सांप जैसी स्मृति और वैर: जिजीविषा केंद्रित हैं सांप के प्राकृत गुण,मानव जैसे नहीं
क्या सांप इंसान को पहचान सकते हैं? जानिए उनके दिमाग और स्मृति का असली सच
क्या सांप किसी इंसान को पहचानता है या फिर आपका चेहरा याद रख सकता है? साइंस की नजर से क्या वाकई सांपों में याददाश्त होती है और वे इंसानी चेहरों को याद रख सकते हैं, इस बारे में जानेंगे.
सांप को चीजें याद रहती हैं या फिर सिर्फ एक भ्रम है, इस बारे में कई लोगों को कन्फ्यूजन रहता है.
नई दिल्ली,14 मई 2026,अक्सर मूवीज और कहानियों में दिखाया जाता है कि सांप अपना बदला लेते हैं या वो इंसान का चेहरा याद रखते हैं. लोग इस बात को हमेशा से ही सच मानते है रहे हैं. यहां तक कि आपने दादी-नानी से भी इस बारे में सुना होगा कि सांप चेहरा पहचानकर अपना बदला लेने आते हैं. लेकिन क्या हकीकत में ऐसा होता है? साइंटिफिक रिसर्च और एक्सपर्ट्स का कहना है कि सांपों के पास इंसानों की तरह इमोशनल दिमाग नहीं होता लेकिन उनके पास गंध और वाइब्रेशन को समझने की गजब की ताकत होती है.
मानव देख सकते हैं सांप?
साइंस डेली में प्रकाशित रिपोर्ट का कहना है कि सांप की नजर इंसान या अन्य जीवों की तरह तेज नहीं होती. वो दूर की चीज साफ नहीं देख सकते. हालांकि सांप हिलती हुई चीजों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं. वह जमीन के कंपन और थर्मल इमेजरी (गर्मी) से अपने सामने मौजूद जीव का अनुमान लगाते हैं इसलिए यदि आप उनके पास शांत रहते हैं तो वे आपको खतरा नहीं मानते. लेकिन यह कहना कि वे इंसान का चेहरा याद रखते हैं, साइंस यह दावा सही नहीं मानता.
गंध पहचानने वाली सुपर पावर को समझें
एक्सपर्ट कहते हैं कि सांप की सबसे बड़ी ताकत उनकी जीभ और सूंघने की क्षमता है. वे अपनी जीभ का इस्तेमाल करके हवा में मौजूद पार्टिकल्स को इकट्ठा करते हैं और अपने जैकबसन ऑर्गन (Jacobson’s Organ) से दिमाग तक सिग्नल भेजते हैं जो उन्हें खतरे की आशंका बताती है.
लाइव साइंस का कहना है, सांप अपने मालिक या देखभाल करने वाले को उनके चेहरे से नहीं बल्कि उनकी गंध से पहचानते हैं. यदि कोई व्यक्ति रोज उन्हें खाना देता है तो वे उस गंध के साथ सुरक्षा और भोजन को जोड़ लेते है जिसे वो एक आइडेंटिटी के रूप में रख लेते हैं.
सांप चीजें याद रखते हैं?
मानव की तुलना में सांपों का दिमाग काफी सरल होता है. उनमें लिम्बिक सिस्टम की कमी होती है जो प्यार या नफरत जैसे इमोशन्स प्रोसेस करता है. हालांकि, उनकी मेमोरी सर्वाइवल (बचाव) को होती है. सांप वे चेहरे या गंध याद रख सकते हैं जिनसे उन्हें खतरा अनुभव हुआ हो जिसे एसोसिएटिव लर्निंग कहा जाता है. यानी वे आपको दोस्त नहीं मानते बल्कि एक खतरा न देने वाली चीज मान पहचान लेते हैं.
सांप और चींटी के बिल में होते हैं ये अंतर, घर-गार्डन में दिखें छेद तो 5 तरीकों से करें पहचान
गार्डन में दिखने वाले हर छेद चींटी का घर समझने की गलती न करें. मिट्टी के पैटर्न और बिल की बनावट से पहचानें कि कहीं वहां सांप तो नहीं छिपा है. सतर्क रहें और सुरक्षित रहें.
सांप का बिल या चींटी का घर, दोनों में कुछ बेसिक अंतर होते हैं. (Photo: AI Generated)
धूप-उमस वाले इस मौसम में घर के गार्डन या आसपास के मैदानों में छोटे-छोटे बिल और छेद दिखाई देने लगते हैं. कई बार हम उन्हें देखकर इग्नोर कर देते हैं लेकिन कई बार हमारी ये लापरवाही भारी पड़ सकती है. इसका कारण है कि घर के बाहर या फिर गार्डन में दिखने वाले ये चींटी के नहीं बल्कि सांप के भी हो सकते हैं. दरअसल, सांप और चींटियों के बिलों की बनावट, उनके किनारों का पैटर्न और आसपास की मिट्टी को देखकर आप आसानी से इनके बीच का फर्क समझ सकते हैं ताकि आप सुरक्षित रह सकें. तो आइए दोनों के बिलों के बीच अंतर समझ लीजिए.
बिल के किनारों का पैटर्न है सबसे बड़ा इशारा
सांप और चींटी या चूहे के बिल को पहचानने का सबसे आसान तरीका उसके आसपास की मिट्टी का पैटर्न है. चींटियां जब अपना घर बनाती हैं तो वे मिट्टी को अंदर से बाहर की ओर धकेलती हैं जिससे छेद के चारों ओर मिट्टी का एक छोटा सा पहाड़ या ढेर बन जाता है.
वहीं सांप खुद अपना बिल नहीं खोदते. वे अक्सर चूहों या दूसरे जीवों द्वारा छोड़े गए बिलों पर कब्जा कर लेते हैं. सांप के बिल के चारों ओर आपको मिट्टी का ढेर नहीं मिलेगा बल्कि वहां की जमीन सपाट और चिकनी दिखाई देगी क्योंकि सांप के रेंगने से किनारे घिस जाते हैं.
बिल के साइज और गहराई से समझें फर्क
सांप का बिल आमतौर पर चूहे या चींटी के बिल से बड़ा और ज्यादा गहरा होता है. चींटियों के बिल बहुत छोटे होते हैं और एक ही जगह पर कई सारे छेद हो सकते हैं. सांप का छेद आमतौर पर गोल या ओवल शेप का होता है और इसकी चौड़ाई सांप के शरीर के हिसाब से होती है. यदि आपको किसी बिन के पास सांप की केंचुली या रेंगने के निशान दिखें तो समझ जाइए कि चूहे के बिल पर सांप कब्जा कर चुका है और वो अंदर हो सकता है.
क्या करें जब खेत-खलिहान और बाग में दिखे ऐसा छेद?
अगर आपको संदेह है कि आपके बाग में सांप का बिल है, तो उसके पास जाने की गलती न करें. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सांप के बिल में हाथ डालना या उसमें पानी भरना खतरनाक हो सकता है. सबसे पहले वह क्षेत्र खाली करें ताकि लोग वहां से दूर रहें. अगर छेद के आसपास मक्खियां भिनभिना रही हैं या कोई अजीब गंध आ रही है तो संभव है कि अंदर कोई जीव मौजूद हो. ऐसी स्थिति में स्नेक रेस्क्यू टीम या पेस्ट कंट्रोल को कॉल करना ही बेहतर विकल्प होता है.

