श्रीराम मंदिर ट्रस्ट

NDTV India
LIVE टीवी
ताजातरीन
देश
दुनिया
वीडियो
सोने का भाव
चांदी का भाव
शहर
बॉलीवुड
शॉर्ट
क्रिकेट
एजुकेशन
मतलब की बात
ज़रा हटके
राशिफल
लाइफस्‍टाइल
आस्‍था
करियर
फूड
हेल्‍थ
MP-छत्तीसगढ़
जॉब्‍स
राजस्‍थान
वेब स्‍टोरी
विदेश
शॉर्ट न्‍यूज
बिहार
गैजेट
उत्तर प्रदेश
टूल्‍स
TV पर क्‍याा देखें?
नोटिफिकेशन
ट्रेडिंग खबरें
India
दिल्ली से 4 रूट पर चलेंगी बुलेट ट्रेन, लखनऊ-वाराणसी ही नहीं, पटना, जयपुर, अमृतसर-चंडीगढ़, मुंबई-अहमदाबाद तक 50 शहर जुड़ेंगे, जानें पूरा प्लान
Uttar Pradesh
नैनीताल में मुलाकात के बाद शुरू हुआ ‘गंदा’ खेल, संभल की अरीशा पर क्‍यों हुई FIR? इंस्टा पर 1 लाख फॉलोअर्स
Business News
Gold-Silver Price: अचानक 1,200 रुपये लुढ़की चांदी, सोना भी हुआ इतना सस्ता, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव
Cricket
IND vs ENG 3rd T20I: रवि बिश्नोई बाहर, तीसरे तेज गेंदबाज की होगी एंट्री? ऐसा बन रहा प्लेइंग XI का समीकरण
India
CEO से ‘एक सवाल’ पूछने पर खोई नौकरी, क्‍या था वो सवाल… कनाडा में रहे भारतीय ने सुनाई आपबीती
Madhya Pradesh Chhattisgarh
DSP की बैलगाड़ी पर व‍िदाई, रोने लगे सात गांवों के लोग, पत्‍नी की फेसबुक पोस्‍ट के बाद हुआ तबादला
India
पहलगाम आतंकी हमले पर NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, हाफिज सईद को बनाया गया आरोपी
India
सैकड़ों पेड़ गिरे, कई पुल टूटे, मुंबई-पुणे में बारिश और लैंडस्लाइड से त्राहिमाम, IMD की नई चेतावनी से दहशत
Madhya Pradesh Chhattisgarh
MP में कब तक मानसून सक्रिय रहेगा, मौसम वैज्ञानिक ने बताया; आज 23 जिलों में भारी तो 9 में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Zara Hatke
दुकान में चोरी करने घुसे थे चोर, सुबह तक बन गए मोहल्ले का खिलौना, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा गदर
Football
FIFA World Cup 2026: जहां से शुरू वहीं खत्म हुई नेमार की कहानी, ब्राजील की 10 नंबर की जर्सी का ये सिकंदर रोता हुआ गया
India
हरियाणा में पुणे जैसी घटना, 13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के लिए पति ने की पत्नी की हत्या, 3 महीने पहले हुई थी शादी
होम
देश
चंपत राय, अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर होगा या नहीं? सस्पेंस कायम, ट्रस्ट के नियमों से उलझे पेच, बैठक कुछ घंटों में
न्यूज़ फ्लैश
श्रीलंका की जेल में हुए दंगे में 4 गार्ड और 19 कैदियों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
Read In Appचंपत राय, अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर होगा या नहीं? सस्पेंस कायम, ट्रस्ट के नियमों से उलझे पेच, बैठक कुछ घंटों मेंकिसी स्थायी ट्रस्टी को हटाने का कोई सीधा प्रावधान नहीं है. इसका मतलब यह है कि यदि चंपत राय महासचिव का पद छोड़ देते हैं और अनिल मिश्रा अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से अलग हो जाते हैं तो भी वे ट्रस्ट के स्थायी सदस्य बने रहेंगे जब तक कि वे खुद ट्रस्ट की सदस्यता से इस्तीफा न दे दें.
Reported by:
रनवीर सिंह
,
अजय कुमार दुबे
Edited by:
प्रभांशु रंजन
देश
जुलाई 06, 2026 12:52 IST
Published On
जुलाई 06, 2026 12:03 IST
Last Updated On
जुलाई 06, 2026 12:52 IST
Read Time:
7 mins
trusted source
चंपत राय, अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर होगा या नहीं? सस्पेंस कायम, ट्रस्ट के नियमों से उलझे पेच, बैठक कुछ घंटों मेंRam Mandir Trust: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पर सबकी नजरें टिकी है.NDTV

फटाफट पढ़ेंहाइलाइट्स
अयोध्या:
Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक दोपहर तीन बजे होगी. बैठक के एजेंडे में सबसे पहले महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के त्यागपत्र पर विचार होगा. इसके साथ ही राम मंदिर के दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना के संबंध में SIT की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष रखी जाएगी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार, दोनों से स्वतंत्र संस्था है. ट्रस्ट के सभी निर्णय स्थायी ट्रस्टी ही आंतरिक रूप से लेते हैं. ट्रस्ट RTI Act के दायरे में नहीं आता क्योंकि यह न तो सरकारी वित्तीय सहायता लेता है और न ही किसी सरकारी प्रशासनिक नियंत्रण में है.

चंपत राय, अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सबकी नजर
बैठक में महामंत्री चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर चर्चा होगी. आज इस्तीफा स्वीकार होगा या नहीं, ये स्पष्ट नहीं है. दरअसल ट्रस्ट की बाय-लॉज के मुताबिक किसी सदस्य को हटने के लिए कम से कम एक महीना पहले ट्रस्ट को सूचना देनी होती है. उसके बाद ट्रस्ट उस पर सदस्यों से इस्तीफे का कारण पूछकर उस पर फैसला लेता है.

एक महीने पहले नोटिस, फिर दो तिहाई बहुमत
अगर किसी सदस्य को हटाना हो तो उस सदस्य को एक महीने का नोटिस देकर उन पर वोटिंग करके दो तिहाई बहुमत से हटाया जा सकता है. कहा जा रहा है कि आज चंपत राय और अनिल मिश्रा से इस्तीफे को लेकर बातचीत की जाए उसके बाद बाकी बातें तय होंगी.

आपके लिए और..
ट्रंप का नया विवाद: ओबामा की AI तस्वीर पर लिखा ‘अल्हम्दुलिल्लाह’, मेलोनी पर भी मीम शेयर कर मचाया बवाल
कार में चलता था ‘बेटा या बेटी’ बताने का गोरखधंधा: गर्भपात का भी इंतजाम, चीन की मशीन से खोल रहे थे गर्भ का राज
सरकार घरों पर फ्री लगाएगी सोलर रूफटॉप, 150 यून‍िट त‍क ब‍िजली मुफ्त
इस नियम ने आज की बैठक के समीकरण को काफी उलझा दिया है. एक सीट पहले से खाली है और अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित रह सकते हैं, ऐसे में सक्रिय वोटिंग वाले सदस्यों की संख्या बेहद सीमित रह जाएगी.
आज की बैठक में होने वाली वोटिंग का गणित समझें
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दान चोरी विवाद के बाद नैतिक आधार पर अपने पदों से इस्तीफा दिया है. दोनों इस्तीफे के बावजूद ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने और मतदान के पात्र हैं. ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य हैं, जिनमें 4 पदेन (Ex-officio) सदस्य बिना मतदान अधिकार के हैं और एक सदस्य का निधन हो चुका है.

ऐसे में प्रभावी रूप से 10 मतदान योग्य सदस्य हैं, जिनमें कम से कम 6 सदस्यों की सहमति किसी बड़े फैसले के लिए आवश्यक होगी. केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि ट्रस्ट के सदस्य जरूर हैं, लेकिन उन्हें मतदान या निर्णय लेने का अधिकार नहीं है.

वर्तमान व्यवस्था में किसी भी ट्रस्टी को हटाने का स्पष्ट प्रावधान नहीं है. ऐसे में इस्तीफा ही एकमात्र व्यावहारिक विकल्प माना जा रहा है. बैठक में ट्रस्ट की वर्तमान संरचना में व्यापक बदलाव की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है. जो सदस्य बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो पाएंगे, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकेंगे.

सुप्रीम कोर्ट से फैसले से बना ट्रस्ट, दिल्ली में दफ्तर
ट्रस्ट का गठन नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फरवरी 2020 में किया गया था. ट्रस्ट की पंजीकृत कार्यालय का पता वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरण का दिल्ली स्थित आवास है. आज ट्रस्ट की अहम बैठक होगी, जिसमें महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV
हर तीन महीने पर होती है बैठक
ट्रस्ट की बैठक हर तीन महीने में होती है. पिछली बैठक 21 मार्च को रामनवमी की तैयारियों को लेकर हुई थी. जनवरी 2021 से मंदिर निर्माण कार्य की निगरानी गोपाल नागरकट्टे (राव) कर रहे हैं, जो ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य हैं. ट्रस्ट के पहले अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महासचिव चंपत राय और कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी बनाए गए थे.

Latest and Breaking News on NDTV
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सदस्य
महंत नृत्य गोपाल दासः ट्रस्ट के अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के सबसे वरिष्ठ संतों में से एक हैं. वे इस समय अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके कारण उनके आज की बैठक में शामिल होने की संभावना कम है.चंपत रायः वीएचपी के उपाध्यक्ष और ट्रस्ट के महासचिव हैं. अगस्त 2020 में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से वे ही ट्रस्ट के दैनिक कामकाज और प्रशासनिक फैसलों के मुख्य कर्ताधर्ता रहे हैं.अनिल मिश्राः अयोध्या के जाने-माने होम्योपैथिक डॉक्टर और ट्रस्ट के मूल सदस्यों में से एक हैं, जो मंदिर के प्रशासनिक मामलों की देखरेख कर रहे हैं.गोविंद गिरि महाराजः पुणे के आध्यात्मिक गुरु हैं, जो ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष के रूप में वित्तीय मामलों को संभालते हैं.स्वामी वासुदेवानंद सरस्वतीः प्रयागराज के ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य हैं.स्वामी विश्वप्रशन्नतीर्थ जी महाराजः कर्नाटक के उडुपी के पेजावर मठ के 33वें प्रमुख हैं.युगपुरुष परमानंद गिरि महाराजः हरिद्वार के प्रमुख आध्यात्मिक संत हैं.महंत दिनेंद्र दासः अयोध्या के निर्मोही अखाड़े के वरिष्ठ संत हैं, जो मूल विवाद में प्रमुख पक्षकार थे.कृष्ण मोहनः दलित नेता कामेश्वर चौपाल के निधन के बाद इस पद पर आरएसएस कार्यकर्ता कृष्ण मोहन को शामिल किया गया था.के पारासरन: सुप्रीम कोर्ट के वकील पूर्व IAS अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा निर्माण समिति के अध्यक्ष हैं. ट्रस्ट में विभिन्न धार्मिक संतों, अयोध्या राजपरिवार के प्रतिनिधि, चिकित्सक और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है.दिवंगत कामेश्वर चौपाल के स्थान पर कृष्ण मोहन को ट्रस्ट में शामिल किया गया, जबकि विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद उनकी सीट अभी रिक्त है. आमंत्रित सदस्य अपनी राय दे सकते हैं, लेकिन उन्हें मतदान या प्रशासनिक अधिकार प्राप्त नहीं हैं.
वर्तमान में केवल चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल नागरकट्टे के पास आरती पास और वीआईपी पास जारी करने सहित प्रशासनिक अधिकार रहे हैं. ट्रस्ट में किसी नए स्थायी सदस्य को शामिल करने के लिए मौजूदा स्थायी सदस्यों के बहुमत से प्रस्ताव पारित होना अनिवार्य है.
ट्रस्ट में किसे होता है वोटिंग का राइट
ट्रस्ट के नियमों के मुताबिक, किसी भी फैसले पर मतदान का अधिकार सिर्फ स्थायी ट्रस्टियों को ही है. पदेन सदस्य केंद्र और राज्य सरकार के प्रशासनिक प्रतिनिधि शामिल होते हैं. उनके पास वोट देने का अधिकार नहीं है. यह व्यवस्था ट्रस्ट का पूरा नियंत्रण पूरी तरह से इसके स्थायी सदस्यों के हाथों में सौंपती है. किसी नए ट्रस्टी को शामिल करना हो या ट्रस्ट के कामकाज में कोई बड़ा बदलाव, इसके लिए स्थायी ट्रस्टियों के बहुमत की मंजूरी अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें – अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट में किसे मिली थी क्या जिम्मेदारी और किसकी कितनी पावर, डिटेल में जानिए

स्थायी ट्रस्टी को हटाने का कोई सीधा प्रावधान नहीं
ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, इसके नियमों में किसी स्थायी ट्रस्टी को हटाने का कोई सीधा प्रावधान नहीं है. इसका मतलब यह है कि यदि चंपत राय महासचिव का पद छोड़ देते हैं और अनिल मिश्रा अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से अलग हो जाते हैं तो भी वे ट्रस्ट के स्थायी सदस्य बने रहेंगे जब तक कि वे खुद ट्रस्ट की सदस्यता से इस्तीफा न दे दें.

 

विशेष आमंत्रित सदस्य भी होते हैं शामिल
बैठक में कुछ विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल होते हैं जो चर्चाओं में तो भाग ले सकते हैं लेकिन उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं होता. इनमें आरएसएस और वीएचपी के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश भैयाजी जोशी और दिनेश चंद्र शामिल हैं. इनके अलावा कर्नाटक से वीएचपी के वरिष्ठ नेता गोपाल नागरकट्टे भी एक प्रमुख आमंत्रित सदस्य हैं, जो जनवरी 2021 से मंदिर के निर्माण और सिविल कार्यों की निगरानी कर रहे हैं

आज की बैठक के प्रमुख एजेंडे
महासचिव चंपत राय एवं ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के त्यागपत्र पर विचार
दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना पर SIT की अंतरिम रिपोर्ट की जानकारी
मंदिर प्रबंधन की आगामी व्यवस्थाओं पर विचार
रिक्त पदों पर चयन के लिए नामों पर विचार
अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर निर्णय

यह भी पढ़ें – चंपत राय, अनिल मिश्रा के भविष्य का फैसला आज, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 5 बड़े एजेंडे पर होगी चर्चा

 

Featured Video Of The Day

मुंबई के मानखुर्द इलाके में 3 मंजिला चॉल का गिरा हिस्सा, 6 की मौत, कई घायल
Related Stories
देश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर महंत गोपाल दास का बयान, पापियों को कड़ी सजा मिले
उत्तर प्रदेश
सोने की रामचरितमानस गायब होने की बात अफवाह, ट्रस्ट बोला—पूरी तरह सुरक्षित है ग्रंथ, आकर देख लें दानदाता
उत्तर प्रदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के आरोपी अनुकल्प की बढ़ीं मुश्किलें, जानें- चाची ने क्‍यों दर्ज कराया नया मुकदमा
देश
Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद आज ट्रस्ट की अहम बैठक, हो सकते हैं बड़े फैसले
देश
चंपत राय, अनिल मिश्रा के भविष्य का फैसला आज, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 5 बड़े एजेंडे पर होगी चर्चा
Topics mentioned in this article
Ram Mandir
Ram Mandir Trust
Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra
Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust Meeting
Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust Members
‘मौत से कुछ घंटे पहले ही पार्टी दी थी’, दिल्ली में नई-नवेली दुल्हन की आत्महत्या थ्योरी पर परिवार ने उठाए सवाल
पूरा वीडियो देखें
पढ़ाई के समय प्यार, फिर शादी, अब BDO पति के ‘दूसरी महिला से अवैध संबंध’ ने ली पत्नी की जान?
पूरा वीडियो देखें
Hearing Aids
इस कान की मशीन की कीमत (और आकार) देख कर शायद आप चौंक जायेंगे
সম্পূর্ণ নিবন্ধ পড়ুন
Skip
ममता बनर्जी के वो ‘6 लफ्ज’, जिसे सुनकर TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दे दिया पार्टी से इस्तीफा
पूरा वीडियो देखें
हरियाणा में पुणे जैसी घटना, 13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के लिए पति ने की पत्नी की हत्या, 3 महीने पहले हुई थी शादी
पूरा वीडियो देखें
टर्म इंश्योरेंस – कम खर्च में बड़ी सुरक्षा
ऑनलाइन 15% तक की छूट के साथ तुरंत कवर पाएं।
आसान EMI पर टर्म इंश्योरेंस
|
Sponsored
भारत में नए कान की मशीनों की कीमत (और आकार) आपको चौंका देगी
Hearing Aids
|
Sponsored
यह कान की मशीन कम सुनाई देने वालों के लिए वरदान साबित हो रही है
Hearing Aids
|
Sponsored
फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण जानना ज़रूरी है
समय रहते पहचान लिया तो बचाव आसान है। जानिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।
liver X
|
Sponsored
ध्यान दें: यदि आपको प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ी हुई है, तो यह करें
प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ी हुई है? इसे तुरंत पढ़ें
No More Prostrate
|
Sponsored
‘मौत से कुछ घंटे पहले ही पार्टी दी थी’, दिल्ली में नई-नवेली दुल्हन की आत्महत्या थ्योरी पर परिवार ने उठाए सवाल
परिवार ने बताया कि अरस्तू और आकृति की शादी लव-कम-अरेंज्ड शादी थी. अरस्तू के साथ रिश्ता शुरू होने से पहले आकृति उसकी बहन अगस्तिका की दोस्त बनी थी. शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को लगभग आठ साल से जानते थे.
NDTV.in
बढ़ी हुई प्रोस्टेट के बारे में जानें – आयुर्वेद की दृष्टि
प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ी हुई है? इसे तुरंत पढ़ें
No More Prostrate
|
Sponsored
हमारे बारे में
न्यूज लेटर
विज्ञापन
आर्काइव
एप्स
करियर
चैनल
ईपीजी सर्विस
डिस्क्लेमर
फीडबैक
इन्वेस्टर्स
निवारण
गोपनीयता नीति
नियम व शर्तें
This website follows the DNPA Code of Ethics
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.
अन्य समाचार, वीडियो और फोटो खोजें
Get App for Better Experience
Install Now
choose your destinationEnglishMarathiMPCGRajasthanन्यूज़ अपडेट्स
ताजातरीन
लाइव टीवी
बॉलीवुड
न्यूज़ ब्रीफ
नोटिफिकेशन
देश
ज़रा हटके
वीडियो
फूड
फीचर्ड
फोटो
टूल बॉक्स
अन्य लिंक्स
हेल्‍थ
लाइफस्टाइल
जॉब्‍स
करियर
बिज़नेस
दुनिया
ब्लॉग
शहर
उत्तर प्रदेश
बिहार
मध्य प्रदेश
राजस्थान
राशिफल
टीवी पर क्या देखें
आस्था
Follow Us On
Facebook
Twitter
Youtube
Instagram
Whatsapp
Linkedin
Threads

बार-बार पेशाब आना? प्रोस्टेट सपोर्ट.
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बना प्रोस्टेट केयर सपोर्ट, पुरुषों की दैनिक यूरिनरी हेल्थ और आराम के लिए।
Prosta-gauardd
|
Sponsored
पढ़ाई के समय प्यार, फिर शादी, अब BDO पति के ‘दूसरी महिला से अवैध संबंध’ ने ली पत्नी की जान?
दरंभगा में जाले के BDO की पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत पर कई बातें सामने आईं हैं. दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी. फिर बाद में परिवार और समाज के लोगों के सामने शादी की.
NDTV.in
₹50 लाख तक का जीवन कवर
₹299/- प्रति माह का किफायती प्रीमियम देकर अपने परिवार की सुरक्षा करें *T&C
ICICI Pru Life Insurance Plan
|
Sponsored
रात में बार-बार पेशाब? जानें कारण
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बना प्रोस्टेट केयर सपोर्ट, पुरुषों की दैनिक यूरिनरी हेल्थ और आराम के लिए।
Prosta-gauardd
|
Sponsored

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *