मुफ्ती और उसकी बीवी की पिटाई से नाराज लडकों ने तीन नही,चार की हत्यायें,इसराना थी पांच माह की गर्भवती
मस्जिद में ट्रिपल मर्डर: तीन कत्ल कर घर गए… बदले कपड़े, फिर कबड्डी खेलने गए ‘कातिल’; इसलिए वीडियो भी बनवाया
Baghpat Triple Murder
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मस्जिद में हुई मां और दो बेटियों की हत्या के मामले में बड़ा अनावरण है। जांच में आया है कि दोघट के गांगनौली गांव के शेखो वाले मोहल्ले में बड़ी मस्जिद के मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना, बेटी सोफिया और सुमाइया की शनिवार दोपहर हत्या कर दोनों आरोपित किशोरों ने अपने घर में जाकर कपड़े बदले। इसके बाद गांव के मैदान में कबड्डी खेलने चले गए। कबड्डी खेलने का प्रमाण पुलिस को दिखाने को उन्होंने साथियों से वीडियो भी बनवाई। फिर दोपहर में मस्जिद में आकर बंद सीसीटीवी कैमरे को चालू भी किया।
मस्जिद में जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से नोंक-झोक
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना और दो बेटियों की हत्या का पुलिस ने छह घंटे में अनावरण कर दिया। पकड़े गये दोनों आरोपित दीनी तालीम लेने मस्जिद जाते थे। इसके साथ ही दोनों आरोपित गांव के स्कूल में कक्षा आठ के छात्र हैं।
मस्जिद में बच्चों व महिला की मौत के बाद गमजदा बैठी महिलाएं
सबक याद नहीं करने पर मुफ्ती ने की थी पिटाई
दोनों आरोपितों ने बताया कि पांच दिन पहले सबक याद नहीं करने पर मुफ्ती इब्राहिम और इसराना ने एक छात्र को पीटा था। पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने अपने साथी के साथ मिलकर मुफ्ती से बदला लेने की योजना बना ली।
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के बाहर हंगामा करते लोग
आरोपी छात्र मस्जिद में गया और कैमरे बंद किए
इसके बाद शुक्रवार को भी उसकी पिटाई कर दी। इससे ही वह काफी गुस्से में हो गए। बताया कि शनिवार दोपहर आरोपी छात्र मस्जिद में गया और सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। कमरे की अलमारी में रखी बसूली भी उठाकर अपने साथ ले गया।
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के बाहर हंगामा करते लोग
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के बाहर हंगामा करते लोग – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीछे के रास्ते से मस्जिद में घुसे
इसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर पीछे के रास्ते से मस्जिद में घुसकर बसूली और चाकू से वार कर इसराना, सोफिया, सुमाइया की हत्या कर दी। फिर बाथरूम में जाकर खून से सने कपड़े पर उसने अपना रुमाल रख लिया था। घटना के बारे में किसी से कोई जिक्र नहीं किया और घर पर खून से सने कपड़े बदलने के बाद मैदान में जाकर कबड्डी खेलने लगे।
मस्जिद में जांच करने पहुंचे डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी
मस्जिद में जांच करने पहुंचे डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में आरोपी छात्र ने हत्या की पूरी घटना बताई
उधर, कैमरे बंद और चालू होने की फुटेज में नजर आने पर छात्र शक के घेर में आ गया। पुलिस के पकड़ने पर पूछताछ में उसने हत्या की पूरी घटना बताई। हत्यारोपी किशोरों ने सीढ़ी के नीचे छिपाई बसूली और छत पर फेंका चाकू भी बरामद कराया।
मस्जिद की सीढ़ी पर लगा खून का निशान।
मस्जिद की सीढ़ी पर लगा खून का निशान। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा
पुलिस ने दोनों किशोरों को शनिवार देर रात गांव से पकड़ लिया था। रविवार शाम को किशोरों को न्यायालय बोर्ड बागपत में पेश किया। वहां से उनको बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया गया। किशोर न्यायालय बोर्ड के सदस्य अनिल चौहान ने बताया कि दोनों आरोपी काफी शातिर हैं और वह हर बात पूछने पर सटीक तरीके से जानकारी दे रहे हैं।
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में लगा कैमरा (लाल घेरे में)
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में लगा कैमरा (लाल घेरे में) – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो से हो रही पुलिस से हाथापाई करने वालों की पहचान
दोघट के गांगनौली गांव में तिहरे हत्याकांड के बाद जांच कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने वालों की पुलिस ने पहचान करना शुरू कर दिया। इसके लिए घटनास्थल पर बनाई गई वीडियो भी देखी जा रही है।
मस्जिद के बाहर हंगामे के दौरान पहुंचे पुलिसकर्मियों से होती हाथापाई
मस्जिद के बाहर हंगामे के दौरान पहुंचे पुलिसकर्मियों से होती हाथापाई – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें गांव की राजनीति के चक्कर में लोगों को भड़काकर हंगामा करने वाले कई लोग चिह्नित भी किए गए हैं और इन सभी पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए सैकड़ों लोगों ने हंगामा कर दिया।
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के बाहर लाठी से भीड़ को खदेड़ता पुलिसकर्मी
पुलिसकर्मियों से की हाथापाई
इसके चलते दो घंटे तक शव नहीं उठाने दिए और वहां आए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। भीड़ में शामिल कई लोगों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी और बैज खींचकर फाड़ने का भी प्रयास किया।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय को खरी खोटी सुना रहे लोगों को रोकते पुलिसकर्मी
हाथापाई करने वालों पर होगी कार्रवाई
इसकी वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस से हाथापाई और खींचतान को लेकर पुलिस अब कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसों की पहचान हो रही है। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने वालों पर कार्रवाई होगी।
आलीमा इसराना की फाइल फोटो – फोटो : परिजन
मुफ्ती की बीवी और दो अबोध बच्चियों की हत्या
बागपत जिले के दोघट के गांगनौली की बड़ी मस्जिद परिसर में शनिवार की दोपहर मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी आलिमा इसराना (30 वर्ष), बेटी सोफिया (5वर्ष), सुमाझ्या (2वर्ष) की दो नाबालिगों ने बसूली से सिर कुचल और चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर आला कत्ल बसूली और एक चाकू बरामद कर लिया है। शामली जिले के सुन्ना गांव निवासी मुफ्ती इब्राहिम अपने परिवार के साथ गांगनौली की बड़ी मस्जिद में ऊपरी मंजिल में बने कमरे में तीन साल से रह रहे हैं। उनकी पत्नी इसराना आलिमा की पढ़ाई करके पड़ोस की बच्चियों को दीनी तालीम देती थीं।
सोफिया की फाइल फोटो – फोटो : परिजन
खून से लथपथ चारपाई पर पड़े थे शव
शनिवार दोपहर में छह बच्चियां दीनी तालीम लेने मस्जिद आईं तो काफी देर आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला। वे सीढ़ी से चढ़कर छत पर गईं और दरवाजा खोला। कमरे में जाकर देखा तो सोफिया और सुमाइया के शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़े थे और मां इसराना का शव चारपाई से नीचे लटक रहा था ।
सुमाइया की फाइल फोटो
पुलिस अधीक्षक से नोकझोंक और अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी तोड़ने का प्रयास
शव देख बच्चियां चिल्लाते हुए मस्जिद से बाहर आ गईं। भीड़ ने पुलिस के शव उठाने का विरोध किया। पुलिस अधीक्षक से नोकझोंक और अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को तोड़ने का प्रयास किया गया। मेरठ के पुलिस महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने भी हत्या स्थल पहुंचकर छानबीन की।
मां और दोनों बेटियां जिनकी मस्जिद में हुई हत्या
दोनों आरोपित मस्जिद में लेते थे दीनी तालीम
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के अनुसार, आरोपितों ने बताया कि वे दोनों मस्जिद में दीनी तालीम लेते थे। उनको मुफ्ती इब्राहिम और इसराना पढ़ाती थी। इब्राहिम उन्हें डांटने के साथ ही पिटाई कर देते थे। इसलिए गुस्से में परिवार को मारने की योजना बनाई। इसके लिए कई दिन से ताक में थे। उनको पता चला कि शनिवार को इब्राहिम देवबंद गए हैं तो दोपहर में दोनों मस्जिद में आए।
Baghpat Triple Murder
दोनों आरोपित बच्चे गिरफ्तार
मस्जिद में नीचे राजमिस्त्री के काम करने को ईंट तोडने को रखी बसूली उठाकर ले गए। पहले इसराना को मारा और फिर बच्चियां। हत्या के बाद गांव के पास ही घूमते रहे। दोनों आरोपित पकड कर हत्या में इस्तेमाल बसूली और एक चाकू ढूंढ लिया गया है।
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में विलाप करता मुफ्ती इब्राहिम
पांच माह की गर्भवती थी इसराना
लोनी की इसराना का मुफ्ती इब्राहिम से निकाह सात साल पहले हुआ था। इब्राहिम कई साल इसराना के साथ लोनी की मस्जिद में रहे और तीन साल पहले यहां आए। इसराना दो बेटियों के बाद अब पांच महीने की गर्भवती थी। पुलिस अधीक्षक के सामने इब्राहिम ने इसकी पुष्टि की।

