मानसिक कमजोर बच्ची के रेप-हत्या में इमरान,इस्लाम,असगर समेत पांच बंदी

Mentally challenged minor girl murdered, 5 accused including 2 women arrested
लज्जा:मानसिक कमजोर किशोरी की दुष्कर्म बाद हत्या, दो महिला समेत पांच बंदी

बिजनौर/काशीपुर 02 अक्तूबर 2025। उत्तराखण्ड के काशीपुर से लापता मानसिक रूप से कमजोर किशोरी की हत्या का पता चला है। मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में उसका शव मिला। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच जनेऊ बंदी किये हैं।
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी की दुष्कर्म बाद हत्या कर दी गई। शव मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत पांच जनेऊ बंदी किये हैं। किशोरी 10 सितंबर से लापता थी। मुरादाबाद पुलिस को 22 सितंबर को शव मिला था। पहचान नहीं होने पर अज्ञात में ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

मूल रूप से बिजनौर और हाल निवासी ग्राम कुंडा काशीपुर की एक महिला ने 29 सितंबर को कुंडा थाना पुलिस में अपनी अव्यस्क बेटी गायब होने की सूचना दी थी। बताया था कि वह अपने चार बच्चों के साथ किराये पर रहती है। उसकी पुत्री 10 सितंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई। वह मानसिक रूप से कमजोर है और उसे दौरे भी पड़ते हैं जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सूचना लिख जांच शुरू की।

ऊधम सिंह पुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और पड़ोसियों से पूछा गया। तभी पड़ोसी ग्राम लालपुर थाना कुंडा निवासी इमरान और थाना शेरकोट जिला बिजनौर निवासी मीनाक्षी पर संदेह हुआ।

पुलिस ने उन्हें पकड़ पूछताछ की। मीनाक्षी ने अपराध स्वीकाते हुए बताया कि वह किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले गई। पांच दिन उसे अपनी रिश्तेदार काशीपुर निवासी शीला के यहां रखा। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में ले गए जहां किशोरी से दुष्कर्म हुआ। किशोरी वापस घर जाने को जिद करने लगी तो पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने इस मामले में इमरान, मीनाक्षी, शीला के साथ ही इमरान निवासी ग्राम लालपुर थाना कुंडा, इस्लाम निवासी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) [हाल निवासी सरवरखेड़ा थाना कुंडा], असगर उर्फ नन्हे निवासी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद (हाल निवासी सरवरखेड़ा थाना कुंडा) को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, जिस जगह किशोरी किराए पर रह रही थी उसके पड़ोस में ही इमरान और मीनाक्षी रहते थे। सभी आरोपित मजदूरी करते हैं।

परिजनों को दिखाया कार्रवाई का डर
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी 10 सितंबर से घर से गायब थी। आरोपित पड़ोसियों ने उनके परिवार को डराया कि तुम्हारा सत्यापन नहीं हुआ है। यहां किराये के मकान में रहते हो। शिकायत करने जाओगे तो जुर्माना भरना पड़ेगा। इस डर से परिवार वाले खुद ही बेटी ढूंढते रहे। कई दिन बाद भी बेटी नहीं मिली, तो उन लोगों ने 29 सितंबर को कुंडा थाना में शिकायत की।
बेटी को नहीं दे पाए अंतिम विदाई
अव्यस्क बेटी को परिजन आखिरी बार देख तक नहीं पाए। दरअसल, किशोरी की हत्या 19 सितंबर को कर दी गई थी। इसके बाद 22 सितंबर को कांठ में मुरादाबाद पुलिस कौ शव मिला था। शव की पहचान को जब कोई नहीं पहुंचा तो पुलिस ने अज्ञात में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

वहीं, जब कुंडा पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने के बाद मुरादाबाद पुलिस से संपर्क किया, तब किशोरी की पुष्टि हुई। परिजन आखिरी बार अपनी बेटी को देख तक नहीं पाए। बताया गया कि किशोरी के पिता ने परिवार को छोड़ दिया था जिसके चलते मां अपने बच्चे लेकर काशीपुर आ गई और यहां मजदूरी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *