विजय बंसल की “माई लिटिल पोइट्री बुक” का लोकार्पण

‘My Little Poetry( माई लिटिल पोएट्री) स्पॉटलाइट बुक सेशन
विजय बंसल  लिखित एवं प्रेरित ‘My Little Poetry Book’(माई लिटिल पोयट्री) का आज देहरादून के प्रसिद्ध दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर (DLRC) में आयोजित स्पॉटलाइट बुक सेशन में लोकार्पण एवं लाइव प्रस्तुति हुई। यह कार्यक्रम आज दोपहर 4 से 6 बजे तक आयोजित हुआ।
विजय बंसल अपनी पहली प्रकाशित पुस्तक ‘Garden of My Life’ ( गार्डन ऑफ माई लाइफ) के लेखक हैं। हिमाचल प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विजय बंसल सरल एवं सहज कविताएँ लिखने के लिए जाने जाते हैं।
इस अवसर पर श्री एन. रविशंकर, IAS (सेवानिवृत्त), उत्तराखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एवं वर्तमान में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर के मानद निदेशक, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने स्पॉटलाइट सत्र की अध्यक्षता की।
‘My Little Poetry Book’ ( माई लिटिल पोयट्री)में विजय बंसल ने अपनी जीवन-यात्रा को कविताओं के माध्यम से कहानी की तरह प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। पुस्तक की शुरुआत उनकी जन्मभूमि—1947 के अविभाजित भारत का लाहौर, ब्रिटिश राज के दौर से होती है, जिसे उन्होंने ‘Born in Lahore’( लाहौर में जन्म) कविता के माध्यम से अभिव्यक्त किया है।
इसके बाद वे 1965 के भारत-पाक संघर्ष के दौर की रणभूमि और उस समय के ब्लैकआउट के दिनों की स्मृतियों को ‘To the Front’ और ‘From the Front’ (सरहद पर सरहद के पार) जैसी कविताओं के माध्यम से सामने लाते हैं। इन कविताओं में वे पाठकों को कश्मीर और दोनों देशों की नियंत्रण रेखा (LOC) तक की यात्रा कराते हैं।
उनकी जीवन-यात्रा आगे उनकी कर्मभूमि—शिमला और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों तक पहुँचती है, जहाँ उन्होंने अपने युवा जीवन के दिनों को ‘On Shimla’s Mall’ (शिमला मॉल पर) कविता में याद किया है।
इसके बाद उनकी स्मृतियाँ उन्हें उनके पुराने प्रिय शहर देहरादून वापस ले आती हैं—जो आज उत्तराखंड की राजधानी, शिक्षा का प्रमुख केंद्र और चारधाम यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। विजय बंसल ने अपने जीवन के पिछले 20 से अधिक वर्ष सेवानिवृत्ति के बाद देहरादून में गरिमा, सहजता और ईश्वर के आशीर्वाद के साथ बिताए हैं। इस दौरान उन्हें मित्रों, सहपाठियों, शुभचिंतकों और समर्पित परिवार और सहयोगियों का साथ मिलता रहा है।
विजय बंसल देहरादून की विरासत से जुड़ी महात्मा खुशी राम पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के रूप में भी पुस्तकालय की सुविधाओं और पुस्तकों के रखरखाव एवं विकास में योगदान दे रहे हैं। यह पुस्तकालय उत्तराखंड के सबसे पुराने पुस्तकालयों में से एक माना जाता है।
इससे पहले विजय बंसल की ‘My Little Poetry Book’(माई लिटिल पोयट्री बुक ) का औपचारिक बुक लॉन्च 5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस के अवसर पर महात्मा खुशी राम पब्लिक लाइब्रेरी के कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया था। इस समारोह की अध्यक्षता श्री नृप नापलच्याल, IAS (सेवानिवृत्त), उत्तराखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एवं वर्तमान में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर के मानद निदेशक, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने स्पॉटलाइट सत्र की अध्यक्षता की , पुस्तक प्रेमियों, मित्रों और शुभचिंतकों के लिए ऑन लाइन भी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *