्होंने दावा किया कि सर्वेक्षण में मिले कई साक्ष्य नजरअंदाज किये गये और रिपोर्ट सिर्फ एक पक्ष को फायदा पहुंचाने को तैयार की गई.

नमाज का अधिकार
शहर काजी ने तर्क दिया कि 2003 का आदेश नमाज को ‘कंटिन्यू’ करने को था, न कि उसे शुरू करने को. उन्होंने कहा कि यहां सैकड़ों सालों से नमाज हो रही है और वे नमाज पढ़ना जारी रखेंगें.

उन्होंने सवाल उठाया कि धारा 144 (या 163) लागू होने के बावजूद हिंदू पक्ष ने आतिशबाजी और नारेबाजी कैसे की ? उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सिर्फ एक समुदाय के लिए कानून लागू कर रहा है.

ऐतिहासिक दस्तावेज
काजी ने दावा किया कि 1935 के गजट नोटिफिकेशन और मराठा स्टेट के रिकॉर्ड में भी इसे मस्जिद बताया गया है और आसपास की 12 किलोमीटर की जमीन वक्फ बोर्ड की निजी संपत्ति है.

हिंदू पक्ष ने दी ‘केविएट’
भोजशाला परिसर को ‘वाग्देवी मंदिर’ घोषित किए जाने के ऐतिहासिक फैसले के बाद हिंदू पक्षकारों ने कानूनी मोर्चा संभाल लिया है. मुस्लिम पक्ष के फैसले को चुनौती देने की घोषणा के बीच हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट  दी है. केविएट का मतलब कोर्ट को सूचित करना कि धार भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्णय को अगर कोई सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे तो केविएट से उनका पक्ष भी सुना जाए. कोर्ट कोई भी निर्णय लेने से पहले केविएटकार को भी सुने.

सुरक्षा के कड़े प्रबंध 
फैसले की संवेदनशीलता देख धार जिले में सुरक्षा के अभूतपूर्व व्यवस्था की गई हैं. परिसर के आसपास  1,200 पुलिसकर्मी लगे हैं. नमाज और फैसले के समय के टकराव देख पूरा क्षेत्र बैरिकेड्स से सील किया गया था.

धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर NSA जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

धार भोजशाला के निर्णय पर BJP विधायक का बयान

इस मामले में भोपाल की हुजूर सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, कि ”सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता. यह आज फिर से सिद्ध हुआ है. भारत के सनातन हिंदू धर्म पर लगातार आक्रमण हुए, मुगलों ने मंदिरों पर आक्रमणकारियों ने मंदिर तोड़े, वेद पुराण जलाए, लाखों हिंदुओं का रक्त बहाया गया, लेकिन अपने धर्म के लिए, अपने हिंदुस्तान के लिए, अपनी संस्कृति के लिए हिंदू फिर भी लड़ता रहा.

उन्होंने कहा कि धार भोजशाला को भी सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी है. न्यायालय पर हमारा विश्वास बना रहा कि यहां सत्य जीतेगा और आज इसी की जीत हुई है. मैं सनातन के लिए लड़ने वाले करोडों बलिदानी हिंदुओं को नमन करता हूं. यह सनातन की जीत है. हम आशा करते हैं कि मुसलमान भी सत्य स्वीकार करेंगे और जहां-जहां हिंदुओं के स्मृति चिन्ह है, जिन-जिन मंदिरों को मुगल लुटेरों ने तोड़ा है. उन्हे वापस कर हिंदुओं की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे.

क्या है भोजशाला विवाद?
यह विवाद राजा भोज निर्मित 11वीं सदी की भोजशाला को लेकर है. हिंदू पक्ष इसे मां सरस्वती का मंदिर और संस्कृत विश्वविद्यालय मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद कहता है. ASI ने अपने सर्वेक्षण में पाया था कि मस्जिद का निर्माण मंदिर के अवशेषों और खंभों का पुन: उपयोग करके किया गया है।

 

Navbharat Times – Hindi News
ऐप

दैनिक न्यूज़ अपडेट के लिए लॉगिन करें
लॉगिनहिन्दी
आईपीएल 2026
हेल्थ
रियल एस्टेट
ज्योतिष रिपोर्ट
भारत
दुनिया

धर्म

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

खेल

टेक

बिजनेस

सरकारी योजना
शिक्षा
logo
4.4
डाउनलोड करें
logo
5M+
Download
डाउनलोड करें
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें
Navbharat Times

Petrol Diesel Prices Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर फूटा आम जनता का गुस्सा
hindi Newsstatemadhya pradeshindoreDhar Bhojshala Verdict Delivers By Indore High Court It Is Mandir And Accept Hindu Side Blea
नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Dhar Bhojshala Judgement: धार भोजशाल पर एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच का फैसला आ गया है। फैसले के बाद धार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, इंदौर हाईकोर्ट के बाहर भी काफी गहमागहमी है। हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका को मान लिया है। साथ ही कहा है कि भोजशाला मंदिर है।
Authored by: मुनेश्वर कुमार
Updated: 15 May 2026, 3:04 pm IST|नवभारतटाइम्स.कॉम

Navbharat Times
इंदौर: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने धार की कमालमौला मस्जिद या भोजशाला विवाद में फैसला सुना दिया है। हिंदू पक्ष की मांग मंजूर करते हुए कोर्ट ने माना कि एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर भोजशाला मंदिर है।इसके बाद धार और इंदौर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फैसले पर हिंदू पक्ष ने खुशी जताई है। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि हम इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
Bhojshala Mandir Hai
भोजशाला वाग्देवी का मंदिर है

हिंदू पक्ष ने जाहिर की खुशी

वहीं, इस फैसले पर हिंदू फ्रंट ऑफ जस्टिस के विष्णु शंकर जैन ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने हिंदू पक्ष को पूजा करने की मंजूरी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को कहा है कि मुस्लिम पक्ष अगर चाहे तो सरकार उन्हें अलग से मस्जिद के लिए जमीन दे सकती है।

 

हिंदू पक्ष की मांग मंजूर

जस्टिस विजय कुमार शुक्ला ने फैसला सुनाते हुए हिंदू पक्ष की मांग मंजूर कर ली है। साथ ही हिंदू पक्ष को पूजा-पाठ की अनुमति दे दी है। पूरा भोजशाला परिसर हिंदुओं का होगा। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि हम इस फैसले को स्वीकार नहीं करते हैं।

कोर्ट ने सरकार को कहा है कि लंदन से वाग्देवी की प्रतिमा को लाकर भोजशाला में स्थापित करें। परिसर पर पूरा अधिकार हिंदुओं का होगा।
गोपाल शर्मा, हिंदू पक्ष

ये थे दोनों के पक्ष के दावे

दरअसल, भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हिंदू पक्ष भोजशाला को मां वाग्देवी यानी मां सरस्वती का प्राचीन मंदिर मानता है जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौलाना मस्जिद बताता था। इसी विवाद को लेकर हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं जिन पर लंबे समय से सुनवाई चल रही थीं। अब सभी पक्षों को 12 मई तक सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

Sponsored Links
You May Like
Learn How Crypto F&O Works
Delta Exchange
by Taboola

 

2024 में एएसआई ने की थी सर्वे की शुरुआत

वर्ष 2024 में हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) को भोजशाला परिसर का वैज्ञानिक सर्वे करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एएसआई ने करीब 98 दिनों तक परिसर और आसपास के क्षेत्र में विस्तृत सर्वे किया था। सर्वे के दौरान जीपीआर तकनीक, कार्बन डेटिंग, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी सहित कई आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया। परिसर में खुदाई कर मिट्टी के नमूने भी लिए गए थे। एएसआई ने अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की थी जिसके आधार पर दोनों पक्षों की लगातार सुनवाई हुई।

 

 

6 अप्रैल से शुरू हुई थी नियमित सुनवाई

6 अप्रैल 2026 से मामले की नियमित सुनवाई शुरू हुई थी जो करीब 24 दिनों तक चली। 12 मई को अंतिम सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की संयुक्त पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्षों ने दलीलें दी थीं। मुस्लिम पक्ष की ओर वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद दलीलें दे रहे थे।

कलेक्टर ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की

वहीं, धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही धार एसपी सचिन शर्मा ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। पुलिस प्रशासन ने भोजशाला परिसर सहित पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। करीब 1500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

ये है टाइमलाइन

भोजशाला पर दोनों पक्ष अपना दावा ठोक रहे थे। सात अप्रैल 2003 को मामले में बड़ा फैसला आया कि हिंदू यहां हर मंगलवार को पूजा करेंगे। वहीं, मुस्लिम हर शुक्रवार को नमाज अदा करेंगे। शेष दिन यह पर्यटकों के लिए रहेगा। वे एक रुपए शुल्क देकर परिसर में जा सकते हैं।

2022-23 में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मांग की कि पूरे परिसर का वैज्ञानिक सर्वे करवाया जाए। साथ ही हिंदू पक्ष को पूजा की अनुमति दी जाए। याचिका पर सुनवाई के बाद 11 मार्च 2024 को हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने एएसआई को निर्देश दिए कि वह ज्ञानवासी की तरह भोजशाला परिसर का वैज्ञानिक सर्वे करें।

22 मार्च 2024 को एएसआई की टीम ने भोजशाला परिसर में खुदाई और सर्वे  शुरू किया।

मुस्लिम पक्ष ने अप्रैल 2024 में इसे रोकने की मांग की। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे से रोकने से मना कर दिया। साथ ही बिना सर्वे के स्मारक के धार्मिक स्वरूप में बदलाव नहीं किया जा सकता है।

15 जुलाई 2024 को एएसआई ने 2100 पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी।

उल्लेखनीय है कि सुनवाई में हिंदू पक्ष ने मजबूती से मंदिर होने के प्रमाण दिये थे। वहीं, मुस्लिम पक्ष इसे नकारता रहा हैं। साथ ही मुस्लिम पक्ष ने एएसआई की सर्वे रिपोर्ट तथ्यहीन बतायी थी। सभी दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में 12 मई तक आखिरी सुनवाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *